जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Jaipur in Hindi.

जयपुर को पिंक सिटी यानी कि ब्लू शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर को राजस्थान की राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है। जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर सबसे अधिक आबादी वाला शहर का भी गौरव प्राप्त किया हुआ है।

जयपुर वर्तमान समय में स्थित एक ऐसा शहर है, जहां पर जाने के उपरांत आप आज भी पुरानी और नई संस्कृतियों को काफी करीब से देख सकते हैं। जयपुर में घूमने की कई खूबसूरत स्थल देखी जा सकती है।

जयपुर पौराणिक समय से ही कई राजाओं का लोकप्रिय शहर के रूप में जाना जाता है। उन्हीं राजाओं द्वारा पुराने समय में बनाए गए कई इमारत आज भी यहां पर देखा जा सकता है जिन्हें पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है जो कि आज वर्तमान समय में जयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरा हुआ है।

नमस्कार साथियों, आज का हमारा यह आर्टिकल जयपुर के आकर्षक पर्यटन स्थल के ऊपर लिखा गया है। आप भी अगर जयपुर को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन खूबसूरत जगहों को आवश्य विजिट करना चाहिए। चलिए हम अपने आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं जयपुर में घूमने के कुछ प्रमुख एवं लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला फेमस पर्यटन स्थल के बारे में –

विषय - सूची

जयपुर में घूमने की जगह | Jaipur me Ghumne ki Jagah

आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने की जगह के बारे में जानेंगे। आपको बता दें कि जयपुर में तो घूमने की कई ऐसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल स्थित है जैसे कि झील, नदी, वाटरफॉल, पौराणिक इमारत, मंदिर, पार्क आदि जैसे और भी कई आकर्षण देखे जा सकते हैं।

लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित केवल वैसे ही पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो लोगों के बीच काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध हो। तो चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी को आगे बढ़ते हैं और जानने का प्रयास करते हैं जयपुर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में –

हवामहल – Hawa Mahal, Jaipur in Hindi.

हवा महल जयपुर के सबसे अधिक लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है कि हवामहल में कुल 953 बड़ी एवं छोटी खिड़कियां बनी हुई है। जयपुर में स्थित इस हवामहल का निर्माण 1719 ईसवी के दौरान करवाया गया था।

इस हवा महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह के द्वारा करवाया गया था। यह हवा महल बिना नीव के बनी 5 मंजिला इमारत है। इस हवा महल को बनाने का उद्देश्य पौराणिक समय में जब राजवंश की औरतों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं हुआ करती थी तब विशेष मौके पर निकलने वाले जुलूस को देखने के लिए राजकुमारियां और रानियों के लिए बनाया गया था ताकि वह यहां से निकलने वाले जुलूस को काफी आसानी से देख सके।

Hawa mahal

वर्तमान समय में यह जयपुर के साथ-साथ पूरे राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आया करते हैं। जयपुर घूमने जाने के दौरान आपको भी हवामहल को विजिट अवश्य करना चाहिए।

चांद बावड़ी – Chand Bawri, Jaipur in Hindi.

चांद बावड़ी जयपुर के एक प्रमुख दार्शनिक स्थल एवं धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस चांद बावड़ी में नीचे उतरने के लिए भूल भुलैया तरह की सीडी बनाई गई है। यहां पर सीढ़ियां इस तरह से बनाई गई है कि अगर कोई व्यक्ति नीचे सीढ़ियों से उतरता है, तो उसी सिटी से उसे वापस आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भूल भुलैया वाली चांद बावड़ी लोगों के बीच पूरे राजस्थान में आज भी काफी प्रमुख हैं, जिसकी वजह से यहां पर घूमने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। इसलिए अगर आप भी जयपुर घूमने जा रहे हैं, तो इस चांद बावड़ी को विजिट करना न भूलें।

जंतर मंतर – Jantar Manta , Jaipur in Hindi.

जंतर मंतर जयपुर में स्थित है। इस जंतर मंतर को महाराजा जयसिंह के द्वारा निर्मित करवाया गया था। इस जंतर मंतर को बनाने का उद्देश्य प्राचीन समय में घड़ी ना होने की वजह से समय, ग्रह और नक्षत्रों को देखने के लिए बनवाया गया था। यह जयपुर के अलावा दिल्ली, बनारस, मथुरा और उज्जैन में बनाया गया है।

जंतर मंतर जयपुर में वैसे लोगों द्वारा अधिक विजिट किया जाता है, जिन्हें विज्ञान में रुचि अधिक है। खूबसूरत और बेहतरीन नक्काशी वाला जंतर मंतर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जयपुर के इस आकर्षण को आपको भी विजिट करना चाहिए।

भानगढ़ किला – Bhangarh Fort, Jaipur in Hindi.

भानगढ़ किला राजस्थान का ही नहीं बल्कि भारत के एक भूतिया महल के रूप में वर्तमान समय में जाना जाता है। यहां पर सूर्यास्त होने के बाद किसी भी इंसान का आना जाना माना है। यह जयपुर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर अलवर जिला में स्थित है। इस किला का निर्माण 17वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस भानगढ़ किला का निर्माण राजा माधव सिंह ने करवाया था।

Bhangarh Fort Rajasthan

यह भानगढ़ किला वर्तमान समय में खंडहर रूप में बदल रहा है, लेकिन फिर भी वर्तमान समय में भी इस किला में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां दिन में पर्यटकों का काफी आना जना लगा रहता है, जिसकी वजह से पर्यटक इसे बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हो सके तो आप भी भानगढ़ किला को विजिट जरूर करें।

जलमहल – Jal Mahal, Jaipur in Hindi.

जलमहल को जयपुर से नाहरगढ़ जाने वाली रास्ते पर अरावली पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। यह जलमहल मानसागर झील के बीच में बना हुआ खूबसूरत और आकर्षक घूमने की जगह है। इस जल महल को बनाने का श्रेय सवाई जयसिंह को जाता है। यह जल महल पांच मंजिली एक खूबसूरत इमारत है।

इस पांच मंजिला जलमहल के केवल एक ही महल हमेशा दिखाई देता है बाकी का 4 महल पानी के अंदर हमेशा डूबा हुआ रहता है। यहां पर पर्यटकों का और लोगों का अधिक भीड़ हर साल मकर सक्रांति के समय यहां पर मनाए जाने वाले पतंग उत्सव के दौरान अधिक देखी जाती है, जहां पर पर्यटक काफी दूर-दूर से इस पतंग वाली प्रायोगिता में शामिल होने के लिए आया करते हैं। जलमहल राजस्थान की खूबसूरत इमारत एवं पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाती है।

नाहरगढ़ किला – Nahargarh Fort, Jaipur in Hindi.

नाहरगढ़ किला का निर्माण 18 वीं शताब्दी में करवाया गया था। 1734 ईस्वी में निर्मित यह नाहरगढ़ किला वर्तमान समय में पर्यटकों द्वारा विजिट किया जाने वाला जयपुर का एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। इस नाहरगढ़ किला को महाराजा सवाई सिंह के द्वारा निर्माण करवाया गया था। इस नाहरगढ़ किला के बनाने का मुख्य उद्देश्य बताया जाता है कि जयपुर की रक्षा के लिए इस किला को निर्मित किया गया था।

यह किला पहाड़ी पर बना होने के कारण यहां से दिखने वाला सूरज का सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य काफी खूबसूरत दिखता है, जिसकी वजह से पर्यटक इस जगह को काफी पसंद किया करते हैं। नाहरगढ़ किला को विजिट करने पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं जिसकी वजह से इसकी प्रमुखत और बढ़ जाती है।

अक्षरधाम मंदिर जयपुर – Akshardham Temple, Jaipur in Hindi.

अक्षरधाम मंदिर जयपुर में स्थित होने की वजह से यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जानी जाती है। अक्षरधाम मंदिर जयपुर में जो स्थित है ऐसे ही भारत के कुछ और भी शहरों में देखा जा सकता है जिममें सबसे बड़ी और प्रमुख दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर को माना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से स्वामीनारायण को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक भव्य एवं खूबसूरत मंदिर हैं।

इस मंदिर की वास्तुकला, नक्काशी देखने में लोगों को काफी खूबसूरत एवं पसंद आती है। अक्षरधाम मंदिर अधिकतर श्रद्धालु जाया करते हैं लेकिन पर्यटक भी यहां पर काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए जाया करते हैं जिसकी वजह से अक्षरधाम मंदिर की प्रमुख और बढ़ जाती है।

बिरला मंदिर जयपुर – Birla Mandir Jaipur, Jaipur in Hindi.

यह बिरला मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बिरला मंदिर का निर्माण 20 वीं शताब्दी के अंत में बिरला परिवार के द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर मुख्य रूप से प्रेम का प्रतीक श्री कृष्ण और राधा को समर्पित है। इस मंदिर को जयपुर के प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है।

यहां पर जन्माष्टमी के दौरान लोगों की काफी अधिक भीड़ देखी जाती है। इस समय इस बिरला मंदिर को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

मोती डूंगरी टेंपल – moti dungri temple, Jaipur in Hindi.

मोती डूंगरी टेंपल राजस्थान के जयपुर का एक प्राचीन एवं प्रमुख मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह मोती डूंगरी टेंपल मुख्य रूप से भगवान गणेश जी को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। इस मंदिर में भगवान गणेश जी के साथ-साथ रिद्धि और सिद्धि की भी प्रतिमा देखी जा सकती है। यह गणेश मंदिर पूरे भारत के एक प्राचीन मंदिर के रूप में जानी जाती है।

यहां पर श्रद्धालु भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं, जिसकी वजह से यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा बनी रहती है। इस मंदिर को विजिट करने अधिकतर श्रद्धालु गणेश चतुर्थी को देखे जा सकते हैं। यह वैसे तो एक धार्मिक स्थल है, लेकिन पर्यटक भी यहां पर घूमने जाया करते हैं।

सिटी पैलेस जयपुर – City Palace, Jaipur in Hindi.

सिटी पैलेस को विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। लोगों का मानना यह है कि इस सिटी पैलेस में पौराणिक समय में राजा महाराजा किस तरह रहा करते थे उनकी दिनचर्या कैसी थी यह यहां पर देखा जा सकता है। सिटी पैलेस काफी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ एक बड़ा महल है। यहां पर पर्यटकों के लिए घूमने के कई सारी खूबसूरत जगह है जैसे – चंद्र महल, महारानी महल, मुबारक महल आदि जैसे और भी कई क्षेत्र देखे जा सकते हैं।

अगर आपको भी पौराणिक समय के राजा महाराजा की दिनचर्या और उनकी रहने की जगहों के बारे में जानना अच्छा लगता है, तो आप जयपुर ट्रिप के दौरान इस सिटी पैलेस को विजिट कर सकते हैं। यकीनन आपको यह सिटी पैलेस पसंद आएगा।

खाटू श्याम जी मंदिर – Shri Khatu Shyam Ji Mandir, Jaipur in Hindi.

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह खाटू श्याम जी मंदिर महाभारत काल से जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि यह खाटू श्याम जी मंदिर मुख्य रूप से महाभारत कालीन बर्बरीक को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार बताया जाता है कि भगवान खाटू श्याम जी भगवान श्री कृष्ण के ही एक अन्य अवतार हैं जिसकी वजह से यहां पर भक्तों और श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ देखी जाती है। खाटू श्याम जी का राजस्थान में काफी नाम भी सुना जाता है। यहां पर लोग राजस्थान का अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

जय गढ़ किला – Jaigarh Fort, Jaipur in Hindi.

जय गढ़ किला एक पहाड़ी पर स्थित है। यह जयपुर के आकर्षण में से एक मानी जाती है जिसकी प्रमुखता पर्यटकों के बीच काफी अधिक है इस किला का निर्माण राजा जयसिंह द्वारा करवाया गया था। बताया जाता है कि इस किला का निर्माण का मुख्य उद्देश आमेर किला के रक्षा था। इस किला को 1926 में बनाया गया था।

जयगढ़ किला की सबसे खास बात है कि यहां पर विश्व की सबसे बड़ी तोपों में से एक रखी गई है। अगर आप भी जयपुर ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर को विजिट करना न भूलें।

चौकी ढाणी जयपुर – Chokhi Dhani, Jaipur in Hindi.

चौकी ढाणी एक ऐसा स्थल है जहां पर आप राजस्थान के गांव में निवास करने वाले लोगों के संस्कृति और परंपरा के साथ-साथ उनके रहन-सहन और उनके द्वारा उपयोग में की जाने वाली अस्त्र – शास्त्र और वस्त्र को देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इस चौकी ढाणी के अंदर ही एक मार्केट भी हैं, जहां पर आप पौराणिक समय के परंपरागत वस्तुओं को खरीद भी सकते हैं। चौकी ढाणी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। यहां का दिखने वाला खूबसूरत नजारा लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम – Albert Hall Museum, Jaipur in Hindi.

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम लोगों द्वारा मिस्र में प्रसिद्ध ममी के लिए काफी जाना जाता है। मिस्र के पिरामिड और ममी के बारे में लोगों ने खूब इधर-उधर से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्हें जब राजस्थान की इस अल्बर्ट म्यूजियम में हजारों साल पुरानी ममी देखने का मौका मिलता है। अल्बर्ट हॉल इस म्यूजियम में हजारों साल पुरानी एक टूटू नामक महिला की ममी देखा जा सकता है।

इस ममी के अलावा भी इस संग्रहालय में बहुत कुछ देखने के लिए है जैसे कि पुराने समय में उपयोग में लाने वाले ज्वेलरी, हथियार, सिक्का, पुराने समय के कई तस्वीर भी यहां पर देखा जा सकता है। आपको तो मालूम ही है कि संग्रहालय किस लिए होता है संग्रहालय वैसे लोगों को पसंद आता है जिन्हें इतिहास एवं पौराणिक चीजें देखना पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से एक है तो आप जयपुर में स्थित इस अल्बर्ट म्यूजियम को विजिट कर सकते हैं।

कनक घाटी – Kanak Ghati, Jaipur in Hindi.

कनक घाटी जलमहल के काफी नजदीक में स्थित खुले आसमान के नीचे प्राकृतिक रूप से बने यहां पर पर्यटकों को अपने दोस्त या फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। कनक घाटी के पास में ही कनक वृंदावन विभाग बना हुआ है, जहां पर बच्चों के खेलने कूदने यानी उनसे जुड़े कई साधन यहां पर देखे जा सकते हैं, जिसकी वजह से कनक घाटी लोग अपने फैमिली के साथ विजिट करना पसंद करते हैं।

कनक घाटी में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है, जिसकी वजह से यह जयपुर में काफी प्रसिद्ध भी हैं। कनक घाटी एक प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफी करने वाले लोगों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यह जगह वाकई में देखने लायक है।

गलता जी मंदिर – Galta Ji Temple, Jaipur in Hindi.

गलताजी मंदिर हरी-भरी घाटियो की तलहटी में बसा हुआ राजस्थान जयपुर के एक प्रसिद्ध एवं पौराणिक धार्मिक स्थल है। यह गलता जी मंदिर जयपुर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खुले आसमान में हरे भरे वातावरण के बीच स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थल है। इस मंदिर के परिसर में ताजे पानी का झील, झरना, कुंड देखा जा सकता है।

इस मंदिर का परिसर और इसके आसपास का दिखने वाला मनमोहक दृश्य लोगों को दिल को छू जाती है। यहां पर श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ देखी जाती है। यहां पर लोग कुंड में डुबकी लगाकर मोक्ष प्राप्ति करने के उद्देश्य से भी अधिक दूर-दूर से अधिक संख्या में आया करते हैं।

पिंक पर्ल रिसोर्ट वाटर पार्क – Pink Pearl Water Park, Jaipur in Hindi.

पिंक पर्ल रिसोर्ट वाटर पार्क जयपुर शहर का एक खूबसूरत एवं प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर वाटर से जुड़ी तकरीबन हर प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे – स्विमिंग, वाटर स्लाइड, यहां पर बने आर्टिफिशियल झरना , वाटर पूल जैसे और भी कई खूबसूरत नजरों का दृश्य आप देख सकते हैं।

यह जगह जयपुर में अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने और छुट्टियां मनाने के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां पर अक्सर लोग अपने दोस्त और परिवार के साथ काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।

जयपुर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to Visit Jaipur in Hindi.

जयपुर घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो जयपुर किसी मौसम में वैसे तो जाया जा सकता है, लेकिन यहां पर घूमने जाने का अनुकूल एवं अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के समय को माना जाता है क्योंकि यहां पर गर्मी का मौसम में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी और वर्षा ऋतु के दौरान यहां पर काफी तेज बारिश होती है जिसकी वजह से आप यहां पर सर्दी के मौसम ही जाने का चुनाव करें।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने की जगह, जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल, जयपुर पर आकर्षण, जयपुर के आकर्षक घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है।

अगर आपको लग रहा है कि हमारी इस आर्टिकल में ऐसी कोई जयपुर के आकर्षक स्थल छूट गया है, जिन्हें हमे अपने इस आर्टिकल में सम्मलित करना चाहिए, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में आपके द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार अपडेट कर सकें। एक बात और आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले साथ ही साथ आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर भी करते जाएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS