पुनो जयपुर | Puno Adventure & Trampoline Jaipur in Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम पुनो के बारे में जानने वाले हैं जो कि जयपुर शहर में स्थित है। अगर आप भी जयपुर को विजिट कर रहे हैं और आप यहां पर कोई एडवेंचर वाली खूबसूरत मस्ती करने के जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको इस पुनो को अवश्य विजिट करना चाहिए। पुनो बच्चों के साथ-साथ वयस्क के द्वारा भी काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है।

चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और इस पुनो जो कि जयपुर में स्थित हैं के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं। लेकिन आगे बढ़ने से पहले मैं आपसे एक बात बोलना चाहूंगा कि आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको जयपुर में स्थित इस पुनो से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके –

पुनो जयपुर के बारे में – About Puno Jaipur in Hindi.

पुनो भारत का पहला इनडोर एडवेंचर और ट्राम्पोलिन पार्क है। इस इनडोर एडवेंचर पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में वैश्विक मनोरंजन का अनुभव प्रदान करना है। यह पार्क किड्स एरीना के साथ-साथ एक इनडोर एडवेंचर एरिना और ट्राम्पोलिन पार्क से लैस एक पूर्ण पैकेज गंतव्य बनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस पुनो को इस तरह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो सके। इस पुनो में की जाने वाली गतिविधियों की बात करें तो आप यहां पर Donut Slide, CRAZY JUMP, Interactive trampoline, 3D Needle, Sky walls, Free Jump Arena, Wipe out, High Performance, Battle Beam, Sky Stepper, Spider Tower, Slam Dunk, Rope course, Swing Bridge, Snook ball, Ninja Course, Dodge Ball, Roller bridge, etc. का नाम शामिल है।

इनमें शामिल सभी गतिविधियां छोटे बच्चे से लेकर वयस्क के लिए बनाया गया है। पुनो ट्राम्पोलिन पार्क एक ऐसा पार्क है, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप ऊपर में बताई गई इन सभी गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

यहां पर बने कई ऐसी गतिविधियां भी है जो कि साहसी लोगों के द्वारा ही किया जाता है। यहां पर लोग अपने परिवार और दोस्त के साथ अधिक संख्या में घूमने जाया करते हैं।

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क की कैफे –

जयपुर में स्थित इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर की जाने वाली गतिविधियों को करने के उपरांत थकान महसूस करने लगे या आपको एनर्जी की जरूरत हो तो आप यहां पर बने स्पोर्ट्स कैफे जा सकते हैं। यहां पर आने वाले लोगों की भूख और उनकी ऊर्जा को ख्याल रखते हुए यहां पर कोई अन्य प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और पेय पदार्थ लोगों को परोसा जाता है।

पुनो जयपुर में क्या पहनना चाहिए –

जयपुर में स्थित इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करते समय आप यहां पर करने वाली गतिविधियों के लिए आरामदायक कपड़े पहन कर जाएं। यहां पर जाते समय आपके कपड़े में कोई नुकीली चीज जैसे – बेल्ट, कपड़ों के स्टाड नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आप इस पुनो में आभूषण पहनकर नहीं जा सकते।

इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क में जंपिंग के लिए पुनो ग्रुप सॉक्स पहन कर जाना अनिवार्य है इसके बिना आप इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को नहीं विजिट कर सकते हैं। अगर आप यहां पर जाकर अपना कपड़ा चेंज करना चाहते हैं, तो यहां पर चेंजिंग रूम भी बना हुआ है ताकि आप यहां पर पहुंचने के उपरांत आरामदायक कपड़े पहन सकें।

इन सबके अलावा इस पुनो को विजिट करने से पहले ही जूते चप्पल उतरवा दिए जाते हैं, जिसके लिए एक अलग से विभाग बना हुआ है जहां पर आप अपना जूता चप्पल लॉकर में रख सकते हैं।

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क पार्क बच्चों के घूमने के लिए कैसा है ? –

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करने के बारे में बात करें तो लोग यहां पर अक्सर अपने बच्चों के साथ जाना के बारे में थोड़ा कंफ्यूज रहते हैं कि क्या यह पार्क बच्चों को पसंद आएगा या नहीं। इसके बारे में बात करें तो इस पार्क में बच्चों को करने के लिए कई सारी गतिविधियां देखी जा सकती है, जिन्हें विजिट करने लोग खासकर बच्चों के लिए ही इस पार्क को विजिट करते हैं।

इस पार्क में बच्चे जाने के बाद काफी उत्साह के साथ कई सारी गतिविधियां करते हैं। इसलिए हो सके तो अगर आप भी इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को बच्चों के साथ विजिट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं क्योंकि मुझे पूरा यकीन है कि यह पाक आपके बच्चों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े : –
गोल्डन मिज्जल वाटर पार्क

ब्लू किंगडम वाटर पार्क कोटा

फन किंगडम जयपुर

बिरला सिटी वाटर पार्क अजमेर

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क वयस्क को विजिट करना चाहिए ?

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क में वयस्क को गतिविधियां करने के लिए कई साधन दिए गए हैं। यहां पर लोग घूमने के लिए काफी दूर-दूर से अपने दोस्त या परिवार के साथ आया करते हैं। इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को बच्चे के साथ साथ व्यस्त भी काफी पसंद किया करते हैं क्योंकि यहां पर बच्चों के करने वाले गतिविधियों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी कई गतिविधियां करने के लिए बनाई गई है। जिसकी वजह से यहां पर लोग अपने बच्चों के साथ-साथ खुद भी एंजॉय कर पाते हैं। इसलिए अगर आप एक व्यस्क हैं तो आप यहां पर जा सकते हैं क्योंकि आपके लिए भी यहां पर कई ऐसी गतिविधियां करने के लिए बनाई गई है, जिन्हें लोग काफी एंजॉय कर पाते हैं।

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करते समय ध्यान देने योग्य बातें –

पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस पार्क को विजिट करते समय कुछ जोखिम भी शामिल है। इसलिए आप यहां पर जाने पर वैसे गतिविधियों को न करें जिन्हें आपको करने में जोखिम या डर लगता हो। पुनो ट्राम्पोलिन पार्क में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। इस पुनो को विजिट करने का वैसे लोगों को अनुमति नहीं है जैसे – गर्भवती महिलाएं जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य समस्या हो।

पुनो जयपुर का खुलने और बंद होने का समय – Opening and Closeing Time of Puno Jaipur in Hindi.

पुनो का खुलने एवं बंद होने के समय के बारे में बात करें तो यह सप्ताह में पूरे दिन खुला रहता है। आप यहां पर दोपहर 11:30 बजे से रात 9:00 बजे तक जा सकते हैं क्योंकि यही समय इसे खोलने एवं बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। इस पुनो को खुलने एवं बंद करने का समय सीजन के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है।

पुनो, जयपुर का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Puno, Jaipur in Hindi.

पुणे जयपुर को विजिट करने के लिए यहां पर लगने वाले प्रवेश शुल्क के बारे में बात करें, तो यहां पर जाने के लिए प्रवेश शुल्क अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इस पुनो को विजिट करने के लिए बच्चों के लिए अलग प्रवेश शुल्क और वयस्क के लिए अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही साथ यहां पर समय के अनुसार भी प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। चलिए हम इसके बारे में विस्तार से जानकारी जान लेते हैं –

पुनो का वयस्क के लिए प्रवेश शुल्क –

इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को विजिट करने के लिए अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। वैसे आपको बता दें कि आप पूरे सप्ताह में वर्तमान समय में किसी भी दिन विजिट करते हैं। आपको 90 मिनट के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में 1100 रुपए देने होंगे, वहीं अगर आप इस पुनो ट्राम्पोलिन पार्क को 120 मिनट के लिए विजिट करना चाहते हैं तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में 1400 रुपए देने होंगे।

पुनो का बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क –

पुनो जो कि जयपुर में स्थित है को 7 साल तक के छोटे बच्चों के लिए इसे विजिट करने के लिए 90 मिनट के समय के लिए ₹900 प्रवेश शुल्क रूप में देने होंगे, वही इसे 120 मिनट के लिए विजिट करने के लिए बच्चों के लिए 1150 रुपए का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रवेश शुल्क केवल 3-7 साल तक के बच्चों के लिए ही हैं। 7 साल से ऊपर के बच्चों के लिए एडल्ट वाला प्रवेश शुल्क देने पड़ते हैं।

सॉक्स के लिए आपको यहां पर लगने वाले पर प्रवेश शुल्क के अलावा शुल्क देने होंगे और यह ग्रुप सॉक्स लेना आपको अनिवार्य होगा, इसके बिना आप इस पुनो को नहीं विजिट कर सकते हैं।

क्या यहां पर पार्किंग की व्यवस्था है ?

अगर आप इस पुणे को अपने वाहन के द्वारा जाकर विजिट करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर आपको पार्किंग की व्यवस्था मिल जाएगी। आप यहां पर अपने वाहन के द्वारा पहुचने के उपरांत आप अपनी वाहन को पार्क कर कर इस पुनो को काफी अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं।

पुनो, जयपुर का पता –

Dr. Rajendra Prasad Nagar’ NH52, Karni Vihar, Jaipur, Rajasthan 302019

जयपुर में स्थित पुनो के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल में दी गई जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। एक बात और अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई सुझाव या अपडेट देना चाहते हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने भविष्य में आर्टिकल को अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट को अमल करते हुए अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS