शांतिवन (दिल्ली) की संपूर्ण जानकारी | Shantivan Delhi In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट मे हम पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल जो कि दिल्ली के शांतिवन में स्थित है, के बारे में पूरा विस्तार से जानने वाले हैं। शांतिवन से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

शांति वन के बारे में – About Shantivan Delhi in Hindi

शांतिवन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल के लिए जाना जाता है। यह शांति वन दिल्ली का आज के समय में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। जमुना नदी के किनारे महात्मा गांधी मार्ग पर 52.6 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला यह शांतिवन हरे-भरे घास के मैदानों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर स्थित पार्क में अक्सर लोग पिकनिक मनाने भी आया करते हैं।

शांति वन की यात्रा के लिए प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Shantivan Delhi In Hindi

शांतिवन जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू का समाधि स्थल के लिए जाना जाता है घूमने जाने का प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें, तो यहां घूमने जाने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क के रूप में चार्ज नहीं देना पड़ता है, चाहे आप भारतीय हो या किसी और देश से बिलॉन्ग करते हो आप यहां पर निशुल्क ही घूमने जा सकते है। इसके अलावा आप यहां पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी मुफ्त में कर सकते हैं।

शांति वन यात्रा के लिए खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and closing Time for Shanti Van Tour in Hindi

पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल शांतिवन घूमने पर्यटक भारत के अलग-अलग कोनों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। पर्यटकों को शांतिवन घूमने के लिए भी समय को निर्धारित किया गया है। शांतिवन सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आप घूमने आ जा सकते हैं। शांतिवन घूमने पूरे सप्ताह में वैसे तो आप कभी भी आ जा सकते हैं, केवल रविवार को छोड़कर। क्योंकि रविवार को यह पार्क बंद रहता है।

दिल्ली के शांतिवन घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Shantivan Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित शांतिवन घूमने जाने का अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान उस समय कभी न जाए, जब तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है। एवं ठंड के मौसम के दौरान भी उस समय कभी ना जाए जब तापमान में काफी ज्यादा गिरावट हो। क्योंकि आपको मौसम की मार झेलनी पड़ सकती हैं।

आपको मालूम ही होगा कि दिल्ली में गर्मी के मौसम के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी एवं ठंड के मौसम के दौरान तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखी जाती है। वैसे आपको बता दें आप यहां पर पूरे साल में अपने सुविधा के अनुसार कभी भी घूमने आ जा सकते हैं।

शांतिवन (दिल्ली) कैसे पहुंचे ? – How To Reach Shanti Van Delhi In Hindi

दिल्ली में स्थित शांतिवन घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर बस या मेट्रो द्वारा भी जा सकते हैं। शांतिवन के नजदीकी मेट्रो स्टेशन के बारे में बात करें तो जमा मस्जिद मेट्रो स्टेशन है।

अगर आप यहां पर दिल्ली से दूर स्थित किसी अन्य शहरों से आना चाहते हैं, तो भी आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि दिल्ली एक विकसित एवं भारत का प्रमुख शहर है। यहां पर स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों के अलावा विदेशों से भी उड़ान के लिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

अगर आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से आना चाहते हैं तो आपको बता दें शांति वन के नजदीकी रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन हैं। रेलवे स्टेशनों एवं हवाई अड्डा से शांति वन के लिए मेट्रो या बस पकड़ कर आसानी से पहुंच सकते है।

पूछें जाने वाला प्रश्न –

प्रश्न – दिल्ली में स्थित शांति वन किसकी समाधि स्थल है ?

उत्तर – दिल्ली में स्थित शांतिवन पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल के लिए जाना जाता है।

प्रश्न – पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल कहां है ?

उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल दिल्ली के शांतिवन में स्थित है।

दिल्ली के शांतिवन जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल के रूप में जाना जाता है के बारे में लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। साथ ही साथ हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को भी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS