बैकाल झील | Baikal Lake in Hindi.

नमस्कार साथियों आज के इस पोस्ट में हम लोग बैकाल झील के बारे में बात करने वाले हैं जिसके बारे में लोगों का बहुत ही अजीबोगरीब मत सुनने को मिलती हैं। लोग बताते हैं कि बैकाल झील का कनेक्शन एलियन से हैं तो वही कुछ लोग बोलते हैं कि इस झील का देखरेख एक देवता करते हैं। तो चलिए हम बैकाल झील से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार से जानते है, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते है –

बैकाल झील के बारे में – About Baikal Lake in Hindi.

बैकाल झील जो कि रूस के सबसे ठंडे जगह साइबेरिया में स्थित हैं। यह बैकाल नाम की झील साल के जनवरी से मई महीने तक बर्फ से ढकी रहती हैं। यह झील दुनिया के सबसे गहरी झील के साथ-साथ प्राचीन और विचित्र भी हैं। इस झील को कहा जाता है कि यह तीन करोड़ साल से ऐसे ही बनी हुई है। इस झील की गहराई औसतन 1642 मीटर (5387 फिट) हैं।

इस झील को दुनिया के सबसे बड़ी ताजे पानी की झील का दर्जा भी प्राप्त है। इस झील में पृथ्वी की सतह के ताजे पानी का औसतन 20% है। इस बैकाल झील को सतह क्षेत्र के हिसाब से दुनिया की 7 वी सबसे बड़ी झील बताया जाता है। झील का पानी इतना ज्यादा साफ है, कि आप इस झील के अंदर 40 मीटर की गहराई तक के वस्तुओं को आराम से देख सकते हैं। इस झील में पानी का स्तर समुद्र तल से 456 मीटर ऊपर तक पाया जाता है।

यहां के आसपास के क्षेत्र का तापमान सर्दी के मौसम में न्यूनतम -19 डिग्री सेल्सियस तक एवं गर्मियों में अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। और खास बात यह है कि इसके आसपास के क्षेत्रों में अनेकों जानवरों एवं पौधों की दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलती हैं, जो पूरी दुनिया में लुप्त होने के कगार पर हैं। झील के पास कई ऐसे पेड़-पौधे एवं जानवरों की प्रजातियां देखने को मिलेगी जो दुनिया में कहीं और नहीं है। बैकाल झील मात्र एक ऐसी झील है जो इतनी पुरानी होने के बाद आज भी पहले जैसे सुरक्षित है।

बैकाल झील का निर्माण –

बैकाल झील जो कि रूस में स्थित है इसका निर्माण आज से 3 करोड़ साल पहले हुआ था। इसके निर्माण को लेकर आज भी मतभेद बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है, कि इसका निर्माण एक दरार घाटी के रूप में जमीन के अंदर के टेक्टोनिक प्लेट के खिसकने के कारण हुई थी। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है, कि इस बैकाल झील का निर्माण आसमान से एक आकाशीय पिंड के गिरने के कारण हुई थी।

झील के आसपास कई अजीबो-गरीब घटना के बारे में बताई जाती हैं जिनमें से दो घटनाएं प्रमुख हैं

1 . यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील में एक बहुत ही बड़ा शरीर वाला जीव रहता है, जो इस झील का देख रेख करता है। इस बड़ा शरीर वाले जीव को इस झील का देवता भी बताया जाता है। इस बात की पुष्टि वहां के मछुआरों ने भी की है। उन लोगों का कहना है कि मछली पकड़ने के दौरान हमने इस झील से एक बड़ा काला रंग का सिर निकलते हुए देखा है ।

2 . कुछ लोगों का कहना है कि इस झील का संबंध UFO (Unidentified flying object) से है। स्थानीय लोग बोलते हैं कि उन्हें इस झील के ऊपर रोशनी को मंडराते हुए देखा है।

कुछ लोगों का कहना है कि एक बार आसमान से उड़न तश्तरी जैसी कोई बड़ा सा वस्तु इस झील के ऊपर मंडराते हुए इस झील में उतर गई। लोगों का कहने के अनुसार इस झील के अंदर एक navy टीम भी इस बात की पुष्टि के लिए अंदर गई कि लोगों ने जो बताया था उड़नतश्तरी जैसी कोई चीज वह क्या थी। कहा जाता है कि जब वो लोग इस झील मे 164 फीट पानी के अंदर पहुंचे तब उन्हें कुछ लोगों से सामना हुआ जो, कि सिल्वर रंग के पोशाक जैसे कुछ पहने थे। सिल्वर रंग के पोशाक में दिखने वाले लोगों ने जब नेवी की टीम को देखा, तो उन पर हमला करने लगे। जिनमें नेवी के कुछ जवान मारे गए एवं कुछ घायल होकर बच आए।

इस घटना के बाद से लोगों का कहना है, कि इस झील में एलियन का बसेरा है। कहा जाता है कि यहां पर बड़ी ही विचित्र सी कई घटनाएं देखी गई। कभी एक उड़नतश्तरी जैसे जहाज को अंदर जाते एवं बाहर आते हुए दिखाई देता है तो कभी झील से एक बड़ा किला के जैसा कोई चीज बाहर आते एवं अंदर जाते हुए दिखाई देता है।

ऐसा बताया जाता है कि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सारी बातें भ्रम की बात हैं। लेकिन 2009 की के दौरान एक ऐसी घटना को देखा गया जिसे नकारा नहीं जा सकता। उस समय झील के ऊपरी सतह पर हजारों की संख्या में गोल घेरा दिखाई दिया था। आखिरी गोल घेरा कैसा था ? इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस झील के इस रहस्य को कोई भी सुलझा आज तक भी नहीं पाया है।

बैकाल झील के बारे में हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको पढ़ने के उपरांत कैसा लगा अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS