आखिर क्यों है अहमदाबाद का दिल कांकरिया झील | Kankaria Lake Ahmedabad In Hindi.

जैसा कि आपने अभी इस पोस्ट का टाइटल पढ़ा कि आखिर क्यों है अहमदाबाद का दिल कांकरिया झील, तो इस पोस्ट में मैं आपको यही बताने जा रहा हूं कि कांकरिया झील में क्या खासियत है, जिसकी वजह से इसे अहमदाब का दिल कहा जाता है। कांकरिया झील सिर्फ बोटिंग और अन्य वाटर एक्टिविटीज ही नहीं, बल्कि जू, टॉय ट्रेन, लेजर शो, जोबरिंग, एक्वेरियम, एम्यूजमेंट पार्क और बटरफ्लाई पार्क भी मौजूद है।

अगर आप ऊपर बताए गए कांकरिया झील के इन सभी चीजों को अच्छे से विजिट करना चाहते हैं, तो आपको इस पूरे कांकरिया झील को विजिट करने में 2 दिन का समय लग सकता है। आइए अब एक-एक करके विस्तारपूर्वक जानते हैं कांकरिया झील के बारे में –

कांकरिया झील कहां स्थित है?

कांकरिया झील गुजरात राज्य के अहमदाबाद के छोटे शहर कांकरिया में स्थित है, जो वीकेंड पर विजिट किए जाने वाले अहमदाबाद के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार है।

कांकरिया झील में किन किन चीजों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है?

कांकरिया झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां पर आप अपने फैमिली या फ्रेंड्स वगैरह के साथ मजे कर सकते हैं। कांकरिया झील झील के बगल में ही चिड़ियाघर, एम्यूजमेंट पार्क, बटरफ्लाइ पार्क एवं एक्वेरियम आदि चीजों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही यहां पर आपको टॉय ट्रेन की सुविधा भी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां पर साइक्लिंग वगैरह भी कर सकते हैं, जो काफी अच्छा एक्सपीरियंस होता है।

नोट:- कांकरिया झील के पास स्थित चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर का भी निवास स्थान है। साथ ही यहां पर शेर भी मौजूद है। अगर कांकरिया झील की बात की जाए, तो यहां पर आप अपने बच्चों के साथ-साथ फैमिली और दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

कांकरिया झील के खुलने और बंद होने का समय – Kankaria Lake Timing In Hindi.

कांकरिया झील सोमवार के दिन बंद रहता है और सोमवार के अलावा सप्ताह के अन्य 6 दिनों तक खुला रहता है। कांकरिया झील सुबह 4:00 बजे ही खुल जाता है, ताकि इस झील के आसपास के लोग इस झील के परिसर में मॉर्निंग वॉक कर सके। इस झील में मॉर्निंग वॉक करने के लिए सुबह 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे का समय दिया जाता है और इस समय में किसी भी व्यक्ति से एंट्री टिकट नहीं लिया जाता है। सुबह 8:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक के समय को इस झील के परिसर और अन्य सभी जगहों की साफ-सफाई के लिए रखा गया है।

कांकरिया झील को विजिट करने के उद्देश्य से जाने वाले पर्यटकों के लिए यह झील सुबह 9:00 बजे खुलता है और रात के 10:00 या कभी-कभी 11:00 बजे भी बंद होता है।

कांकरिया झील का एंट्री टिकट – Kankaria Lake Ahmedabad Entry Price In Hindi.

कांकरिया झील के एंट्री टिकट को लेकर मुझे बहुत बड़ा कन्फ्यूजन है, क्योंकि कांकरिया झील अहमदाबाद में काफी प्रसिद्ध होने के बाद भी इस झील का एंट्री टिकट मात्र ₹ 10 रखा गया है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा, कांकरिया झील का एंट्री टिकट मात्र ₹ 10 है। अगर आप कांकरिया झील में बोटिंग या फिर कोई अन्य एक्टिविटी करते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

कांकरिया झील के आसपास पार्किंग की सुविधा – Kankaria Lake Near Parking Facilities In Hindi.

कांकरिया झील के बाउंड्री के बाहर में बाइक और कार दोनों गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां पर आप अपनी बाइक और कार पार्क करके कांकरिया झील में जाकर एंजॉय कर सकते हैं।

कांकरिया झील कैसे जाएं – How To Reach Kankaria Lake In Hindi.

कांकरिया झील जाने के लिए अहमदाबाद के विभिन्न स्थानों से आपको बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी। साथ ही यहां आने के लिए आपको टैक्सी की सुविधा भी बेहद आसानी से मिल जाएगी। कांकरिया झील के मेन गेट तक आप टैक्सी के माध्यम से पहुंच सकते हैं। अगर आप अहमदाबाद के अलावा किसी अन्य शहर से जुड़े हुए हैं, तो इस पोस्ट के अंत में आपको अहमदाबाद जाने का लिंक मिल जाएगा, जिसपर क्लिक करके आप अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

कांकरिया झील से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु कमेंट बॉक्स का सहारा लेना ना भूलें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS