एलीफेंटा गुफा की जानकारी | Elephanta Caves Maharashtra In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र राज्य में स्थित मुंबई शहर के एलिफेंटा गुफा के बारे में जानने वाले हैं, जो कि गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पौराणिक गुफा है। यहां पर तकरीबन 7 गुफाएं देखने को मिल जाती है, जिनमें से अधिकतर गुफाएं हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है जबकि बाकी गुफाएं बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है। मुंबई के इस एलिफेंटा गुफा को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

एलिफेंटा गुफा के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में आपको इस गुफा से जुड़ी जानकारी जैसे – इस गुफा का इतिहास, इस गुफा की वास्तुकला, प्रवेश शुल्क, जाने का अच्छा समय, कब जाए, कैसे पहुँचे आदि ऐसे ही कई खूबसूरत प्रश्नों का उत्तर आपको इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएंगे, तो चलिए इस आर्टिकल को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं –

एलीफेंटा गुफाएं के बारे में – About Elephanta Caves Maharashtra In Hindi

एलीफेंटा गुफाएं मुंबई शहर में स्थित पौराणिक एवं आकर्षित गुफा है। यहां पर जाने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया से नौका की सहायता से जाया जाता है। यहां एलीफेंटा की गुफाओं तक जाने के लिए नौका के सहायता लेने के बाद तकरीबन 1 किलोमीटर के सफर आपको टॉय ट्रेन या पैदल ही तय करनी पड़ सकती हैं। इसके बाद आपकी गुफा में प्रवेश कर सकते हैं। इस गुफा को विजिट करने लोग काफी दूर-दूर से अधिक संख्या में आया करते हैं। यह गुफा मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। एलिफेंटा की गुफाएं का नामकरण पुर्तगालियों के द्वारा किया गया था। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको नीचे दी गई है –

एलीफेंटा की गुफा का इतिहास – History of Elephanta Caves In Hindi

एलिफेंटा की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर एक आइलैंड पर स्थित है।1987 ईस्वी के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल इस एलिफेंटा की गुफा को तकरीबन 5 – 7 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया था। एलिफेंटा की गुफा को दो भागों में बांटा गया है, जिनमें से एक भाग हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है तो वहीं दूसरी भाग बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है।

यहां पर स्थित अधिकांश गुफा भगवान शंकर को समर्पित है। पहला भाग में पांच गुफा को सम्मिलित किया गया है, जो कि हिंदू धर्म से जुड़ी हुई भगवान शंकर को समर्पित है। दूसरी भाग में दो गुफाओं को सम्मिलित किया गया है, जोकि बौद्ध धर्म से जुड़ी भगवान बौद्ध को समर्पित है। एलिफेंटा की गुफा को पहले के समय में पूरी या पूरिका के नाम से भी जाना जाता था। एलिफेंटा गुफा को लेकर इतिहास स्पष्ट नहीं है। पुर्तगालियों के द्वारा यहां पर बनी पत्थरों से काफी बडी हाथी की मूर्ति को देखते हुए इसका नाम एलिफेंटा रखा गया था।

एलीफेंटा गुफाओं की संरचना – Architecture of Elephanta Caves In Hindi

मुंबई में स्थित एलिफेंटा गुफा की संरचना के बारे में बात करें, तो इस गुफा के अधिकतर भाग आज खंडहर में तब्दील हो रहा है, जिसे 1987 के दौरान दिनेश को विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था। यहां पर स्थित सभी गुफाओं को दो भागों में बांटा गया है, जिनमें से एक भाग हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं और दूसरी भाग बौद्ध धर्म से जुड़े हुए हैं।

एक भाग में पांच गुफा सम्मलित है जिनमें भगवान शंकर के अलग अलग स्वरूप जैसे – त्रिमूर्ति, अर्धनारी, शिवलिंग आदि रूपों के साथ-साथ अन्य देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। तो वही दूसरे भाग में दो गुफाओं को सम्मिलित किया गया है, जो कि बुद्ध भगवान को समर्पित हैं। इस गुफा की नक्काशी इस तरह से की गई है कि देखने वाले को काफी अधिक पसंद आती है।

( इन्हें भी पढ़े : – हरिहर किला की पूरी जानकारी

> दौलताबाद किला की पूरी जानकारी )

एलिफेंटा की गुफा का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Elephanta Caves In Hindi

एलिफेंटा गुफा को विजिट करने के लिए अगर आप एक भारतीय है, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹40 देने होंगे। वही अगर आप एक भारतीय के अलावा अन्य देशों के रहने वाले व्यक्ति हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹600 देने होंगे। एलिफेंटा गुफा में बच्चों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। एक बात और अगर आप इस गुफा में कैमरा ले जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस गुफा के अंदर वीडियो बनना अलाउड नहीं है।

एलीफेंटा गुफाएं खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closing Time Of Elephanta Caves In Hindi

मुंबई के एलीफेंटा गुफा का खुलने एवं बंद होने के समय के बारे में बात करें, तो बताया जाता है कि इसे पर्यटकों के लिए खोलने एवं बंद करने का समय भी निर्धारित किया गया है जो सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। आप इसी समय के बीच जब भी चाहे आ जा सकते हैं। एक बात और अगर आप एलिफेंटा गुफा घूमने जाने वाले हैं, तो आपको बता दें कि यह गुफा पर्यटकों के लिए सोमवार को बंद रहता है इसलिए आप सोमवार के अलावा अन्य दिन यहां पर जाने का प्लान बनाएं।

मुंबई के एलिफेंटा गुफा के आसपास घूमने की जगहें – Best Places To Visit Near Elephanta Caves In Hindi

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित एलिफेंटा गुफा को अगर आप विजिट करने वाले हैं, तो इसकी नजदीकी खूबसूरत पर्यटन स्थलों को भी आपको विजिट करना चाहिए। नीचे बताई गई एलिफेंटा गुफा के नजदीक की प्रमुख जगह इतनी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, कि लोग इसे विजिट करने भारत के अलग-अलग कोणों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। यकीनन आपको भी यह पर्यटन स्थल जरूर पसंद आएंगे।

  • जुहू बीच मुंबई
  • कन्हेरी गुफाएं
  • मरीन ड्राइव
  • एस्सेल वर्ल्ड मुंबई
  • गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई
  • सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई

एलीफेंटा गुफा घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Elephanta Cave In Hindi

महाराष्ट्र जिले स्थित एलिफेंटा गुफा घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में जब चाहे तब जा सकते हैं। लेकिन अगर हम एलिफेंटा गुफा को विजिट करने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो अक्टूबर से लेकर फरवरी माह के बीच का समय को बताया जाता है। कहा जाता है कि अक्टूबर से फरवरी तक के बीच का समय एलिफेंटा गुफा को विजिट करने का अनुकूल समय होता है। इसी समय यहां पर पर्यटकों की भी संख्या अधिक देखी जाती है।

एलीफेंटा की गुफा कैसे पहुँचे ? – How To Reach Elephanta Caves In Maharashtra in Hindi

भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर के पास में स्थित एलीफेंटा गुफा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात अगर आप यहां पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर काफी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं। क्योंकि यह मुंबई शहर के पास में स्थित है और मुंबई शहर वायु, सड़क या रेलवे मार्ग के माध्यम से पूरे भारत में अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि एलिफेंटा केव्स एक आईलैंड पर बसा हुआ है। यहां पर जाने के लिए नाव की सहायता लेनी पड़ती है। एलिफेंटा केव को विजिट करने के लिए आपको सबसे पहले गेटवे ऑफ इंडिया जाना होगा, फिर वहां से नौका की सहायता से एलिफेंटा केव्स जा सकते हैं।

एलिफेंटा गुफा के नजदीकी एयरपोर्ट की बात करें तो छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट है, इसके अलावा अगर हम इस एलिफेंटा गुफा के नजदीकी रेलवे स्टेशन की बात करें तो छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है जो इस गुफा के काफी नजदीक में ही स्थित है। इन एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत आप यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से एलिफेंटा गुफा को सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं। इस प्रकार आप महाराष्ट्र में स्थित एलिफेंटा गुफा का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित एलिफेंटा गुफा के बारे में लिखी गई हमारी यह आर्टिकल पढ़कर आपको कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आपके पास कोई अपडेट या सुझाव हो तो हमारे साथ कमेंट में शेयर जरूर करें ताकि हम उसे अगली बार अपने आर्टिकल में सम्मिलित कर सकें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS