राजीव गांधी प्राणी उद्यान (पुणे) | Rajiv Gandhi Zoological Park Pune In Hindi.

इस पोस्ट में मैंने राजीव गांधी प्राणी उद्यान के बारे में बताया है, जिसे कटराज प्राणी उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र राज्य में स्थित राजीव गांधी प्राणी उद्यान देश के सबसे प्रसिद्ध प्राणी उद्यानों में से एक है, जो लगभग 53 हेक्टेयर यानी 130 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। गर्मी के समय इस प्राणी उद्यान में पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है, खासकर गर्मी के छुट्टी में। आइए अब जान लेते हैं राजीव गांधी प्राणी उद्यान से जुड़े सभी चीजों के बारे में-

राजीव गांधी प्राणी उद्यान कहां स्थित है?

राजीव गांधी प्राणी उद्यान महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के कटराज नामक छोटे शहर में स्थित है, जिसकी दूरी पुणे शहर से मात्र 8 किमी. है।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान में देखने लायक क्या-क्या है?

राजीव गांधी प्राणी उद्यान में सरीसृपों के 10 प्रजातियों में से सांपों के सिर्फ 22 प्रजातियां मौजूद है। साथ ही इस प्राणी उद्यान में पक्षियों और स्तनधारियों के भी कई सारे प्रजाति पाए जाते हैं। इस प्राणी उद्यान में स्तनधारियों की सूची में व्हाइट टाइगर, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, स्लॉथ बियर, सांभर, बार्किंग डियर, बंदर और हाथी शामिल हैं। सरीसृप में इंडियन रॉक पायथन, रसल वाइपर, कोबरा, मगरमच्छ और कछुए शामिल हैं। इस प्राणी उद्यान में आपको मोर भी देखने को मिल जाएगा।

नोट:- राजीव गांधी प्राणी उद्यान का आकर्षण का मुख्य केंद्र व्हाइट टाइगर, रॉयल बंगाल टाइगर और 13-14 फूट लंबा कोबरा सांप है।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान के खुलने और बंद होने का समय – Rajiv Gandhi Zoological Park Timings In Hindi.

राजीव गांधी प्राणी उद्यान का समय हर समय थोड़ा-बहुत बदलता रहता है। इस प्राणी उद्यान के खुलने का समय लगभग एक ही रहता है, लेकिन बंद होने के समय में हमेशा आधे से एक घंटे का बदलाव होता रहता है। वर्तमान समय में राजीव गांधी प्राणी उद्यान के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे और बंद होने का समय शाम 5:30 बजे का है। राजीव गांधी प्राणी उद्यान जाने से पहले आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह प्राणी उद्यान प्रत्येक बुधवार के दिन बंद रहता है।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान का एंट्री प्राइज – Rajiv Gandhi Zoological Park Entry Fee In Hindi.

राजीव गांधी प्राणी उद्यान के टिकट की जानकारी नीचे सारणी में विस्तार से दिया गया है-

क्रम सं.पर्सन के अनुसार एंट्री टिकट की जानकारी एंट्री टिकट (₹ में)
1.व्यस्क (4 फूट 4 इंच से अधिक)40
2.बच्चे (4 फूट या उससे कम)10
3. प्राइवेट स्कूल के छात्र (शिक्षकों के साथ स्कूल की यात्रा)10
4. गवर्नमेंट स्कूल के छात्र (शिक्षकों के साथ स्कूल की यात्रा)5
5.अंधे और विकलांग (proof)मुफ्त
6.विदेशी 100
राजीव गांधी प्राणी उद्यान के एंट्री टिकट की सारणी।

नोट:- राजीव गांधी प्राणी उद्यान में कैमरा के लिए भी अलग से पैसे लिए जाते हैं।

स्टील कैमरा – ₹ 50

वीडियो कैमरा – ₹ 200

राजीव गांधी प्राणी उद्यान को विजिट करने के लिए गाइड भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका चार्ज पूरे एक ग्रुप का ₹ 50 होता है।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान मेंघूमने के लिए बैटरी कार की सुविधा और किराया – Rajiv Gandhi Zoological Park Battery Car Facilities And Fare In Hindi.

राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पर्यटकों को इस पूरे उद्यान के चक्कर लगाने के लिए बैटरी कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राजीव गांधी प्राणी उद्यान में उपलब्ध कराई गई बैटरी कार के किराए के बारे में आप नीचे देख सकते हैं-

व्यस्क (4 फूट 4 इंच से अधिक) – ₹ 40

बच्चे (4 फूट या उससे कम) – ₹ 25

राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पार्किंग की सुविधा और पार्किंग फीस – Rajiv Gandhi Zoological Park Parking Facility And Parking Fee In Hindi.

राजीव गांधी प्राणी उद्यान में पार्किंग की भी काफी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस प्राणी उद्यान में बाइक पार्किंग के लिए ₹ 20 और कार पार्किंग के लिए लगभग ₹ 50 लिए जाते हैं।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS