शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places Of Shillong In Hindi

शिलांग भारत देश के खूबसूरत राज्य मेघालय की राजधानी के रूप में जाना जाता है। मेघालय में स्थित शिलांग शहर घूमने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर हर साल भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों से भी काफी अधिक संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर कई खूबसूरत हिल स्टेशन और घूमने के लिए झील, झरना, गुफा, पार्क, संग्रहालय आदि जैसे पर्यटकों द्वारा विजिट किया जाने वाला पर्यटन स्थल देखा जा सकता है जो कि प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

नमस्कार साथियों, आज का हमारा यह आर्टिकल मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग में स्थित प्रमुख घूमने की जगह के ऊपर ही हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्रकृति की गोद में बसा शिलांग में स्थित खूबसूरत-खूबसूरत पर्यटन स्थल और घूमने की जगह के बारे में तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

शिलांग में घूमने की जगह – Shillong me Ghumne ki jagah.

शिलांग मेघालय राज्य की राजधानी के साथ-साथ एक प्रमुख शहर भी है यहां पर स्थित कई सारी खूबसूरत झील नदी पहाड़ झरना गुफा पार्क व्यू प्वाइंट देखने को मिल जाएंगे लेकिन आज के इस आर्टिकल में होम शिलांग में स्थित कुछ प्रमुख और अन्य पर्यटकों द्वारा अधिक मात्रा में विजिट किया जाने वाला शिलांग के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे तो चलिए हम अपने हिसार टिकट में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जानते हैं पर्यटकों द्वारा अधिक मात्रा में पसंद किया जाने वाले कुछ पर्यटन स्थल के बारे में-

डॉन बॉस्को संग्रहालय – Don Bosco Museum In Hindi

डॉन बॉस्को संग्रहालय शिलांग में घूमने के प्रमुख जगहों में से एक है। इस डॉन बॉस्को वस्तुसंग्रहालय के प्रमुखता यहां पर स्थित स्काईवॉक के कारण काफी बढ़ जाती है। इस म्यूजियम के ऊपरी हिस्से पर बने इस स्काईवॉक से आप शिलांग के 360 डिग्री का नजारा देख सकते हैं, जो कि देखने में काफी ज्यादा आकर्षक दिखता है।

इस संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां के संस्कृति, पौराणिक समय सभ्यता के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जगह वयस्क, बच्चे, अपने फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए शिलांग में एक बेहतरीन जगह है। शिलांग घूमने जाने के उपरांत आपको डॉन बॉस्को संग्रहालय को भी अवश्य विजिट करना चाहिए।

हाथी झरना – Elephant Falls In Hindi

हाथी झरना जिसे एलिफेंटा फॉल्स के नाम से जाना जाता है। यह फॉल शिलांग से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत झरना है। यह एलिफेंटा फॉल्स 3 स्टेप में बटा हुआ है। यह जगह बच्चे, फैमिली और अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह के रूप में जाना जाता है। यहां पर किसी भी उम्र के लोग जाने के उपरांत काफी मस्ती और इंजॉय करते हैं। यह जगह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं खूबसूरत हैं।

इस एलिफेंटा फॉल को विजिट करने का अच्छा समय जुलाई से सितंबर महीने के बीच के समय को माना जाता है। इसलिए अगर आप भी जब भी शिलांग में जाए तो इस एलिफेंटा फॉल्स को विजिट करना न भूले खासकर जुलाई से सितंबर महीने के बीच।

लैटलम ग्रैंड कैन्यन – Laitlum Grand Canyon

लैटलम ग्रैंड कैन्यन खासी हिल में स्थित है। लैटलम ग्रैंड कैन्यन का मतलब होता है पहाड़ों का अंत। लैटलम ग्रैंड कैन्यन समुद्र तल से तकरीबन 1565 मीटर ऊंचा है। इस लैटलम ग्रैंड कैन्यन से दिखने वाला पहाड़ों का दृश्य काफी अद्भुत एवं खूबसूरत होता है। यहां पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होती हैं।

यहां से बादल और पहाड़ का काफी आकर्षक दृश्य दिखता हैं, जिसकी वजह से लोग यहां पर शिलांग ट्रिप के दौरान विजिट करना नहीं भूलते हैं। यह जगह अक्सर प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी करने वाले लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

उमियम झील – Shillong Me Ghumne Ki Jagah Umiam Lake In Hindi

शिलांग में स्थित उमियाम लेक एक प्राकृतिक लेक नहीं बल्कि एक कृत्रिम लेक है। इसे एक डैम के लिए बनाया गया है। उमियाम लेक को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई तरह के एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे – वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, वोटिंग, ट्रैकिंग, फिशिंग यहां तक कि आप यहां पर कैंपिंग भी कर सकते हैं।

यह जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए खूबसूरत जगह है। यहां पर जाने के उपरांत आप यहां की काफी खूबसूरत नजारा एवं कई अलग-अलग activity कर सकते हैं, जिसकी वजह से इस लेक को विजिट करना हर एक पर्यटक चाहता है। अगर आप शिलांग ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस उमियम लेक को विजिट करना न भूले।

बड़ा बाजार शिलांग – Bada Market in Hindi.

शिलांग में स्थित बड़ा बाजार अगर आप शिलांग घूमने जा रहे हैं तो आपको जरूर विजिट करना चाहिए क्योंकि बड़ा बाजार ही एक ऐसा जगह है, जहां पर आप शिलांग की वर्तमान समय के संस्कृति और लोकल कल्चर से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर सकते हैं।

इस शिलांग में स्थित बड़ा बाजार के बारे में बताया जाता है कि यहां पर शॉप चलाते हुए केवल महिलाएं ही देखी जाती है। आप अगर शिलांग के ट्रिप के दौरान शॉपिंग करना चाहते हैं तो भी आप इस बड़ा बाजार में आसानी से अपनी जरूरत वाली वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इसलिए हो सके तो आप अपने शिलांग ट्रिप के दौरान इस बड़ा बाजार को भी विजिट जरूर करें।

वायु सेना संग्रहालय – Airforce Museum, Shillong in Hindi.

वायु सेना संग्रहालय शिलांग में पर्यटकों द्वारा घूमने जाने वाले बेहतरीन जगह में से एक है। यहां पर जाने के उपरांत आप वायु सेना से जुड़े कई विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र को देख सकते हैं जैसे – रॉकेट, मिसाइल, रैंक मेडल, लड़ाकू विमान आदि। यह जगह शिलांग के एक खूबसूरत जगह के रूप में भी जाने जाते हैं। शिलांग ट्रिप पर जाने के दौरान आप इस वायु सेना संग्रहालय को जरुर विजिट करें।

कैथ्रेडल चर्च – Cathedral church, Shillong in Hindi.

कैथेड्रल चर्च शिलांग की सबसे प्रसिद्ध चर्च में से एक मानी जाती हैं। यह कैथ्रेडल चर्च संगमरमर से निर्मित है। यहां पर मदर मैरी की मूर्ति भी देखी जा सकती है। यह चर्च फोटोग्राफर और एक पर्यटक के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी शिलांग ट्रिप पर जा रहे हैं तब में शिलांग ट्रिप के दौरान इस कैथ्रेडल चर्च को विजिट करना न भूलें यकीनन आपको यह चर्च अवश्य पसंद आएगा।

लेडी हैदरी पार्क – Shillong Me Aakarshan Sthal Lady Hydari Park In Hindi.

लेडी हैदरी पार्क की शिलांग में घूमने के जगहों की सूची में काफी प्रमुख स्थान है। इस पार्क की बनावट जापानी शैली के रूप में किया गया है। यहां पर एक छोटी सी झील भी देखी जा सकती है, जहां पर अलग-अलग प्रजाति के मछलियां और पक्षी उपस्थित रहते हैं। यह जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए बेहतरीन जगह शिलांग में है। यह जगह प्रकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां से देखने वाला दृश्य एवं यहां का वातावरण काफी आकर्षक एवं सुनहरा दिखता है।

वार्ड झील – Ward’s Lake in Hindi.

वार्ड प्लेट यह झील शिलांग के तकरीबन बीचो-बीच स्थित है। यह वार्ड झील शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थलों में घूमने की जगह में से एक मानी जाती है। इस वार्ड झील के बारे में बताया जाता है कि अंग्रेजों के समय ही बनाया गया था। यह लेक एवं इसके आसपास की वातावरण देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक है।

यहां पर बोटिंग की सुविधा से लेकर कई अन्य सुविधाएं भी देखने को मिल जाती है। यहां पर खासकर बच्चों की एक्टिविटी के लिए कई अन्य सुविधाएं हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आती है। इस वार्ड झील की आकृति घोड़े की नाल की जैसी है। आपको अपने शिलांग के ट्रिप में इस वार्ड झील को भी शामिल जरूर करना चाहिए।

शिलांग व्यू पॉइंट – Shillong View Point in Hindi.

शिलांग व्यू प्वाइंट शिलांग के बाहरी क्षेत्र में स्थित हैं। यह समुद्र तल से तकरीबन 1965 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस शिलांग व्यू प्वाइंट से पूरे शिलांग का 360 डिग्री का नजारा देखा जा सकता है। शिलांग व्यू प्वाइंट से दिखने वाला नजारा काफी खूबसूरत एवं आकर्षक होता है। यहां से कई पहाड़ी, झरना, झील, नदिया भी काफी साफ-साफ एवं खूबसूरत दिखाई देती है।

ऐसा बताया जाता है कि इस शिलांग व्यू प्वाइंट से बांग्लादेश भी दिखाई देता है। यह शिलांग व्यू प्वाइंट शिलांग में घूमने के लिए एक प्रमुख एवं खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां से दिखने वाले नजारे की वजह से लोग इसकी ओर खींचे चले आते हैं। अगर आप भी शिलांग में जा रहे हैं तो इस शिलांग व्यू प्वाइंट को विजिट करना न भूले।

शिलांग घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Shilong In Hindi.

शिलांग को विजिट करने के बारे में बात करें, तो ऐसे तो यहां पर पर्यटक पूरे साल विजिट करने जाया करते हैं लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल समय के बारे में बात करें तो यहां पर का वातावरण गर्मी के मौसम के दौरान काफी अनुकूल होता है जिस समय पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में शिलांग घूमने आया करते हैं। इसलिए अगर आप भी शिलांग ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जा सकते हैं। क्योंकि यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान तापमान और यहां का मौसम काफी अनुकूल रहता है।

शिलांग में कहां रुकें – Stay In Shillong In Hindi.

शिलांग ट्रिप पर जाते समय कुछ लोगों का मन में प्रश्न उठता है कि शिलांग ट्रिप पर जाते समय हम कहां पर रुक सकते हैं, तो आपको बता दें कि शिलांग मेघालय की राजधानी है और मेघालय के प्रमुख शहर भी। यहां पर आपको कई अलग-अलग बजट के अनुसार होटल और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां पर आप आसानी से बिना असुविधा हुए ही रह सकते हैं।

शिलांग कैसे पहुंचे ? – How To Reach Shillong In Hindi.

शिलांग पहुंचने के बारे में बात करो, तो आप अपने यहां से शिलांग किसी भी माध्यम जैसे – हवाई मार्ग, रेल्वे मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से पहुंच सकते हैं। शिलांग का नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा की बात करें तो गुवाहाटी हवाई अड्डा है। इसके अलावा अगर हम इस शिलांग के नजदीकी रेलवे स्टेशन की बात करें तो गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है जो कि शिलांग से तकरीबन 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुवाहाटी के इन रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप शिलांग आसानी से पहुंच सकते हैं।

इन सबके अलावा आप यहां पर सड़क मार्ग से भी आ सकते हैं क्योंकि शिलांग सड़क मार्ग से भारत के विभिन्न क्षेत्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से शिलांग काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।

शिलांग में घूमने की जगह, शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल, शिलांग के आकर्षण स्थल के ऊपर लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके द्वारा दिए गए सुझाव या आपडेट पर अमल करते हुए अपने आर्टिकल में उसे स्थान दे सके।

एक बात और अगर आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आती है तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल में दी गई जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS