मुन्नार में घूमने की जगह | Top 10 Tourist Places In Munnar In Hindi.

आज मैं केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों जब भी कोई पर्यटक किसी भी पर्यटन स्थल को विजिट करने का प्लान बनाता है, तो वह पर्यटक सबसे पहले इस पर्यटन स्थल के घूमने लायक जगहों के बारे में रिसर्च करता है, इसलिए मैंने इस पोस्ट को बनाया है, ताकि उन पर्यटकों को मुन्नार में घूमने की जगह से संबंधित अधिक रिसर्च न करना पड़े। आइए जानते हैं मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में-

1. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान – Eravikulam National Park Munnar In Hindi.

एनिमल लवर्स के लिए मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान काफी अच्छा जगह है, जहां पर जंगली जानवरों के साथ- साथ कई तरह की दुर्लभ प्रजातियों के वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। प्रोटेक्टेड एरिया होने की वजह से इस राष्ट्रीय उद्यान को तीन भागों में बांटा गया है, लेकिन पर्यटक यहां के सिर्फ पर्यटन क्षेत्र (Tourism area) में ही जा सकते हैं। इस उद्यान में एक दुर्लभ प्रजाति का फूल कुरिंजी भी मौजूद है, लेकिन अगर इसका फूल आपको देखने को मिल जाए, तो आप बहुत किस्मत वाले हैं, क्योंकि यह फूल 12 वर्ष में सिर्फ एक बार ही खिलता है।

2. कुंडला झील – Kundala Lake Munnar In Hindi.

मुन्नार के इस झील के आसपास का पहाड़ और प्राकृतिक नजारा काफी अच्छा दृश्य प्रदर्शित करता है। इस झील में प्राकृतिक नजारे को देखते हुए बोटिंग को भी एंजॉय किया जा सकता है। इस झील में पैडल बोट के साथ-साथ कश्मीरी शिकारा को भी एंजॉय कर सकते हैं। कुंडला झील के ऊपर बना कुंडला डैम एशिया के सबसे पुराने आर्क डैम में से एक है।

और पढ़ें:-

ऊटी में घूमने की जगह।

3. अनामुड़ी पीक – Anamudi Peak Munnar In Hindi.

यह शिखर एक हाथी की तरह दिखाई देता है, इसलिए इस शिखर को अनामुड़ी पीक के नाम से जाना जाता है, जो दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे शिखर में से एक है और इसकी ऊंचाई लगभग 2700 मीटर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां के लोकल भाषा में अनामुड़ी का मतलब हाथी की माता होता है, जिसकी वजह से इस शिखर को अनामुड़ी पीक कहा जाता है।

मुन्नार के इस शिखर से सूर्योदय का नजारा काफी बेहतरीन नजर आता है, इसलिए अगर आप इस जगह को विजिट करना चाहते हैं, तो आप इस जगह को सूर्योदय के समय ही विजिट करें। इस जगह का प्राकृतिक सुंदरता भी काफी आकर्षक होता है। इस जगह को विजिट करने के लिए वाइल्डलाइफ अथॉरिटी से परमिशन लेना अनिवार्य होता है।

4. अट्टूकल वाटरफॉल – Attukal Waterfall Munnar In Hindi.

पहाड़ों के बीच से निकलता यह झरना मुन्नार आने वाले हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसके आसपास का प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक होता है। मॉनसून के समय बारिश होने पर इस झरने में पानी अधिक आता है, जिसकी वजह से इस झरने की रफ्तार तेज हो जाता है, जिसकी वजह से इस झरने का नजारा काफी बेहतरीन हो जाता है।

इन्हें भी देखें:-

मसूरी का 5 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।

5. चित्रापुरम – Chitrapuram In Munnar In Hindi.

मुन्नार से कुछ दूरी पर स्थित यह गांव लगभग चारों ओर से चाय की खेतों से घिरा हुआ है। चाय की खेतों व अन्य प्राकृतिक नजारें इस जगह पर आने के लिए हजारों पर्यटकों को मजबूर करती है। पर्यटक यहां आने के बाद चाय की खेतों में घूमने के साथ-साथ काफी सारे सेल्फी और विडियोज भी बनाते हैं। पर्यटक इस जगह पर जाने के बाद यहां की खुली हवाएं और वातावरण को काफी अच्छा महसूस करते हैं।

6. चाय संग्रहालय – Tea Museum Munnar In Hindi.

मुन्नार के इस म्यूजियम का निर्माण 2005 में करवाया गया था। इस म्यूजियम में जाकर आप चाय के अलग-अलग किस्मों के बारे में जानने के साथ-साथ टी प्लांटेशन के पूरे प्रक्रिया को समझ सकते हैं और अच्छे किस्म के चाय की खरीददारी भी कर सकते हैं। इस म्यूजियम के आसपास की गई चाय की खेती और प्राकृतिक नजारें आपको काफी अच्छा महसूस कराएंगी।

और जानें:-

दार्जिलिंग के टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थल।

7. टॉप स्टेशन – Top Station Munnar In Hindi.

मुन्नार हिल स्टेशन का यह जगह मुन्नार-कोडईकनाल हाईवे पर स्थित है, जहां की प्राकृतिक नजारे देखने लायक होता है। इस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 1700 मीटर है, जहां से वैली की खूबसूरत नजारे काफी बेहतरीन प्रतीत होते हैं। इस जगह पर भी आपको कुरिंजी फूल की प्रजाति देखने को मिल जाएंगे, जो एक बार खिलने के बाद दोबारा 12 साल बाद खिलते हैं।

8. देवीकुलम – Devikulam In Munnar In Hindi.

मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित इस जगह से प्राकृतिक नजारा काफी अच्छा दिखाई देता है। हरे-भरे-पेड़ पौधों के साथ-साथ आपको यहां पर दुर्लभ वनस्पतियों के भी कई सारी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगे। मुन्नार का यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी अच्छा है। इसके पास में ही स्थित आप सीता झील को विजिट कर सकते हैं और थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं।

और पढ़ें:-

तमिलनाडु में घूमने की जगह।

9. एको प्वाइंट – Echo Point Munnar In Hindi.

मुन्नार के सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट के लिए मशहूर यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। चारों ओर से पहाड़ और चाय के बागानों से घिरा हुआ यह जगह काफी अच्छा दृश्य प्रकट करता है। शाम के समय आपको इस जगह पर काफी सारे सैलानी टहलते हुए नजर आएंगे।

10. क्राइस्ट चर्च – Christ Church Munnar In Hindi.

ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित यह चर्च करीब 110 साल पुराना है, जिसे पूरी तरह से पत्थरों से बनाया गया है। चर्च के आसपास की गई पेंटिंग यहां आने के लिए पर्यटकों को मजबूर करती है। क्रिसमस के समय आप इस चर्च में जाकर क्रिसमस को एंजॉय कर सकते हैं।

अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:-

मनाली की यात्रा कम खर्च में कैसे करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS