बीदर के टॉप पर्यटन स्थल | Best Tourist Places Bidar in Karnataka in Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम राज्य कर्नाटक के प्रमुख शहरों में से एक बीदर में घूमने के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी बीदर को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं और यहां पर स्थित मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं।

बीदर में आपको कई ऐसे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जिसे विजिट करने के उपरांत वापस जल्द आने का मन ही नहीं करेगा। तो चलिए हम बीदर के टॉप पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी को जानने का सिलसिला शुरू करते हैं। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। हमारा यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगे तो आप इसे शेयर जरूर करें।

बीदर में घूमने की अच्छी जगहें – Bidar me Ghumne ki Achchhi Jaghe in Hindi

राज्य कर्नाटक के बीदर में आपको ऐसे कई स्थित पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जिसे लोगों द्वारा काफी कम विजिट किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम बीदर में स्थित ऐसे पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो प्रमुख हो जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा विजिट किया जाता हो।

बीदर का किला – Bidar forts in Hindi

बीदर किला कर्नाटक का एक प्रमुख किलो में से एक माना जाता है। कर्नाटक के बीदर में स्थित यह बीदर किला एक ऐसा किला है जिसका निर्माण तो बहुत पहले हुआ था, लेकिन इस पर कई राजाओं ने कब्जा किया फिर यह किला पुनः निर्मित हुआ। इस बीदर किला परिसर में एक पौराणिक शहर बसा हुआ है। इस किला में जाने के लिए 7 द्वार बने हुए हैं। यहां पर बने स्मारकों में रंग महल, गगन महल और जामा मस्जिद इस किला परिसर का प्रमुख एवं प्रसिद्ध स्मारक है। यहां पर कई मंदिर भी देखने को मिल जाते हैं

रंगीन महल – Rangin mahal in Hindi

रंगीन महल का निर्माण तकरीबन सोलहवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। यह महल बीदर किला के अंदर में ही स्थित है। इस रंगीन महल का निर्माण अली बरिद शाह के शासनकाल के दौरान करवाया गया था। इस रंगीन महल के डिजाइन को देखने से ऐसा लगता है, कि हिंदू एवं मुस्लिम दोनों धर्म की वास्तुकला से निर्मित है।

रंगीन महल के नाम को लेकर बताया जाता है कि इस महल का नामाकरण इसकी दीवारों पर लगे अलग-अलग रंग की टाइल्स के आधार पर रखा गया होग। इसका कुछ अवशेष र्तमान समय में भी देखा जा सकता है।

तरकश महल – Tarkash mahal in Hindi

यह तरकस महल 16 खंबा मस्जिद के बगल में ही स्थित है। यानी कि यह तरकश महल भी बीदर किला के आंतरिक भाग में ही स्थित है। इस महल का भी निर्माण तकरीबन 14 से 15 वी शताब्दी के दौरान किया गया था। पुराने समय में जब इसका निर्माण हुआ था, तब इसकी संरचना एवं वास्तुकला देखने लायक हुआ करती थी। लेकिन वर्तमान समय में इस महल का अधिकांश भाग खंडहर का रूप धारण कर लिया है। वैसे आप जब भी बीदर किला घूमने जाए तो इस तरकस महल को भी विजिट करना न भूलें।

गुरूद्वारा गुरूनानक झीरा साहिब – Gurudawara Gurunanak jhira sahib in Hindi

गुरूद्वारा गुरूनानक झीरा साहिब सिख धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। सिख धर्म से जुड़े यह धार्मिक स्थल सिक्खों के गुरु नानक देव जी को समर्पित है। गुरु नानक झिरा साहिब का निर्माण तकरीबन 1948 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। इस गुरु नानक झिरा साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ गुरु नानक देव जी के जयंती के दौरान देखी जा सकती हैं। यहां पर पर्यटक भी काफी ज्यादा मात्रा में आया करते हैं। झिरा साहिब जहां पर स्थित है, इस जगह से सिक्खों के गुरु नानक देव जी का एक गहरा संबंध बताया जाता है और एक कहानी भी सुनाई जाती है।

(इन्हें भी पढ़े : – कोलार के प्रमुख पर्यटन स्थल

> बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल)

नरसिम्हा झीरा गुफा मंदिर – Narshimha jhuta cave temple in Hindi

नरसिम्हा झीरा गुफा मंदिर मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा स्वामी को समर्पित एक गुफा मंदिर है, जो कि हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस गुफा मंदिर में स्थापित नरसिम्हा स्वामी के प्रतिमा के बारे में बताया जाता है, कि यह प्रतिमा स्वयं निर्मित प्रतिमा है। इस गुफा मंदिर में आपको नरसिम्हा के अलावा भगवान शिव के भी प्रतिमा देखने को मिल जाएंगे।

सोलह खंबा मस्जिद – Solah khamba mosque in Hindi

सोलह खंबा मस्जिद तकरीबन 15 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित हुआ था। यह 16 खंबा मस्जिद बीदर किला के आंतरिक भाग में स्थित है। यह सोलह खंभा मंदिर 90 मीटर लंबा एवं 24 मीटर चौड़ा है। बीदर किला के परिसर में स्थित यह सोलह खंभा मस्जिद बीदर किला के एक प्रमुख इमारत के रूप में भी जाना जाता है।

पापनाश शिव मंदिर – Papanash shiv temple in Hindi

पापनाश मंदिर बीदर के प्रमुख हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। यह पापनाथ मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित खूबसूरत घाटी में स्थित है। इस पापनाश मंदिर से जुड़ी एक पुरानी कथा का भी जिक्र किया जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि यहां पर जाने पर आपके सारे पाप का नाश हो जाता है। इस पापनाश शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ शिवरात्रि के दौरान देखी जाती हैं।

महमूद गवन मदरसा – Mahmud gawan madarsa in Hindi

महमूद गवन मदरसा पौराणिक समय का एक इस्लामिक विश्वविद्यालय हैं। महमूद गवन मदरसा का निर्माण तकरीबन 1472 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। पुराने समय में यहां पर एक पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं माजिद हुआ करता था। इसकी इमारत का कुछ भाग वर्तमान समय में खंडहर में तब्दील हो रहा है। लेकिन अभी भी यहां पर पौराणिक समय के वास्तुकला के साथ-साथ और भी बहुत कुछ देखी जा सकती है।

बीदर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Bidar in Hindi

कर्नाटक का प्रमुख शहरों में से एक बीदर घूमने जाने के अच्छा समय के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि यहां पर जाने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है। लेकिन आपको यह भी बता दे कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी घूमने जा सकते हैं।

बीदर कैसे पहुँचे ? – How to Reach Bidar in Hindi

राज्य कर्नाटक में बीदर को विजिट करने के बारे में अगर आप सोच रहे है, तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी माध्यम जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि बीदर में खुद का रेलवे स्टेशन भी हैं और बीदर सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ भी है। इस तरह आप बीदर का अपना ट्रिप आसानी से खुद की बाइक, कार या किसी भी माध्यम का चुनाव कर पुरा कर सकते हैं।

भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS