शनिधाम मंदिर (दिल्ली) की पूरी जानकारी | Shani Dham Mandir Delhi In Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली के मरहौली में स्थित शनिधाम मंदिर मुख्य रूप से भगवान शनि देव को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर परिसर में भगवान शनि देव के प्रतिमा के अलावा अन्य देवी देवताओं के भी प्रतिमाएं देखने को मिलती है। इस मंदिर से जुड़ी पूरी जानकारी को जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

शनिधाम मंदिर का इतिहास – History of Shanidham Temple Delhi In Hindi

राजधानी दिल्ली के महरौली में स्थित शनिधाम मंदिर जो कि भगवान स्वामी देव को समर्पित है का निर्माण अनंत श्री विभूषित जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवश्रम जी महाराज के द्वारा किया गया था। शनि धाम मंदिर की स्थापना 2003 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस शनि धाम मंदिर में अपनी समस्याओं को लेकर शनि देव की पूजा अर्चना आप खुद कर सकते हैं।

शनि धाम मंदिर दिल्ली का महत्व – Facts About Shree Sidh Shakti Peeth Shani Dham In Hindi

दिल्ली के महरौली में स्थित इस शनि धाम मंदिर के बारे में बताया जाता है, कि यहां पर भक्तजन शनिदेव को तेल चढ़ा कर जो भी इनसे मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर में आप खुद से शनिदेव की पूजा कर अपनी समस्या शनिदेव के सामने रख सकते हैं। इस मंदिर के बनने के उपरांत लोगों का ऐसा मानना है, कि यहां पर जाकर शनिदेव के सामने अपने समस्या रखने पर समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाता है।

दिल्ली के शनिधाम मंदिर में मनाये जाने वाले उत्सव – Festivals Celebrated At Shani Dham Temple In Hindi

महरौली में शनिधाम मंदिर के नाम से जाना जाने वाले इस पूरे परिसर में केवल शनिदेव की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया है, यहां पर अन्य भी कई हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं देखने को मिलती है। यही कारण है कि यहां पर नवमी के समय, दीपावली के दौरान एवं प्रत्येक शनि अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना यहां पर की जाती है। भक्त यहां पर स्थापित देवी देवताओं से अपनी समस्याओं का समाधान लेने आया करते हैं।

शनिधाम मंदिर के खुलने और बंद होने का समय – Delhi Ka Shani Dham Temple Timings In Hindi

दिल्ली के महरौली में स्थित भगवान शनिदेव को समर्पित शनि धाम मंदिर के खुलने एवं बंद होने का समय निर्धारित किया गया है, जिसे नीचे सारणी में दर्शाया गया है-

दिन खुलने और बंद होने का समय
सोमवार 5 am–10 pm
मंगलवार 5 am–10 pm
बुधवार 5 am–10 pm
गुरुवार5 am–10 pm
शुक्रवार 5 am–10 pm
शनिवार4 am–12 am
रविवार5 am–10 pm
शनिधाम मंदिर के खुलने और बंद होने के समय सरणी

शनिधाम मंदिर के दर्शन करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shani Dham Temple In Hindi

दिल्ली में स्थित शनि धाम मंदिर या किसी भी धार्मिक एवं पर्यटन स्थल को विजिट करने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को माना जाता है, या उस समय को माना जाता है जब उस धार्मिक स्थल के पास किसी त्योहार के दौरान समारोह का आयोजन होता हो।

दिल्ली में गर्मी के मौसम के दौरान तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है, जिसके कारण किसी भी धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल को विजिट करने में आपको मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। रही बारिश के मौसम की बात तो बारिश के मौसम के दौरान किसी भी धार्मिक या पर्यटन स्थल को विजिट करने में आपको बारिश को लेकर बाधा भी आ सकती है। इसलिए आप यहां पर जाने का अपने अनुसार खुद से समय का चुनाव करें, यही आपके लिए उचित रहेगा।

शनि धाम मंदिर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Shani Dham Temple In Hindi

राजधानी दिल्ली के महरौली में स्थित इस शनि धाम मंदिर को आप दिल्ली में चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से आसानी से विजिट कर सकते हैं। अगर आप यहां पर दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्र से भी आना चाहते हैं तो भी आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि यहां पर स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली के प्रमुख चार रेलवे स्टेशन भारत के अन्य क्षेत्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपने यहां से किसी भी साधन से यहां पर आसानी से पहुंचकर शनि धाम मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।

दिल्ली के शनिधाम मंदिर के बारे में लिखे गए हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अगर आप दिल्ली में स्थित अन्य धार्मिक स्थल के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बनाए गए कैटेगरी को विजिट कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS