जंतर मंतर की संपूर्ण जानकारी | Jantar Mantar Delhi In Hindi

हेलो दोस्तों आज की ब्लॉग पोस्ट में हम दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर के बारे में लगभग संपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं। लेकिन शुरू करने से पहले मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। अगर आप जंतर मंतर के बारे में पूरी जानकारी को जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें –

जंतर-मंतर का इतिहास – History of Jantar Mantar Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर वेधशाला का निर्माण महाराजा जय सिंह के द्वारा करवाया गया था।महाराजा जय सिंह के द्वारा दिल्ली में स्थित इस वेधशाला का निर्माण 1724 में पूरा करवाया गया था। महाराजा जय सिंह इसी तरह के और भी अलग-अलग जगहों पर वेधशालाओ का निर्माण करवाएं थे।

महाराजा जय सिंह के द्वारा इस वेधशाला का निर्माण ग्रहों से जुड़ी जानकारियों को बेहतर तरीके से जानने एवं समझने के लिए किया गया था। इस वेधशाला के निर्माण के बारे में एक और दिलचस्प बातें बताई जाती है जिसमें कहा जाता है, कि महाराजा जय सिंह का ग्रहों से जुड़ी जानकारियों को लेकर किसी से बहस हुई थी। तभी महाराजा जय सिंह ने वास्तविकता को दर्शाने के लिए इस वेधशाला का निर्माण करवाया ।

जंतर-मंतर (दिल्ली) का खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and closing Time of Jantar Mantar Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर सप्ताह में पूरे दिन खुला रहता है। अगर टाइमिंग की बात करें तो यह वेधशला सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक खुला रहता है। इस बीच आप यहां पर आ जा सकते हैं।

जंतर मंतर (दिल्ली) का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Jantar Mantar Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित यह जंतर मंतर वेधशाला वर्तमान समय में प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है। वेधशाला में जाने के प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें, तो अगर आप भारतीय हैं तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹5 एवं अगर आप भारतीय के अलावा अन्य देशों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको एंट्री फी के रूप में ₹100 का चार्ज देना पड़ेगा। यहां पर जाने के उपरांत अगर आप वीडियोग्राफी करना चाहते हैं, तो आपको अलग से चार्ज देना पड़ सकता है।

जंतर मंतर (दिल्ली) घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Jantar Mantar Delhi In Hindi

जंतर-मंतर जो कि दिल्ली में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो आप यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में गर्मी के दिनों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे आपको काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है।

अगर आप ठंड से बचना चाहते हैं, तो आप दिसंबर और जनवरी में भी यहां पर घूमने ना जाए। क्योंकि इस समय यहां पर तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखी जाती है। वैसे आपको बता दें कि आप जंतर मंतर पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं, जो आपके लिए समय उचित हो उस समय का चुनाव आप खुद करें।

जंतर मंतर (दिल्ली) कैसे पहुंचें ? – How To Reach Jantar Mantar Delhi In Hindi

जंतर-मंतर जो कि दिल्ली में स्थित है अगर आप यहां घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें अगर आप यहां पर मेट्रो के द्वारा जाना चाहते हैं, तो जंतर-मतर के काफी पास में ही स्थित मेट्रो स्टेशन राजीव चौक और पटेल चौक है। आप इस चौक पर पहुंचने के उपरांत आसानी से जंतर-मंतर घूमने जा सकते हैं।

अगर आप दिल्ली के अलावा काफी दूर स्थित अन्य शहरों से यहां पर आना चाहते हैं, तो आपको बता दें आप यहां पर फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली का रेलवे जंक्शन एवं आनंद विहार का रेलवे जंक्शन भारत के अन्य मुख्य शहरों से फ्लाइट एवं ट्रेनों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

अगर आप यहां पर सड़क मार्ग से भी आना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं। क्योंकि दिल्ली भारत के मुख्य शहरों से नेशनल हाईवे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

जंतर-मंतर जो कि वर्तमान समय में दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है के बारे में लिखा गया हमारा यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। हमारे पोस्ट को भी अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ भी शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS