कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशन | Best Hill Stations in Karnataka in Hindi

हेलो दोस्तों भारत का राज्य कर्नाटक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण एवं प्रमुख राज्य हैं, क्योंकि यहां पर पौराणिक समय के कई राजाओं द्वारा अपनी राजधानी एवं स्मारकों का निर्माण करवाया गया था। कर्नाटक पर कुदरत का भी अपना एक अलग ही नजरिया है तभी तो यहां पर कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जिसे विजिट करने के उपरांत वापस आने का मन नहीं करता।

आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ कर्नाटक के हिल स्टेशन के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे लोग विजिट करने भारत के अन्य क्षेत्र के अलावा भी विदेशों से आया करते हैं। अगर आप भी कर्नाटक के प्रमुख हिल स्टेशन के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज की आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं। कर्नाटक के प्रमुख हिल स्टेशन के बारे में जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूरत पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं –

कर्नाटक में घूमने की प्रमुख एवं खूबसूरत हिल स्टेशन –

कूर्ग हिल स्टेशन – Coorg Hills Station Karnataka in Hindi

भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाने वाला कूर्ग हिल स्टेशन राज्य कर्नाटक प्रसिद्ध एवं प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक हैं। कूर्ग में कॉफी की बगान भी देखने को मिल जाती है। अगर आप नेचर प्रेमी हैं तब भी आपको कुर्ग हिल स्टेशन काफी ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि कूर्ग हिल स्टेशन के अंतर्गत आपको जलप्रपात, झील, वन्य जीव अभ्यारण आदि यहां देखने को मिल जाएंगे। कर्नाटक के कुर्ग में जाने के उपरांत आप कई गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

नंदी हिल्स कर्नाटक – Nandi hills karnataka in Hindi

कर्नाटक में स्थित नंदी हिल्स पर्यटको द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला हिल्स है। तकरीबन 5000 फिट ऊंचाई पर स्थित इस नंदी हिल्स पर पहुंचने के उपरांत आसपास एवं यहां पर स्थित मंदिर, किला, सरोवर एवं जलप्रपात का दृश्य देखने के उपरांत एक अलग ही तरह का सुखद आनंद प्राप्त होता है। यहां पर जाने के उपरांत आप ट्रैकिंग या अन्य कई गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं। कर्नाटक के इस नंदी हिल्स को आनंद गिरी के नाम से भी जाना जाता है। इस हिल्स के नाम को लेकर बताया जाता है, कि इस हिल्स का नामाकारण नंदी बैल के नाम पर किया गया है।

अगुंबे कर्नाटक – Agumbe Karnataka in Hindi

दक्षिण भारत के चेरापूंजी के नाम से जाना जाने वाला अगुंबे कर्नाटक का एक प्रमुख हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। अगुंबे प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। अगुंबे वैसे लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है, जिन्हें जलप्रपात या झील देखना में आनंद प्राप्त होता है। क्योंकि यहां पर जलप्रपात, हरी-भरी घासों वाली पहाड़िया काफी ज्यादा मात्रा में देखने को मिलती हैं। इन्हीं वजह से इसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है।

यहां पर स्थित हरे-भरे पहाड़ों की ढलाने एवं जलप्रपात लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यही कारण है कि लोग अपनी फैमिली एवं दोस्तों के साथ इस हिल स्टेशन का चुनाव कर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आया करते हैं। इस हिल स्टेशन के अंतर्गत आपको जलप्रपात, कई मंदिर एवं कई वन्य जीव अभ्यारण भी देखने को मिल जाते हैं।

चिकमगलूर हिल स्टेशन कर्नाटक – Chikmagalur Hill Station Karnataka in Hindi

कर्नाटक के प्रमुख हिल स्टेशनों में चिकमगलूर पर्यटकों और प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला एक हिल स्टेशन है। कर्नाटक के कॉफी भूमि के रूप में जाना जाने वाला यह चिकमगलूर हिल स्टेशन हरा-भरा पेड़-पौधों से घिरा एक खूबसूरत जगह है। यही वजह है कि इस हिल स्टेशन को विजिट करने पर आपको सभी जगह कॅफी की खुशबु महसूस करने को मिलेंगी। यह हरा-भरा हिल स्टेशन कई जलप्रपात एवं पार्कों से भरा हुआ है।

इस हिल को विजिट करने के उपरांत आप मंदिर, वन्य जीव अभ्यारण एवं जलप्रपात आदि का भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। यह हरा भरा चिकमगलूर हिल स्टेशन फैमिली एवं दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक बेहतर जगह है।

केम्मनगुंडी हिल्स – Kemmangundi hills Karnataka in Hindi

कर्नाटक के बेंगलुरु के पास स्थित यह केम्मनगुंडी हिल स्टेशन लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस हिल स्टेशन को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर स्थित मंदिर, उधान, झरना एवं आप यहां पर ट्रेकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए एवं अपने फैमिली एवं दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के अलावा यहां पर स्थित अन्य स्मारकों एवं पार्क या झील को विजिट करने के लिए भी केम्मनगुंडी हिल्स स्टेशन आपके लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकती हैं।

बीआर हिल्स स्टेशन कर्नाटक – BR Hills Karnataka in Hindi

कर्नाटक के बीआर हिल्स स्टेशन एक हिल स्टेशन के लिए ही नहीं बल्कि एक हनिमून प्लेस के लिए भी जाना जाता है। इस बीआर हिल्स को बिलिगिरिरंगना के नाम से भी जाना जाता है। बीआर हिल्स स्टेशन नव विवाहित कपलो द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तकरीबन 6000 फीट ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर मंदिर, जलप्रपात, वन्य जीव अभ्यारण आदि प्रमुख आकर्षण से भरा देख सकते हैं। इस बीआर हिल स्टेशन को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारी गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं।

राज्य कर्नाटक के पहाड़ियों के अंतर्गत आने वाले हरे भरे कर्नाटक में घूमने की प्रमुख हिल स्टेशन के बारे में लिखा गया हमारे द्वारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं फैमिली के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें राय या कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में आप अपना राय या सुझाव हमें शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS