उत्तराखंड के प्रमुख आकर्षण स्थल | Famous Tourist Places of Uttrakhand

उत्तराखंड हमारे भारत देश का एक प्रमुख राज्य के रूप में जाना जाता है। उत्तराखंड राज्य को प्रमुखता यहां पर स्थित हिल स्टेशन एवं धार्मिक स्थल के रूप में काफी अधिक दी जाती है। उत्तराखंड में कई ऐसे आकर्षण स्थल स्थित है जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशन को अधिकतर लोग गर्मी के मौसम में काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं जहां एक और पूरे भारतवर्ष में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता है वहीं उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशन लोगों को काफी सुकून भरी जिंदगी व्यतीत करने के लिए अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम उत्तराखंड के प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। अगर आप भी उत्तराखंड ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई आकर्षण स्थल को आपको अवश्य विजिट करना चाहिए। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पूरा जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे –

विषय - सूची

उत्तराखंड में घूमने की जगह – Uttrakhand me Ghumne ki jagah

उत्तराखंड राज्य भारत के आकर्षण राज्यों में से एक है जहां पर कई खूबसूरत घूमने की जगह के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम उत्तराखंड राज्य के ऐसे आकर्षण स्थल के बारे में जानेंगे जो लोगों के बीच काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध हो जिसे विजिट करने लोग काफी दूर-दूर से आया करते हो। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड के कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

नैनीताल – Nainital, Uttrakhand In Hindi.

नैनीताल उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन के साथ-साथ आकर्षण स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पर्यटक दिल्ली, मुंबई, देहरादून जैसे बड़े शहरों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। यहां पर स्थित खूबसूरत झील कई सारी मंदिर जैसे नैना देवी मंदिर नैनीताल का प्रमुख धार्मिक स्थल है।नैनीताल को विजिट करने के उपरांत पर्यटक खूब सारी एडवेंचर का लुफ्त उठाते हैं।

नैनीताल को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं और हिमपात का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। इसके साथ-साथ यहां पर स्थित झीलों में वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर इसी तरह और भी कई आकर्षण स्थल स्थित है जिसे विजिट करने के उपरांत लोग काफी आनंदित महसूस करते हैं। इसलिए आपको भी उत्तराखंड ट्रिप के दौरान इस नैनीताल को अवश्य विजिट करना चाहिए।

हरिद्वार – Haridwar, Uttrakhand In Hindi.

हरिद्वार को केवल उत्तराखंड का ही नहीं बल्कि पूरे भारत के साथ-साथ विश्व के लिए भी प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। हरिद्वार के पौड़ी घाट हर साल लाखों की संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंच जाते हैं। हरिद्वार के कुछ प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बात करें तो गंगाद्वार मांसा देवी मंदिर, चंडी मंदिर, हर की पौड़ी घाट जैसे धार्मिक स्थल को विजिट कर सकते हैं।

उत्तराखंड में स्थित हरिद्वार को उत्तराखंड के चार धाम का प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। उत्तराखंड ट्रिप के दौरान हरिद्वार को अधिकतर श्रद्धालु लोग ही विजिट करना पसंद करते हैं। वैसे यहां पर पर्यटन स्थल भी स्थित हैं लेकिन हरिद्वार मुख्य रूप से धार्मिक स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं।

केदारनाथ – Kedarnath, Uttrakhand In Hindi.

केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिला में स्थित एक हिंदू धर्म से जुड़ी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से तकरीबन 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। इस मंदिर को विजिट करने के उपरांत यहां से दिखने वाला खूबसूरत दृश्य प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है।

केदारनाथ को विजिट करने लोग श्रद्धालु के साथ-साथ पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। केदारनाथ मंदिर पूरे भारत के साथ-साथ विश्व में भी काफी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। केदारनाथ को विजिट करना तकरीबन सभी श्रद्धालुओं का सपना होता है जिसकी वजह से यहां पर श्रद्धालु हर साल लाखों की संख्या में पहुंच जाते हैं।

बद्रीनाथ – Badrinath, Uttrakhand In Hindi.

बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में स्थित है। इस बद्रीनाथ मंदिर को उत्तराखंड के चार धाम में से एक माना जाता है। यह बद्रीनाथ मंदिर समुद्र तल से तकरीबन 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सड़क मार्ग से देहरादून से बद्रीनाथ धाम की बीच की दूरी की बात करें तो तकरीबन 330 किलोमीटर है। बद्रीनाथ में हेलीपैड की भी व्यवस्था है जिसकी वजह से आप हेलीकॉप्टर यात्रा भी यहां पर कर सकते हैं। बद्रीनाथ धाम को श्रद्धालु के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी भी काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं क्योंकि यहां से दिखने वाला प्राकृतिक का सुन्दरम दृश्य प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है।

रानीखेत – Ranikhet, Uttrakhand In Hindi.

रानीखेत उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो रानी झील, बिनसर महादेव मंदिर, आशियाना पार्क, चौबटिया गार्डन, गोल्फ कोर्स आदि जैसे और भी आकर्षण स्थित हैं। उत्तराखंड में स्थित इस रानीखेत को विजिट करने सैलानी उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा पूरे भारत से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। रानीखेत प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। यहां का हरा भरा वातावरण एवं पहाड़ी क्षेत्र शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत करने के लिए एक खूबसूरत जगह है।

चोपता – Chopta, Uttrakhand In Hindi.

चोपता उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में स्थित एक छोटा सा पहाड़ी क्षेत्र वाला जगह है। चोपता को काफी प्रमुखता यहां पर स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए दी जाती हैं जहां पर श्रद्धालु गण उत्तराखंड के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चोपता देहरादून से तकरीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्राकृतिक प्रेमी और श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन जगह हैं।

लैंसडौन – Lansdowne, Uttrakhand In Hindi.

लैंसडाउन उत्तराखंड राज्य में स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत एवं प्रसिद्ध हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह लैंसडाउन हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है। लैंसडाउन को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर प्रकृति का काफी सुंदर एवं खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। लैंसडाउन गर्मियों के समय में छुट्टियां बिताने के लिए खूबसूरत जगह है। लैंसडाउन को कभी कालूडांडा के नाम से भी जाना जाता था। लैंसडाउन अक्सर प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।

मुनस्यारी – Munsyari, Uttrakhand In Hindi.

मुनस्यारी उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिला में स्थित एक छोटा सा एवं खूबसूरत क्षेत्र है। मुनस्यारी को भारत का मिनी कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है। मुंस्यारी में कई आकर्षण स्थल भी स्थित है जिसे विजिट करने लोग उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। उत्तराखंड ट्रिप के दौरान अगर आप भी प्राकृतिक से जुड़ी कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल देखना चाहते हैं तो मुंसियारी को विजिट कर सकते हैं।

टिहरी गढ़वाल – Tehri Garhwal, Uttrakhand In Hindi.

टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड राज्य में भागीरथी नदी के तट पर स्थित एक खूबसूरत एवं मनमोहक जगह है। टिहरी गढ़वाल को काफी प्रमुखता यहां पर स्थित टिहरी डैम के लिए दिया जाता है। टिहरी गढ़वाल में कई सारी धार्मिक स्थल भी स्थित है जिसे विजिट करने लोग उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्र से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। टिहरी के कुछ प्रमुख धार्मिक एवं आकर्षण स्थल की बात करें तो नाग टिब्बा, सुरकंडा देवी मंदिर, विश्वनाथ गुफा आदि का नाम शामिल है।

चकराता – Chakarata, Uttrakhand In Hindi.

चकराता उत्तराखंड राज्य के प्रमुख शहरों में से एक देहरादून के पास में ही स्थित है। चकराता को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई खूबसूरत प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा पसंद किए जाने वाले आकर्षण स्थल को विजिट कर सकते हैं। यहां पर कई ट्रैकिंग वाले आकर्षक स्थान, गुफा, जंगल के साथ-साथ यहां पर प्राकृतिक झरने और मंदिर भी स्थित हैं। चकराता के जंगल को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग अलग प्रजाति वाले जीव-जंतुओं को भी काफी करीब से देख सकते हैं।

कौसानी – Kausani, Uttrakhand In Hindi.

कौसानी उत्तराखंड राज्य के जिला बागेश्वर में स्थित प्राकृतिक प्रेमी के लिए बेहतर एवं खूबसूरत जगहों में से एक हैं। कौसानी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर हरा भरा वातावरण के साथ-साथ बर्फ से ढकी पहाड़ी क्षेत्र को भी देख सकते हैं। कौसानी में कई अलग-अलग प्रजाति वाले पेड़-पौधे जैसे – देवदार, चीड़, ओक आदि जैसे पेड़ पौधे देख सकते हैं। कौसानी अधिकतर लोग ट्रैकिंग करने के लिए भी विजिट करना पसंद करते हैं। कौसानी जो कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिला में स्थित हैं को कभी वलना के नाम से भी जाना जाता था।

देहरादून – Dehradun, Uttrakhand In Hindi.

देहरादून जोकि उत्तराखंड राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों वाला यह शहर प्राकृतिक प्रेमी एवं शॉपिंग करने वाले लोगों को काफी पसंद आता है। देहरादून में ऐसे कई पर्यटन स्थल स्थित है जिसे विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आया करते हैं। देहरादून के कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल की बात करें तो मालसी डियर पार्क, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर वाटरफॉल, लाखामंडल, लक्ष्मण सिद्ध आदि हैं।

देहरादून में कई ऐसे स्कूल एवं कॉलेज स्थित है जिसमें शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। देहरादून में घूमने के लिए मार्केट के साथ-साथ कई धार्मिक स्थल पर स्थित है जिसे विजिट करने श्रद्धालु उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

ऋषिकेश – Rishikesh, Uttrakhand In Hindi.

ऋषिकेश उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे बसा एक विश्व प्रसिद्ध और खूबसूरत तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आपको कई सारी आकर्षण जैसे – लक्ष्मण झूला, राम झूला, जानकी सेतु, परमार्थ निकेतन आदि जगहों को विजिट कर सकते हैं। ऋषिकेश को विजिट करने के उपरांत यहां से कई सारी जगह पर से खूबसूरत प्रकृति का दृश्य देख सकते हैं।

ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर काफी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर सावन महीने के दौरान श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में दूर-दूर से आया करते हैं। ऋषिकेश को विजिट करने के उपरांत आप एडवेंचर शौकीन है तो यहां पर वोटिंग, राफ्टिंग, लक्ष्मण झूला जैसे कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

औली – Auli, Uttrakhand In Hindi.

उत्तराखंड ट्रिप के दौरान अगर आप बर्फ में स्किंग करना चाहते हैं, तो आपको औली को विजिट करना चाहिए। औली अधिकतर लोग बर्फ में स्किंग करने के लिए ही विजिट करते हैं। औली में स्थित खूबसूरत पहाड़ी हरे-भरे पेड़-पौधे और यहां का वातावरण प्रकृति प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी होता है। यहां पर कई अलग-अलग प्रजाति के पेड़-पौधे जैसे – देवदार के वृक्ष, चीड़ के वृक्ष, सेब के बागान आदि जैसे पेड़-पौधे देखने को मिल जाते हैं।

औली में कई धार्मिक स्थल भी स्थित है जिसे विजिट करने लोग उत्तराखंड के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल की बात करें तो नंदा देवी मंदिर, जोशीमठ, त्रिशूल पीक इसी तरह के और भी आकर्षण स्थल स्थित है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

मसूरी – Mussoorie, Uttrakhand In Hindi.

मसूरी उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध एवं प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। मसूरी देहरादून से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी क्षेत्र में स्थिति खूबसूरत घूमने की जगह है। मसूरी में स्थित ऐसे कई खूबसूरत आकर्षण स्थल स्थित है, जिसे विजिट करने लोग उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा पूरे भारत से भी आया करते हैं। मसूरी के कुछ प्रमुख आकर्षण के बात करे तो केम्प्टी फॉल, गन हिल के साथ-साथ यहां पर कई धार्मिक स्थल और बौद्ध मंदिर भी स्थित हैं। केम्प्टी फॉल को विजिट करने के उपरांत लोग यहां पर काफी मस्ती कर पाते हैं।

यहां पर स्नान करने के लिए लोग काफी उत्सुक होते हैं। केम्प्टी फॉल एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। मसूरी में स्थित धनोल्टी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर रोपवे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा और भी बहुत कुछ पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के प्रमुख आकर्षण स्थल मसूरी में स्थित है।

फूलों की घाटी – Vally of Flowers, Uttrakhand In Hindi.

फूलों की घाटी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में स्थित प्राकृतिक प्रेमी के लिए एक खूबसूरत एवं आकर्षक जगह है। फूलों की घाटी को वैली ऑफ फ्लावर्स के नाम से भी जाना जाता है। फूलों की घाटी को यूनेस्को विश्व धरोहर के ऐतिहासिक स्थल के रूप में भी शामिल किया गया है। फूलों के घाटी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर सैकड़ों अलग-अलग प्रजाति के फूल को देख सकते हैं।

यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी के लिए स्वर्ग समान माना जाता है। फूलों का घाटी का दृश्य देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं मनमोहक लगता है। यहां पर अक्सर लोग फोटोग्राफी करने भी काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। अगर आप ही फोटोग्राफी या प्राकृतिक प्रेमी है, तो आपको फूलों की घाटी को अवश्य विजिट करना चाहिए।

जिम कार्बेट राष्ट्रीय रिज़र्व पार्क – Jim Corbett National Park, Uttrakhand In Hindi.

जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में स्थित एक टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग प्रजाति वाले पेड़ पौधे के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं। जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क को प्राकृतिक प्रेमी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं। जिम कार्बेट नेशनल पार्क तकरीबन 520 किलोमीटर के बड़े पहाड़ी वाले क्षेत्रों में फैला हुआ खूबसूरत जगह है।

जोशीमठ – Joshimath, Uttrakhand In Hindi.

जोशीमठ उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में स्थित एक पहाड़ी वाली जगह है। जोशीमठ को अधिकतर लोग ट्रेकिंग के लिए काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं। जोशीमठ को मुख्य रूप से धार्मिक स्थल के रूप में काफी अधिक प्रमुखता दी जाती है। जोशीमठ अधिकतर श्रद्धालु गन जाया करते हैं। आपको बता दें जोशीमठ समुद्र तल से तकरीबन 1874 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक प्रेमी के साथ-साथ पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए भी एक खूबसूरत जगह है।

यमुनोत्री – Yamunotri, Uttrakhand In Hindi.

यमुनोत्री धाम उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिला में स्थित यह एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। उत्तरकाशी जिला के प्रमुख दो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम तीर्थ स्थल को माना जाता है। यमुनोत्री धाम को यमुना नदी का उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है। यमुनोत्री धाम मुख्य रूप से यमुना देवी को समर्पित है। यमुनोत्री धाम समुद्र तल से तकरीबन 3415 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यमुनोत्री धाम के पास में ही यमुना नदी का उद्गम स्थल भी स्थित है। यमुनोत्री धाम को भी गंगोत्री धाम की तरह विजिट करने श्रद्धालु लोग उत्तराखंड के अलावा भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

गंगोत्री – Gangotri, Uttrakhand In Hindi.

गंगोत्री धाम भारत के प्रमुख धामों में से एक माना जाता है। गंगोत्री धाम समुद्र तल से तकरीबन 3753 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। इस जगह के नामकरण को लेकर बताया जाता है कि इसका आकार गाय के मुख के समान होने के कारण इसका नाम गोमुख पड़ा है। गंगोत्री धाम से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर ही गंगा का उद्गम गोमुख स्थित है। गंगोत्री को श्रद्धालु लोग विजिट करने के लिए उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा पूरे भारत से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिला में स्थित यह एक खूबसूरत एवं प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।

देवप्रयाग – Devprayag, Uttrakhand In Hindi.

देवप्रयाग को उत्तराखंड का लोकप्रिय तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। देवप्रयाग, अलकनंदा और भागीरथी जैसी नदियों के संगम तट पर बसा हुआ है। देवप्रयाग को हिंदू आस्था वाले एक प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है। देवप्रयाग को प्रमुख रूप से यहां पर स्थित धार्मिक स्थल के लिए काफी अधिक प्रमुखता दी जाती है। ऋषिकेश से तकरीबन 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। वैसे यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।

उत्तराखंड घूमने का सही समय – Best Time To Visit Uttrakhand In Hindi

हमारे भारत देश में के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल वाले राज्य उत्तराखंड को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप उत्तराखंड राज्य को अपने सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं लेकिन वर्षा ऋतु के दौरान यहां पर विजिट करना आपके लिए सही नहीं होगा।

उत्तराखंड राज्य को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में पूरा विस्तार से जानकारी जानने के लिए इस टॉपिक पर लिखे गए हमारे आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है, जिस पर क्लिक कर आप उत्तराखंड जाने का अनुकूल समय के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – उत्तराखंड जाने का सही समय

उत्तराखंड कैसे पहुंचे ? – How To Reach Uttrakhand In Hindi.

उत्तराखंड कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे जा सकता है इसके बारे में बात करें तो मैं आपको बता दूं कि कोई भी व्यक्ति अपने यहां से किसी भी मार्ग यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप अपने यहां से किस माध्यम से और कैसे उत्तराखंड पहुंच सकते इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जिसके ऊपर हमने एक विस्तार से आर्टिकल लिखा हुआ है जिसका लिंक नीचे दिया गया है, इस लिंक पर क्लिक कर आप उत्तराखंड कैसे जा सकते इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – उत्तराखंड कैसे पहुंचे

हमारे भारत देश के उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रमुख आकर्षण स्थल यानी कि उत्तराखंड में घूमने की खूबसूरत जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा, आप हमेशा आर्टिकल से जुड़ी राय या सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। एक बात और इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आप को ऐसा लग रहा है कि हमने इस आर्टिकल में कोई ऐसे पर्यटन या धार्मिक स्थल को सम्मलित करना भूल गए हैं, जिसे इस आर्टिकल में होना चाहिए था तो आप उसे भी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने इस आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या राय को सम्मिलित कर सकें।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS