परासर झील | Parashar Lake In Himachal Pradesh In Hindi.

परासर झील हिमाचल प्रदेश में स्थित एक रहस्यमयी झील है, जो चारों ओर से पहाड़ों के बीच में स्थित है। इस झील के आसपास का प्राकृतिक सुंदरता देखने योग्य है, जहां पर आप गर्मियों में हरे-भरे घास के मैदान और सर्दियों में बर्फ ही बर्फ देखने को मिलता है। यह गर्मियों में प्राकृति प्रेमियों और सर्दियों में ट्रेकर्स के लिए एक बहुत ही खास जगह है।

परासर झील कहां स्थित है ?

यह झील हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है, जो मंडी मुख्य शहर से करीब 49 किमी. की दूरी पर एक शांत प्राकृतिक वादियों में बसा हुआ है।

परासर झील के आसपास का दृश्य –

परासर झील के आसपास के खूबसूरत नजारे बहुत ही सुंदर और आकर्षक है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ परासर झील तो सालों भर एक जैसा ही दिखता है, लेकिन इसके आसपास के नजारे प्रत्येक साल मौसम बदलने के दौरान अपना नया रंग रूप धारण कर लेता है। परासर झील के आसपास के नजारे कभी पहाड़ों पर चारों तरफ हरियाली, कभी पहाड़ों पर सूखे घास, तो कभी चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।

परासर झील का नजारा कब कैसा दिखाई देता है –

गर्मी के मौसम में परासर झील के आसपास पहाड़ों पर चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ सूखे घास ही दिखलाई पड़ते हैं। मॉनसून के समय परासर झील के आसपास पहाड़ों पर सभी जगह हरियाली ही देखने को मिलती है, जो हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक वातावरण को पेश करती है और सर्दी के समय में परासर झील के आसपास दिखने वाले पहाड़ पूरी तरह से बर्फ से ढंक जाते हैं।

परासर झील जाने का सबसे अच्छा समय –

दोस्तों मैंने आपको ऊपर में बता दिया है कि किस मौसम में परासर झील के आसपास के नजारे कैसे होते हैं। अब यह आपको फैसला लेना है कि आप परासर झील किस चीज को एंजॉय करने जानेंगे। आप गर्मी के मौसम में तो परासर झील जाएंगे ही नहीं, क्योंकि गर्मी के दिनों में वहां चारों ओर सिर्फ बंजर जमीन जैसी पहाड़ ही देखने को मिलती है।

अगर आप प्रकृति प्रेमियों में से हैं, तो आपको मानसून के समय परासर झील जाना चाहिए, जहां पर आप चारों तरफ हरियाली के बीच टेंट में रहने के मजे ले सकते हैं। जी हां आपने सही पढ़ा, परासर झील के पास टेंट में ठहरने की सुविधा उपलब्ध होती है।

अगर आप बर्फ को एंजॉय करना चाहते हैं और आपको ट्रेक करना पसंद है, तो आप सर्दी के समय में परासर झील जा सकते हैं और ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

परासर झील कैसे पहुंचे – How To Reach Parashar Lake In Hindi.

परासर झील जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस, टैक्सी, कार या बाइक की सुविधा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप फ्लाइट, ट्रेन या बस से परासर झील जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश के किस जगह पर जाना पड़ेगा और उसके बाद आप परासर झील कैसे पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से परासर झील कैसे जाएं ?

परासर झील का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू मनाली में है, जो परासर झील से करीब 52 किमी. की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से परासर झील जाने के लिए बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसकी सुविधा लेकर आप आसानी से परासर झील पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से परासर झील कैसे जाएं ?

परासर झील का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला और चंडीगढ़ में है, जो यहां से करीब 178 और 248 किमी. की दूरी पर स्थित है। शाला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से परासर झील जाने के लिए बस और टैक्सी वगैरह की सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे परासर झील आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बस से परासर झील कैसे जाएं ?

परासर झील का सबसे नजदीकी बस स्टैंड मंडी में है, जो यहां से करीब 49 किमी. की दूरी पर स्थित है। मंडी जाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों से बस की सुविधा उपलब्ध होती है।

अगर आप बाइक या कार से परासर झील जा रहे हैं, तो आप सीधा यहां पर पहुंच सकते हैं। परासर झील से लगभग 100 मीटर नीचे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां से आप पैदल ट्रेक करके परासर झील तक पहुंच सकते हैं।

मैं आशा करता हूं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप परासर झील जाने का प्लान जरूर बनाएंगे। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और उनके साथ परासर झील जाने का प्लान कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS