दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places In Delhi In Hindi

हेलो दोस्तों अगर आप भी दिल्ली में स्थित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं और इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, कि दिल्ली में घूमने की प्रमुख स्थल कौन-कौन सी हैं, तो आपको बता दें कि आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम दिल्ली के शान माने जाने वाले पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के साथ-साथ पार्क एवं ऐतिहासिक स्थल के बारे में भी जानेंगे।

अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए सभी जगहों को विजिट कर लेते हैं तो यकीन मानिए आप आनंदित हो जाएंगे। तो चलिए हम इस ब्लॉग पोस्ट में दिल्ली में स्थित प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के साथ धार्मिक स्थल के भी बारे में जानने का प्रयास करते हैं। इसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं-

विषय - सूची

दिल्ली में घूमने की अच्छी जगहें – Famous Paryatan Sthal In Delhi In Hindi

दिल्ली भारत देश की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन स्थल के राजधानी के लिए भी जाना जाता है। दिल्ली में स्थित ऐसे-ऐसे पर्यटन स्थल है, जिसे हर कोई विजिट करना चाहता है। दिल्ली में स्थित पर्यटन स्थल या ऐतिहासिक स्थल को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम दिल्ली में स्थित केवल ऐसे ऐसे स्थलों के बारे में जानेंगे, जो प्रमुख हो जिसे लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता हो।

ऐतिहासिक स्थल कुतुब मीनार – Historical Place Qutub Minar In Hindi

दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार विश्व की सबसे ऊंची ईट से बनी मीनार है। यह कुतुब मीनार दिल्ली के मरहौली में स्थित भारत के पौराणिक धरोहर हैं। वर्तमान समय में इस पौराणिक धरोहर को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है। इस कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है, जो दिल्ली का एक प्रमुख पौराणिक धरोहर के साथ आज के समय में पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां पर अक्सर पर्यटक भारत के अन्य क्षेत्रों से घूमने एवं इतिहास से जुड़ी जानकारियों को इकठ्ठा करने आते हैं। दिल्ली में स्थित पांच मंजिला कुतुब मीनार को वर्तमान समय में दिल्ली का शान भी माना जाता है।

लोटस टेम्पल – Lotus Temple In Hindi

बहाई धर्म के संस्थापक बहाई उल्लहा संत के द्वारा स्थापित लोटस टेंपल आज के समय में दिल्ली का यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। इस लोटस टेंपल या कमल मंदिर में किसी भी धर्म के कोई भी देवी-देवता की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया है। इस लोटस टेंपल को 20 वीं शताब्दी का ताजमहल के रूप में भी जाना जाता था। इस लोटस टेंपल का नाम इसके आकार एवं संरचना के अनुसार ही पड़ा है। क्योंकि यह मंदिर एक कमल के फूल जैसा आकृति में बना हुआ है।

दिल्ली में स्थित यह लोटस टेंपल काफी बड़े क्षेत्रों में फैला है। हरे-भरे घास के मैदानों एवं इसकी वास्तुकला देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। इस लोटस टेंपल को विजिट करने पर्यटक भारत के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। इस मंदिर के बारे में ऐसा बताया जाता है, कि यहां औसतन प्रतिदिन दस हजार से भी अधिक लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

हुमायूँ का मकबरा – Humayun Tomb In Hindi

हुमायूं के मकबरे नामक इस स्मारक का निर्माण के बारे में हुमायूं के मृत्यु के 9 साल उपरांत सोचा गया था। इस इमारत के निर्माण में तकरीबन 8 साल का समय लगा। हुमायूं के इस मकबरे में और भी कई अन्य सम्राटों की कब्र देखने को मिलती है। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थान हुमायूं के मकबरे को 1993 ईस्वी के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गय, तभी से यह स्मारक काफी प्रचलित है। पुराने किले के पास स्थित इस हुमायूं के मकबरे को घूमने एवं इतिहास के बारे में जानने लोग भारत के अलग-अलग कोणों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

जंतर मंतर – Jantar Mantar In Hindi

दिल्ली में बने जंतर-मंतर की स्थापना तकरीबन 1724 में महाराजा जय सिंह के द्वारा पूरा करवाया गया था। जंतर मंतर वेधशाला का निर्माण ग्रहों से जुड़ी गतिविधियों के बारे में पता लगाने के लिए किया गया था। दिल्ली में स्थित जंतर मंतर की नक्काशी कुछ अलग तरीके से ही की गई है। यहां पर आप सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के बीच कभी भी घूमने आ जा सकते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए यह भी एक बेहतरीन जगह आपके लिए साबित हो सकता है।

लोधी गार्डन – Lodhi Garden In Hindi

दिल्ली में स्थित लोधी गार्डन खान मार्केट के पास स्थित है। इस लोधी गार्डन का निर्माण 15 वीं शताब्दी के दौरान लोधी के शासनकाल में हुआ था। वर्तमान समय में यह भारतीय पुरातत्व संरक्षण के अंतर्गत आता है। लोधी गार्डन मोहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के कब्र के लिए जाना जाता है। हरे-भरे घास के मैदान एवं बड़े-बड़े पेड़ों के बीच स्थित यह गार्डन नेचर प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर सुबह शाम स्थानीय लोग एक्सरसाइज करने भी आया करते हैं।

रेल संग्रहालय – Rail Museum In Hindi

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। दिल्ली का यह रेल संग्रहालय आज के समय में लोगों के बीच एक खूबसूरत पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरा हुआ है। इस रेल संग्रहालय में पौराणिक समय के रेल के कई अन्य प्रकार के इंजन एवं डब्बे को देखा एवं यहां पर यात्रा किया जा सकता है।

1977 ईस्वी के दौरान निर्मित यह रेल संग्रहालय तकरीबन 10 एकड़ के बड़े क्षेत्र में हरे-भरे घास के मैदानों के बीच फैला दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। दिल्ली में स्थित यह एक ऐसा जगह है, जहां पर आप अपने फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। यह जगह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

इंडिया गेट – India Gate In Hindi

India Gate Delhi

इंडिया गेट दिल्ली का एक ऐसा स्मारक है, जिसे दिल्ली का शान माना जाता है। दिल्ली में स्थित इंडिया गेट को पूर्ण रूप से बन कर तैयार होने में तकरीबन 10 साल का समय लगा था। इस इंडिया गेट को बनाने का मकसद अपने देश के प्रति बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से बनाया गया था।

इस स्मारक पर वर्तमान समय में 13000 से भी अधिक सैनिकों के नाम को खुदा हुआ देखा जा सकता है। देश के प्रति बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में बने इस इंडिया गेट स्मारक को देखने दिल्ली को विजिट करने वाले लगभग सभी व्यक्ति आया करते हैं। दिल्ली के राजपथ मार्ग पर स्थित इंडिया गेट घूमने लोग भारत देश के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। इन्हीं सब वजहों के कारण इंडिया गेट वर्तमान समय में दिल्ली का शान माना जाता है।

राजघाट दिल्ली के प्रमुख जगह – Rajghat Delhi ke Pramukh Jagah In Hindi

दिल्ली में स्थित राजघाट भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल के लिए जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे स्थित राजघाट वर्तमान समय में दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। काले संगमरमर से बना महात्मा गांधी का समाधि स्थल एवं वहां पर एनीटाइम जलती हुई एक लैप देखी जा सकती है।

इन सबके अलावा हरी-भरी घास के मैदान, मैदान में स्थित छोटे-बड़े पेड़-पौधे एवं यहां पर स्थित म्यूजियम जहां केवल महात्मा गांधी से ही जुड़ी वस्तुओं के देखी जाती है। इतिहास से जुड़ी कहानियों को बयां करती है। राजघाट हरी-भरी घास के पार्क में घूमने हर साल यहां पर पर्यटक भारत के अन्य क्षेत्रों से भी आया करते हैं ।

गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रसिद्ध धर्मिल स्थल – Gurudwara Bangla Sahib Prashid Dharmik Sthal In Hindi

Gurudwara Bangla Sahib Delhi

दिल्ली का गुरुद्वारा बांग्ला साहिब गोल मार्केट के पास स्थित है। गुरुद्वारा जहां पर स्थित है, पहले के समय में उस क्षेत्र को जयसिंहपुर के नाम से जाना जाता था। जिस इमारत को आज के समय में गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के लिए जाना जाता है, पहले यह जय सिंह का एक महल हुआ करता था।

इस गुरुद्वारों में केवल सिख धर्म के ही लोग नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी आया जाया करते हैं। यहां पर लंगर की भी व्यवस्था प्रतिदिन की जाती हैं। इस गुरुद्वारा के पास बने तालाब एवं आसपास के दृश्य काफी खूबसूरत हैं, जो श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटक को भी काफी ज्यादा पसंद आती हैं। यह गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली का एक प्रमुख गुरुद्वारा है।

लाल किला दिल्ली का प्रमुख स्मारक – Famous Place In Delhi Red Fort In Hindi

दिल्ली में स्थित यह वही लाल किला है, जहां पर 15 अगस्त के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय फ्लैग को फहराया करते हैं। लाल किला नामक स्मारक का निर्माण शाहजहां के द्वारा अपनी महल के रूप में करवाया गया था। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी के दौरान किया गया था।

जमुना नदी के तट पर स्थित इस लाल किला का नामकरण इस किला के निर्माण में उपयोग होने वाले लाल पत्थरों के आधार पर रखा गया है। दिल्ली का शान माना जाने वाला इस लाल किला के निर्माण में तकरीबन 10 साल का समय लगा था। 254.67 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैले इस लाल किला को विजिट करने का हर कोई का सपना होता है।

अगर कोई दिल्ली में घूमने आए और वह लाल किला ना घूमे ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि दिल्ली घूमने वाले और पर्यटकों को लाल किला काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां पर प्रतिदिन औसतन काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती हैं, जो कि भारतीय के अलावा इनमें विदेशी भी शामिल होते हैं।

स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर – Swaminarayan Akshardham Temple Delhi In Hindi

Akshardham Temple Delhi

दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर या स्वामीनारायण मंदिर दिल्ली का एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है। यह धार्मिक स्थल तकरीबन 100 एकड़ के बड़े परिसर में फैला भारत के पौराणिक वास्तुकला एवं संस्कृति को दर्शाता है। अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित दिल्ली का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।

अक्षरधाम पूरे मंदिर परिसर में तकरीबन 20 हजार कुल प्रतिमाएं स्थापित है। इस मंदिर में की गई सुंदर नक्काशी एवं इस मंदिर के बाहरी डिजाइन देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। स्वामीनारायण मंदिर को विजिट करने लोग दिल्ली के अलावा भी भारत के अन्य क्षेत्रों से आया करते हैं। यह स्वामीनारायण मंदिर श्रद्धालुओं के अलावा वास्तुकला एवं कलाकृतियों में रुचि रखने वाले लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है।

इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple In Hindi

दिल्ली के इस इस्कॉन मंदिर को एक और नाम हरे राम हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की स्थापना 1998 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस पूरे मंदिर परिसर में श्री कृष्ण के मंदिर के अलावा भी अन्य दो मंदिर बने हुए हैं।

इस मंदिर के अलावा यहां पर एक संग्रहालय भी बनी हुई है जहां पर श्रद्धालुओं को रामायण और महाभारत से जुड़ी छवियों को प्रदर्शित किया जाता है। यह मंदिर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है जहां श्रद्धालुओं के काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती हैं।

ऐतिहासिक जगह मुगल गार्डन – Aitihasik Jagah Mughal Garden In Hindi

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित ऐतिहासिक मुगल गार्ड दिल्ली का एक ऐसा गार्डन है, जिसे पब्लिक के लिए पूरे साल नहीं बल्कि तकरीबन 1 महीने के लिए ही खोला जाता है। 13 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैले इस गार्डन में लगे छोटे-छोटे पौधे एवं फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिलती है। इस गार्डन में नक्काशी इस तरह से की गई है कि आप जब यहां पर जाएंगे तो आपको वापस आने का मन ही नहीं करेगा।

इस गार्डन को जब पब्लिक के लिए खोला जाता है, तब यहां पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस गार्डन को खुलने का इंतजार दिल्ली के लोगों के अलावा भारत के अन्य क्षेत्रों के लोगों के साथ साथ कुछ विदेशी लोगों को भी होता है। यकीन मानिये यह दिल्ली का बहुत ही खूबसूरत घूमने की जगह आपके लिए साबित हो सकता है।

जामा मस्जिद दिल्ली – Jama Masjid Delhi In Hindi

Jama Masjid Delhi

दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को बनने में तकरीबन 6 साल का समय लगा था। इमें शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। यह मस्जिद बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर से निर्मित एवं यहां पर की गई नक्काशी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस जामा मस्जिद में तकरीबन 260 खंभे बने हुए हैं। यहां पर एक साथ अच्छे तरीके से तकरीबन ढाई हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

इस मस्जिद के बारे में बताया जाता है कि शाहजहां का यह आखरी निर्माण वाला स्मारक है, इसके बाद शाहजहां ने कोई भी स्मारक का निर्माण नहीं करवाया है। जामा मस्जिद एक मुस्लिम धर्म से जुड़ा हुआ धार्मिक स्थल है, लेकिन यहां पर अन्य धर्म के लोग भी घूमने जाया करते हैं। दिल्ली में स्थित शाहजहां द्वारा निर्मित इसी मस्जिद को भारत का सबसे बड़ा मस्जिद होने का दर्जा प्राप्त है।

फिरोज शाह कोटला किला – Feroz shah kotla fort delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित फिरोज शाह कोटला किला का निर्माण 14वीं शताब्दी के दौरान तुगलक वंश के संस्थापक फिरोज शाह ने अपने महल के रूप में किया था। इतिहासकारों का मानना है कि यहां पर पहले के समय में कई महल हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान समय में यहां पर ऊंची इमारतें ही रह गई है। आज के समय में इस फिरोज शाह कोटला किला को जिन्नो से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि यहां पर जाकर जिन्नो से अपनी मुरादे बताने पर जिन्न उस मुराद को पूरी करते हैं।

नेशनल जूलॉजिकल पार्क दिल्ली – National Zoological Park Delhi in Hindi

दिल्ली में स्थित नेशनल जूलॉजिकल पार्क की स्थापना 1959 ईस्वी के दौरान वहां के स्थानीय लोगों को देखते हुए किया गया था। वर्तमान समय में इस नेशनल जूलॉजिकल पार्क को इस नाम से जाना जाता है, लेकिन 1983 से पहले इस चिड़ियाघर का नाम दिल्ली चिड़ियाघर था। यहां पर पाए जाने वाले अलग-अलग प्रजाति के जानवर, पक्षी देखने को मिलते हैं, जो कि इस चिड़ियाघर के अलावा कहीं और आपको देखने को नहीं मिलेंगे।

दिल्ली में नेशनल जूलॉजिकल पार्क बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के बीच भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप दिल्ली में स्थित कोई हरि-भरी जगह जहां पर आप मजे कर एवं जीव जंतुओं को देख सकें वैसी जगह तलाश कर रहे हैं, तो आप नेशनल जूलॉजिकल पार्क विजिट कर सकते हैं।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर या बिरला मंदिर – Sri Lakshmi Narayan Temple or Birla Temple Delhi In Hindi

Laxmi Narayan Temple Delhi

दिल्ली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, के उद्घाटन के बारे में बताया जाता है कि इस मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा किया गया था। यह मंदिर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर इस मंदिर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के अलावा भी अन्य देवी दवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यह मंदिर 3 मंजिला है जो उड़िया शैली पर आधारित है। यहां पर आप जन्माष्टमी या दिवाली के समय घूमने जाए तब आपको यहां का माहौल कुछ और ही दिखेगा।

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली – Waste To Wonder Park Delhi In Hindi

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली में स्थित एक ऐसा पार्क है, जहां पर आप एक साथ ही दुनिया के सात अजूबों को देख सकते हैं। इस पार्क में स्थित दुनिया के सात अजूबों को बनाने में तकरीबन 6 महीने का समय लगा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पार्क में बने सातो अजूबा कचरे से बने हुए हैं।

पार्क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी जाती है। यह पार्क पूर्ण रूप से बन कर 2019 में ही तैयार हुआ। यहां पर अगर आप जाना चाहते हैं तो शाम के वक्त जाएं, क्योंकि यहां पर स्थित सातो अजूबा शाम के समय देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

( इन्हें भी पढ़े : – दिल्ली के प्रमुख संग्रहालय के बारे में

> बागेश्वर कैसे पहुंचे

> दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल )

दिल्ली घुमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Delhi In Hindi

दिल्ली घूमने जाने का प्लान अगर आप बना रहे हैं, तो आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि यहां पर कब जाना आपके लिए उचित रहेगा। अगर आप पूरे दिल्ली का ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर अधिक गर्मी या अधिक ठंड के मौसम में कभी ना जाए। क्योंकि दिल्ली में गर्मी के दिनों में काफी ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी एवं ठंड के दिनों में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखी जाती है, जिसके कारण यहां पर घूमने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां पर अगर आपके मन में विचार हो कि बरसात के मौसम के दौरान जाएं तो आपको बता दें कि बरसात के मौसम के दौरान दिल्ली घूमने जाना अनुकूल नहीं होता है। अगर आप यहां पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च माह के बीच जाएं।

दिल्ली कैसे पहुंचे ? – How To Reach Delhi In Hindi

दिल्ली भारत के राजधानी होने के साथ भारत का विकसित एवं प्रमुख शहर हैं। यहां जाने के लिए वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग किसी भी मार्ग से आसानी से जाया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली विकसित शहर होने के साथ यहां पर पहुँचने के लिए सभी व्यवस्था उपस्थित हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार दिल्ली घूमने जाने के लिए किसी भी मार्ग का चुनाव कर अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से दिल्ली कैसे पहुंचे ? – How To Reach Delhi By Air In Hindi

राजधानी दिल्ली अगर आप अपने यहां से हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के अन्य मुख्य शहरों में स्थित हवाई अड्डा के साथ-साथ विश्व के अलग-अलग देशों के हवाई अड्डे से उड़ान के लिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर हवाई जहाज के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत आप पूरे दिल्ली का ट्रिप यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आसानी से पूरा कर सकते हैं।

ट्रेन से दिल्ली कैसे पहुंचे ? – How To Reach Delhi By Train In Hindi

दिल्ली का ट्रिप पूरा करने के मकसद से अगर आप अपने यहां से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली आना चाहते हैं, तो आपको बता दें दिल्ली में स्थित मुख्य चार रेलवे स्टेशन है नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन। यह चारों रेलवे स्टेशन भारत के अन्य मुख्य शहरों से रेल मार्ग के द्वारा अच्छी से जुड़ा हुआ है। आप अपने यहां से ट्रेन पकड़ कर इन चारों स्टेशनों में से किसी भी स्टेशन पर उतरने के उपरांत आप दिल्ली में चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप दिल्ली का अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं। दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में मेट्रो की भी व्यवस्था है, तो आप इन रेलवे स्टेशन पर उतरने के उपरांत मेट्रो के मदद से भी दिल्ली का ट्रिप पूरा कर सकेंगे।

सड़क मार्ग से दिल्ली कैसे पहुंचें ? – How To Reach Delhi By Road In Hindi

राजधानी दिल्ली का ट्रिप अगर आप सड़क मार्ग के द्वारा खुद की कार या बाइक से जाकर पूरा करना चाहते हैं, तो भी आप यहां का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली भारत के दूर स्थित अन्य मुख्य शहरों से कई नेशनल हाईवे द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से आप यहां पर अपनी खुद की बाइक या कार के मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं और दिल्ली का ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

दिल्ली में चलने वाले स्थानीय परिवहन – Local Transport In Delhi In Hindi

राजधानी दिल्ली का ट्रिप पूरा करने के मकसद से किसी तरह अगर आप दिल्ली पहुंच गए या आप पहले से ही दिल्ली में ही रहते हैं, और अगर आप दिल्ली घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली में कई तरह के स्थानीय परिवहन चलती है, जिसकी मदद से आप दिल्ली का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं। जैसे दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में जाने वाली सरकारी बस सेवा या दिल्ली के मुख्य क्षेत्रों में चलने वाली मेट्रो ट्रेन। और अगर आप इन स्थानीय परिवहनो की मदद से दिल्ली घूमना पसंद नहीं करते हैं, तो आप अपने ट्रिप को पूरा करने के लिए कैब या टैक्सी बुक कर पूरे दिल्ली को आसानी से घूम सकते हैं।

आज का हमारे द्वारा लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट जो कि दिल्ली में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि घूमने की जगह के बारे में है, अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल में बताए गए दिल्ली में घूमने की जगह के बारे में प्रॉपर जानकारी प्राप्त हो सके। और अगर इस आर्टिकल से जुड़ा आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना हुआ है आप वहां पर अपनी राय हमें कमेन्ट कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS