इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Indore In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि इंदौर के में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जाने वाले हैं। अगर आप भी इंदौर को विजिट करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है क्योंकि इस आर्टिकल में हम इंदौर के फेमस आकर्षण स्थलों के बारे में जानने वाले हैं। इस आर्टिकल में बताई गई इन प्रमुख इंदौर के खूबसूरत स्थलों को विजिट करना न भूले। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

इंदौर में घूमने की जगह – Tourist Attractions Of Indore In Hindi.

इंदौर भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत महानगर के रूप में जाना जाता है। मध्यप्रदेश के इंदौर महानगर के आबादी मध्य प्रदेश में सबसे अधिक आबादी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इंदौर में वैसे तो कई सारी बेहतरीन बेहतरीन खूबसूरत आकर्षण स्थल हैं लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम इंदौर के केवल प्रमुख एवं लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किए जाने वाले आकर्षण स्थलों के बारे में जानेंगे। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए इंदौर के प्रमुख आकर्षण के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

लाल बाग पैलेस – Lal Bagh Palace In Hindi

लाल बाग पैलेस तकरीबन 22 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ होलकर वंश के शासकों द्वारा बनाया गया एक खूबसूरत पैलेस है। 1978 ईस्वी तक सत्तारूढ़ होकर पैलेस राजवंश के निवास स्थान के बाद अब एक संग्रहालय के रूप में बदल गया है, जहां पर पौराणिक समय के कई राजवंशों की कलाकृति उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के संग्रह को देखा जा सकता है।

इस लाल बाग पैलेस के आसपास का वातावरण एवं इस परिसर में दिखने वाले खूबसूरत दृश्य एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है इसलिए आपको भी इंदौर ट्रिप के दौरान इस लालबाग पैलेस को अवश्य विजिट करना चाहिए।

बड़ा गणपति – Bada Ganpati Temple In Hindi

बड़ा गणपति मंदिर मुख्य रूप से हिंदू धर्म के प्रमुख देवता में से एक गणपति भगवान को यानि गणेश जी को समर्पित एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का नाम गणेश जी के मूर्ति के आकार के कारण पड़ा है। इस मंदिर में स्थापित भगवान गणपति की मूर्ति विश्व के भगवान के सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक मानी जाती है। इंदौर में स्थित बड़ा गणपति मंदिर का निर्माण होलकर राजवंश द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर की स्थापना 1875 ईसवी के दौरान किया गया था। अगर आप भी भगवान गणपति की भक्त हैं तो इस मंदिर को इंदौर ट्रिप के दौरान आपको जरूर विजिट करना चाहिए।

अन्नपूर्णा मंदिर – Annapurna Temple In Hindi

अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर का सबसे प्रमुख एवं पुरानी मंदिरों में से एक मानी जाती है। हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा देवी को भोजन के देवी के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर को काफी खूबसूरत एवं आकर्षक तरीके से बनाया गया है।

इस मंदिर के मुख्य द्वार पर चार बड़े हाथियों की मूर्ति को भी बनाया गया है। इस मंदिर के दीवारों पर कई मूर्तियों की अलग-अलग नक्काशी काफी खूबसूरत तरीके से की गई हैं। इस मंदिर की दीवार पर कृष्ण लीला का भी चित्रण देखने को मिल जाता है। यह मंदिर केवल श्रद्धालु के लिए ही प्रमुख नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी काफी प्रमुख मानी जाती है।

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य – Ralamandal Wildlife Sanctuary In Hindi

रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण इंदौर के साथ-साथ मध्य प्रदेश का सबसे पुराना वन्य जीव अभ्यारण में से एक माना जाता है। रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण का स्थापना 1981 ईस्वी के दौरान किया गया था। राज मंडल वन्य जीव अभ्यारण को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर जानवर, पक्षी, पेड़-पौधे के कई अलग-अलग प्रजातियों को देख सकते हैं। इंदौर ट्रिप के दौरान हरा भरा एवं एक प्राकृतिक प्रेमी को पसंद आने वाला खूबसूरत जगह में से एक है यह रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण।

मेघदूत गार्डन – Meghdoot Garden In Hindi

मेघदूत गार्डन इंदौर के सबसे पुराने एवं प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है। यहां पर आप अपने परिवार या बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले जैसे कई सारी एक्टिविटी करने के लिए बनाई गई हैं। यहां का वातावरण काफी सुखद एवं शानदार हैं, जहां पर आप अपने दोस्त या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। हरा भरा एवं शांत वातावरण वाला यह मेघदूत गार्डन एक प्राकृतिक प्रेमी के द्वारा भी पसंद किया जाता है।

राजवाड़ा – Rajwada In Hindi

इंदौर शहर में स्थित राजवाड़ा इंदौर का एक खूबसूरत एवं ऐतिहासिक महल के रूप में जाना जाता है। इस महल का निर्माण होलकर के द्वारा किया गया था। यह सात मंजिला राजवाड़ा देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं इसके आसपास का वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं। इस राजवाड़ा महल परिसर में बगीचा, मूर्ति कृत्रिम झरना, पानी के खूबसूरत फव्वारे आदि लोगों को काफी पसंद आती है जिसकी वजह से यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में खींचे चले आते हैं।

कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय, इंदौर – Kamla Nehru Prani Sangrahalaya, Indore In Hindi

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय या इंदौर चिड़ियाघर, इंदौर का एक प्रमुख प्राणी उद्यान के रूप में जाना जाता है। इस प्राणी उद्यान को मध्यपदेश राज्य का सबसे बड़ा एवं पुरानी प्राणी उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। इस चिड़ियाघर में दुनिया के अलग-अलग प्रकार के कोई जीव-जंतु, जानवर, पक्षी को रखा गया है। यहां पर जाने के उपरांत आप हिमालयन भालू सफेद बाघ बंगाल टाइगर सफेद मोर के साथ-साथ कई अलग-अलग तरह के पेड़ पौधों के अनेकों प्रजाति को भी देख सकते हैं।

कांच मंदिर – Kanch Mandir In Hindi

कांच मंदिर इंदौर का एक बेहद ही प्रसिद्ध एवं प्रमुख मंदिरों के रूप में जाना जाता है। यह कांच मंदिर एक जैन धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कांच मंदिर पूर्ण रूप से कांच से बना हुआ है। अगर आप जैन धर्म से जुड़ी कोई धार्मिक स्थल को विजिट करना चाहते हैं, तो आप इस कांच मंदिर को विजिट कर सकते हैं। यहां पर जैन धर्म के श्रद्धालु के अलावा भी अन्य लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

खजराना मंदिर – Khajrana Temple In Hindi

खजराना मंदिर को अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। खजराना मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश जी को समर्पित है। यहां पर गणेश चतुर्थी के दौरान काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आया करते हैं। अगर आप इंदौर ट्रिप के दौरान कोई धार्मिक स्थल की तलाश कर रहे हैं तो यह खजराना मंदिर आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

पातालपानी झरना – Patalpani Waterfall In Hindi

पातालपानी वॉटरफॉल इंदौर के पास एक खूबसूरत घने जंगल के बीच स्थित हैं जो कि पर्यटकों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी के बीच काफी प्रमुख प्रसिद्ध हैं। यह वाटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत एक अलग सा ही सुकून का एहसास होता है। इस वाटरफॉल का नामकरण को लेकर बताया जाता है कि इस वाटरफॉल के काफी अधिक गहराई होने की वजह से इसे पाताल वाटरफॉल के नाम से जाना जाता है।

मोहाडी जलप्रपात – Waterfall Mohadi Falls In Hindi

यह मोहाडी वाटरफॉल इंदौर से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मोहाडी वाटरफॉल देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी पसंद किया जाने वाला एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण में स्थित यह मोहाडी यहां आने वाले लोगों को काफी सुहावना एवं खूबसूरत माहौल प्रदान करता है जिसकी वजह से लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं।

हनुवंतिया – Hanuwantiya In Hindi

हनुवंतिया मध्य प्रदेश के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई वाटर से जुड़ी एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर हर साल काफी अधिक संख्या में पर्यटक पानी से जुड़ी एक्टिविटी करने के लिए आया करते हैं जैसे – फ्लोटिंग, ट्रैकिंग आदि। यह हनुवंतिया अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक हैं इसलिए आपको इंदौर ट्रिप के दौरान इस हनुमंतिया को भी अवश्य विजिट करना चाहिए।

इंदौर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Indore In Hindi.

इंदौर को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता देना चाहता हूं कि आप अपने यहां से इंदौर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं। वैसे आप इंदौर को वर्षा ऋतु या गर्मी के मौसम में विजिट करने से बचे।

चलिए अब जान लेते हैं इंदौर को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय कब होता है तो आपको बता दें कि इंदौर को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय सर्दी का मौसम यानी कि अक्टूबर से मार्च के महीने को माना जाता है। इसी समय यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं इसलिए अगर आप इंदौर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो सर्दी के मौसम में बना सकते हैं।

इंदौर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Indore In Hindi.

इंदौर को विजिट करने के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको किसी भी माध्यम यानी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से इंदौर पहुंच सकते हैं। इसके बारे में अगर अब विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमने इस टॉपिक पर एक पूरा आर्टिकल लिखा है जिसका लिंक नीचे है। उस लिंक पर क्लिक कर आप अपने यहां से इंदौर कैसे पहुंच सकते हैं इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं – इंदौर कैसे जाएं

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि इंदौर में घूमने के खूबसूरत जगहों के बारे में हैं, यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा लग रहा है कि हमने इस आर्टिकल में इंदौर के कोई प्रमुख आकर्षण स्थल को सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS