देवप्रयाग कैसे जाएं | How To Reach Devprayag In Hindi.

“देवप्रयाग कैसे जाएं” से जुड़ी सभी चीजें आपको नीचे देखने को मिल जाएगा, लेकिन यहां पर देवप्रयाग के बारे में थोड़ा चर्चा कर लेते हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित देवप्रयाग एक शहर के साथ-साथ अलकनंदा और भागीरथी नदियों का संगम स्थल भी है।

वैसे तो भागीरथी गंगा नदी का ही दूसरा नाम है, लेकिन देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदियों के दोनों धाराओं मिलने से बने नए धारा को गंगा नदी के नाम से जाना जाता है। गंगा नदी के उद्गम स्थल (गौमुख) से लेकर देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलने के पहले तक वर्तमान समय में भी गंगा नदी को भागीरथी के नाम से ही जाना जाता है। चलिए अब “देवप्रयाग कैसे जाएं” के बारे में भी जान लेते हैं।

देवप्रयाग कैसे पहुंचे – How To Reach Devprayag.

देवप्रयाग जाने के बारे में बताने की शुरुआत करने से पहले ही मैं आपको बता देता हूं कि देवप्रयाग शहर में ना तो एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और ना ही रेलवे स्टेशन की। तो अब आप समझ सकते हैं कि देवप्रयाग सिर्फ सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। चलिए अब देवप्रयाग के नजदीकी रेलवे स्टेशन और नजदीकी हवाई अड्डा के साथ-साथ जानते हैं कि सड़क मार्ग द्वारा देवप्रयाग कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से देवप्रयाग कैसे जाएं – How To Reach Devprayag By Flight In Hindi.

देवप्रयाग का सबसे करीबी हवाई अड्डा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर में स्थित जाॅली ग्रांट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां से देवप्रयाग शहर की दूरी करीब 110 किमी. है। देहरादून शहर से देवप्रयाग के बीच बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से आप देवप्रयाग जा सकते हैं। बस के अलावा आप चाहें तो प्राइवेट टैक्सी लेकर भी देवप्रयाग जा सकते हैं।

ट्रेन से देवप्रयाग कैसे जाएं – How To Reach Devprayag By Train In Hindi.

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन देश बहुत ही कम शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से ट्रेन के माध्यम से ऋषिकेश पहुंचना देश के सभी शहरों से संभव नहीं है। रेलवे मार्ग द्वारा ऋषिकेश से जुड़े शहरों के नाम आप नीचे देख सकते हैं।

हावड़ा, धनबाद, हजारीबाग, वाराणसी, लखनऊ, गया, बरेली, भुवनेश्वर, राउरकेला, आगरा, हजरत निजामुद्दीन, बिलासपुर और ओल्ड दिल्ली जैसे शहरों से ही ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों आपके शहर से ऋषिकेश के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा ना मिलने पर आप देहरादून, हरिद्वार या फिर दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। नई दिल्ली से आप दूसरी ट्रेन पकड़कर देहरादून या हरिद्वार जा सकते हैं और वहां से बस या टैक्सी के माध्यम से देवप्रयाग पहुंच सकते हैं।

बस से देवप्रयाग कैसे जाएं – How To Reach Devprayag By Bus In Hindi.

दोस्तों अगर आप भारत के कश्मीर, कन्याकुमारी, गुजरात या फिर आंध्र प्रदेश से जुड़े हुए हैं, तो भी देवप्रयाग जाने के लिए आपको हरिद्वार, देहरादून या फिर ऋषिकेश जाना ही पड़ेगा। तो अगर आप बस के माध्यम से देवप्रयाग जाना चाहते हैं, तो आप ऋषिकेश हरिद्वार या फिर देहरादून (आपको जिस भी शहर के लिए बस की सुविधा मिल जाए) के लिए बस पकड़ लें। उत्तराखंड के इन तीनों में से किसी भी शहर में पहुंचकर आप देवप्रयाग जाने के लिए दूसरी बस पकड़ सकते हैं, क्योंकि इन तीनों शहरों से देवप्रयाग के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

बाइक और कार से देवप्रयाग कैसे जाएं – How To Reach Devprayag By Bike And Car In Hindi.

जिस तरह से ऊपर में आपने देवप्रयाग जाने के बारे में जाना, उससे यही निष्कर्ष निकालता है कि बाइक और कार से ही देवप्रयाग जाना सबसे अच्छा तरीका रहेगा, क्योंकि बस, ट्रेन, फ्लाइट और टैक्सी को बार-बार बदलने से अच्छा यही रहेगा कि अगर आपके पास बाइक या कार है, तो आप बाइक या कार से ही देवप्रयाग चले जाएं, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है या फिर आपके पास बाइक या कार ही नहीं है, तो आप बस, ट्रेन या फिर अपने बजट को देखते हुए फ्लाइट की सुविधा भी ले सकते हैं।

बाइक और कार से भी देवप्रयाग जाना मुश्किल नहीं है, क्योंकि देवप्रयाग की सड़कों की स्थिति के साथ-साथ देवप्रयाग में खाने-पीने और रहने की भी अच्छी सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाती है। अगर आपको कुछ शॉपिंग वगैरह करनी हो, तो आप हरिद्वार या फिर देहरादून जा सकते हैं। देहरादून में आपको सभी चीजें मिल जाएगी।

“देवप्रयाग कैसे जाएं” से जुड़े अपने सवालों के जवाब पाने के लिए आप कमेंट बॉक्स का सहारा ले सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. अपने बहुत अच्छी जानकारी साझा की है। सचमुच यह मुझे मेरे यात्रा प्लान बनाने में मदद करता है। आपकी दी गई जानकारी वाकई में हेल्पफुल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS