नेपाल बाइक ट्रिप बजट | Nepal Bike Trip budget In Hindi.

आज मैं आपको नेपाल ट्रिप बजट से संबंधित सभी चीजों के बारे में जानकारी देने वाला हूं कि अगर आप अपनी बाइक से नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो आपको किन-किन चीजों में कितना खर्च हो सकता है। आपको भी पता होगा कि नेपाल हमारे देश का पड़ोसी देश है, जहां हर साल हजारों की संख्या में भारतीय लोग घूमने के उद्देश्य से जाते हैं।

नेपाल घूमने जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत का ₹ 10 नेपाल के ₹ 16 के बराबर है, जहां पर कम पैसों में हो घूमा जा सकता है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है, क्योंकि नेपाल में सभी चीजों का रेट भी भारत के जितना ही रहता है। चलिए अब इन बातों को साइड में रखते हुए जानते हैं कि 10 दिन में नेपाल ट्रिप को बाइक से कंप्लीट करने में कुल कितना खर्च होगा।

बाइक से नेपाल ट्रिप को 10 दिन में कम्प्लीट करने में कुल कितना खर्च होगा – How Much Will Cost A Total Of 10 Days To The Bike To Do.

बाइक से नेपाल ट्रिप पर जाने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि नेपाल ट्रिप स्टार्ट करने से पहले आपको अपनी बाइक में क्या-क्या करना होगा और किन-किन चीजों में कितना खर्च होगा? आइए अब विस्तार से जानते हैं इन चीजों के बारे में-

1 . बाइक सर्विसिंग में कितना खर्च होगा?

सबसे जरूरी चीज यह है कि अगर आप किसी भी लॉन्ग राइड (long ride) पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने बाइक की सर्विसिंग करा लेना चाहिए, ताकि आगे चलकर आपको अपनी बाइक में कोई भी प्रॉब्लम ना हो सके।

(इन्हें भी पढ़े : नेपाल की यात्रा कैसे करें)

मैंने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को नेपाल ट्रिप पर लेकर गया था, जिसे मैंने नेपाल ट्रिप पर जाने से पहले सर्विसिंग करवा लिया था और मेरे बाइक का सर्विसिंग कराने में मुझे ₹ 2000 पड़ा था, लेकिन आप इसे ₹ 2500 लेकर चल सकते हैं।

2 . दिल्ली से 10 दिन के नेपाल ट्रिप पर पेट्रोल में कितना पैसा खर्च होगा?

नेपाल ट्रिप पर मैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को लेकर गया था, जिसका एवरेज माइलेज 30 का था। मैंने अपने नेपाल ट्रिप पर दिल्ली से नेपाल और वापस दिल्ली तक कुल 3500 किलोमीटर अपनी बाइक चलाया था। तो आइए अब देख लेते हैं कि 10 दिन के नेपाल ट्रिप पर 3500 किलोमीटर बाइक चलाने पर बाइक में कुल कितने लीटर पेट्रोल की खपत होगी और पेट्रोल में कुल कितना खर्च होगा।

3500 ÷ 30 = 116 लीटर लगभग

मैं जब 2021 में नेपाल ट्रिप पर गया था, तो पेट्रोल का दाम 1 लीटर का ₹ 90 था, लेकिन अब आप देख सकते हैं कि 2022 में पेट्रोल का दाम 1 लीटर का ₹ 120 हो गया है। तो चलिए जान लेते हैं कि 2022 में नेपाल ट्रिप पर जाने पर 116 लीटर पेट्रोल में कुल कितना खर्च होगा।

116 × 120 = ₹ 13,920

यानी की अगर आप 2022 में नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो आपका पेट्रोल में लगभग ₹ 14,000 के आसपास खर्च हो सकता है।

नोट:- ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि अगर मैंने दिल्ली से नेपाल की यात्रा करने में कुल 3500 किलोमीटर दूरी अपनी बाइक से कम्प्लीट किया है, तो आप भी 3500 किलोमीटर दूरी ही तय करेंगे। अगर आपकी बाइक का माइलेज अच्छा रहता है, तो पेट्रोल में आपका कम ही पैसा खर्च होगा।

3. 10 दिन के लिए भंसार परमिट में कितना खर्च होगा?

2022 मेें भंसार परमिट बनवाने के लिए बाइक का 1 दिन का ₹ 150 लिया जा रहा है। अगर आप खुद से भंसार परमिट बनवाते हैं, तो 10 दिन के लिए भंसार परमिट में आपका कुल खर्च ₹ 1509 हो जाएगा, लेकिन वहीं अगर आप किसी एजेंट से अपना भंसार परमिट बनवाते हैं, तो 10 दिन के लिए भंसार परमिट में लगे ₹ 1500 के साथ-साथ भंसार परमिट बनाने वाले एजेंट को भी आपको अलग से ₹ 100 देना होगा।

अगर भंसार परमिट को लेकर आपको कोई कंफ्यूजन है, तो आप इस पोस्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भंसार परमिट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप खुद से भंसार परमिट नहीं बनवा पाएंगे, तो आप किसी एजेंट से भी अपना भंसार परमिट बनवा सकते हैं। भंसार परमिट के ऑफिस के आसपास तक को बहुत सारे एजेंट देखने को मिल जाएंगे।

(इन्हें भी पढ़ें:- पोखरा में घूमने लायक पांच बेहतरीन जगहें)

नोट:- दोस्तों अगर आपका टूर प्लान सिर्फ नेपाल में ही 10 दिन घूमने का है, तो भंसार परमिट में आपका कुल खर्च ₹ 1500 होगा, लेकिन दिल्ली से नेपाल जाने और वापस दिल्ली आने दोनों को मिलाकर आपका टूर प्लान 10 दिन का है, तो भंसार परमिट में आपका कुल खर्च उतना ही दिन का होगा, जितने दिन आपका टूर प्लान नेपाल को विजिट का है, यानी आप जितना दिन नेपाल में घूमना चाहते हैं।

मान लीजिए कि आपका टूर प्लान दिल्ली से नेपाल जाने और वापस आने दोनों को मिलाकर 10 दिनों का है और दिल्ली से नेपाल बॉर्डर तक जाने और नेपाल बॉर्डर से दिल्ली आने में ही आपका 4-5 दिन खत्म हो जाता है, तो बाकी बचे 4-5 दिन ही आप नेपाल में घूम सकते हैं, इसलिए अगर आपका प्लान कुछ इस तरह का है, तो आपको सिर्फ 4-5 दिनों के लिए ही भंसार परमिट बनवाना पड़ेगा, जिसमें आपका कुल खर्च मात्र ₹ 600-750 होगा।

4. नेपाल ट्रिप पर 10 दिन में खाने-पीने और रहने में कुल कितना खर्च होगा?

नेपाल में रूम और होटल वगैरह ज्यादा महंगा नहीं है। नेपाल में आपको खाने-पीने और रहने में कभी ₹ 800, कभी ₹ 1000 और कभी-कभी ₹ 1200 भी खर्च हो जाता है, इसलिए आप नेपाल में खाने-पीने और रहने में एवरेज खर्च ₹ 1000 लेकर चल सकते हैं।

अगर आप नेपाल ट्रिप पर 10 दिन के लिए जाने का प्लान बनाते हैं, तो आपको खाने पीने और रहने में कुल ₹ 10,000 खर्च हो जाएगा, लेकिन आप इस ट्रिप पर नेपाल में खाने-पीने और रहने के लिए ₹ 12,000 अपने पास जरूर रखें।

तो चलिए अब जान लेते हैं कि अगर आप 2022 में 10 दिन के लिए बाइक से नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो आपके पास टोटल बजट कितना होना चाहिए?

₹ 2500 + 14,000 + 1500 + ₹ 12,000 = ₹ 27,000

यानी कि अगर आप 2022 में बाइक से 10 दिन का नेपाल ट्रिप करते हैं, तो आप ₹ 25,000-27,000 में नेपाल ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि नेपाल बाइक ट्रिप बजट के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट जरूर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी जानें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS