मुनस्यारी (मिनी कश्मीर) उत्तराखंड | Munsyari Trip Uttrakhand In Hindi.

मुनस्यारी (मिनी कश्मीर) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक छोटा-सा शहर है, जो उत्तराखंड राज्य का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे घास के मैदानी क्षेत्र (बुग्याल), बर्फीली चोटियां और जंगलों के सुंदर दृश्य देखने को मिल जाएंगे, जो कि अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है। मुनस्यारी खासकर कैंपिंग और ट्रेकिंग के शौकीन लोगों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

मुनस्यारी कहां स्थित है ?

यह भारत के उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है, जो कि हिमालय रेंज में स्थित एक बेहद खूबसूरत और छोटा-सा शहर है। यहां पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ में वीकेंड की छूटी मनाने के लिए आ सकते हैं।

मुनस्यारी में खाने-पीने और ठहरने की सुविधा –

मुनस्यारी में खाने-पीने और रात को ठहरने के लिए अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट्स, होटल्स और गेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर आप ₹ 500-1500 में रात को ठहर सकते हैं।

मुनस्यारी को मिनी कश्मीर क्यों कहा जाता है ?

इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, बर्फीली चोटियां, हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के सुंदर वृक्षों की प्रचुर मात्रा, हिमालय वनस्पतियां और वन्य जीवों को देखते हुए मुनस्यारी को मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है, जो पूरे विश्व में एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है।

दिल्ली, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, काठगोदाम और हलद्वानी से मुनस्यारी की दूरी कितनी है ?

मुनस्यारी दिल्ली आनन्द विहार सेे लगभग 600 किमी., देहरादून से 445 किमी., नैनीताल से 260 किमी., हरिद्वार से 430 किमी., ऋषिकेश से 408 किमी., काठगोदाम से 278 किमी. और हलद्वानी से 286 किमी. की दूरी पर स्थित है, जहां जाने के लिए आपको बस, रेंटल टैक्सी और शेयर टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। मुनस्यारी आप बाइक और कार से भी जा सकते हैं।

क्रम सं.मुनस्यारी से दिल्ली सहित उत्तराखंड के प्रसिद्ध शहरबीच की दूरी1.नैनीताल260 किमी.2.काठगोदाम278 किमी.3.हलद्वानी286 किमी.4.ऋषिकेश408 किमी.5.हरिद्वार430 किमी.6.देहरादून445 किमी.7.दिल्ली आनन्द विहार600 किमी.मुनस्यारी से दिल्ली सहित उत्तराखंड के प्रसिद्ध शहर एवं उनके बीच की दूरी।

मुनस्यारी (मिनी कश्मीर) कैसे पहुंचे ? – How to Reach Mussoorie In Hindi.

यहां पर आप फ्लाइट, ट्रेन और बस से पहुंच सकते हैं और उसके बाद आप मुनस्यारी जाने के लिए बस, रेंटल टैक्सी या शेयर टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं।

हवाई जहाज से मुनस्यारी कैसे जाएं ? – How to Reach Mussoorie Uttrakhand By Flight In Hindi

निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है, जो यहां से करीब 370 किमी. की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से मुनस्यारी जाने के लिए आपको बस, रेंटल टैक्सी और शेयर टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से मुनस्यारी कैसे जाएं ? – – How to Reach Mussoorie Uttrakhand By Train In Hindi

नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम (279 किमी.) और टनकपुर (274 किमी.) है। इन दोनों रेलवे स्टेशनों से मुनस्यारी आप बस, रेंटल टैक्सी या शेयर टैक्सी की सुविधा लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।

बस से मुनस्यारी कैसे जाएं ? – How to Reach Mussoorie Uttrakhand By Bus In Hindi

मुनस्यारी जाने के लिए आपको दिल्ली से सीधा बस मिल जाएगी, जो उत्तराखंड रोडवेज की ऑर्डिनरी बस होती है। इसका किराया दिल्ली से लगभग ₹ 950 होती है। वहीं अगर आप दिल्ली से हलद्वानी बस से आते हैं, तो आपको सीधा हलद्वानी के लिए ac volvo (₹ 819), ac janrath (₹ 536) और ordinary (₹ 370) बसें मिल जाएगी। इसके साथ ही मुनस्यारी का सड़क मार्ग जयपुर, चंडीगढ़, हरियाणा लखनऊ जैसे बड़े शहरों से भी जुड़ा हुआ है।

बाइक या कार से मुनस्यारी कैसे जाएं ? – – How to Reach Mussoorie Uttrakhand By Bike or Car In Hindi

बाइक या कार से मुनस्यारी आप बस वाले रूट को फॉलो करके जा सकते हैं। अगर आप अपने बाइक या कार से मुनस्यारी जाते हैं, तो आप और भी अच्छे तरीके से इस ट्रिप को एंजॉय कर पाएंगे, क्योंकि अगर आप अपनी बाइक या कार से मुनस्यारी जाते हैं, तो आप रास्तों में मिलने वाली खूबसूरत नजारों को अच्छे तरह से एंजॉय कर पाएंगे।

मुनस्यारी के आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और उसके बारे में जान सकते हैं।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS