कम खर्च में मुनस्यारी की यात्रा कैसे करें | Munsyari Trip Low Expenses In Hindi.

उत्तराखंड राज्य के एक बेहद खास हिल स्टेशन, मुनस्यारी कम खर्च में कैसे जाएं? के बारे में बताने वाला हूं, जहां की शांति और खूबसूरती आपको हमेशा अपनी आकर्षित करती रहेगी। प्रकृति प्रेमियों के दिलों में बसने वाली हिल स्टेशन मुनस्यारी उत्तराखंड जाने वाले सभी प्रकृति प्रेमियों के आने का इंतजार करती है और हर साल मुनस्यारी हिल स्टेशन को लाखों लोग विजिट करते हैं। उत्तराखंड का हिल स्टेशन मुनस्यारी गर्मियों में छुट्टियां बिताने वाले लोगों के लिस्ट में हमेशा से अपना स्थान प्राप्त करती हुई आ रही है, जो आगे तक भी ऐसी ही चलती रहेगी।

कम खर्च में मुनस्यारी की यात्रा करने के लिए क्या करें?

सबसे पहले तो आपको कम खर्च में मुनस्यारी पहुंचना होगा, जो सिर्फ बस और ट्रेन से ही संभव है। अगर आप बाइक, कार या फ्लाइट से मुनस्यारी ट्रिप पर जाते हैं, तो आपका बजट बहुत ज्यादा हो जाएगा, लेकिन अगर आप हमारी तरह एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपके लिए बस और ट्रेन ही सबसे सस्ता तरीका है। अब रही होटल की बात तो आपको मुनस्यारी में कम-से-कम खर्च में होटल में रात बितानी होगी। वैसे घबराने की बात नहीं है, मुनस्यारी में कम पैसे में भी एक बढ़िया होटल मिल जाती है। खाने के बारे में बताऊं तो मुनस्यारी में खाने की कीमत भी हमारे शहर जितनी ही होती है। आइए अब आपको विस्तार से समझाते हैं।

कम खर्च में मुनस्यारी कैसे पहुंचे?

जैसा कि मैंने आपको ऊपर में बताया है कि बस और ट्रेन से सफर करना सबसे सस्ता होता है। वैसे ही अगर आपके शहर से मुनस्यारी के लिए बस चलती है, तो आप अपने शहर से ही बस पकड़ कर मुनस्यारी पहुंच सकते हैं और अगर आपके शहर से रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन चलती है, तो आप अपने शहर से ट्रेन द्वारा पहुंच सकते हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन मुनस्यारी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जिसके बीच की दूरी करीब 275-280 किमी. है। अगर आपके शहर से मुनस्यारी जाने के साधन उपलब्ध नहीं है, तो नीचे आपके इस समस्या का समाधान के बारे में बताया गया है।

अगर आप देश की राजधानी नई दिल्ली से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको मुनस्यारी पहुंचने में कोई तकलीफ नहीं होगी, क्योंकि उत्तराखंड रोडवेज के द्वारा आनंद विहार से मुनस्यारी के लिए सीधे बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके आनंद विहार से खुलने का समय शाम बजे और मुनस्यारी पहुंचाने का समय सुबह बजे का है। आनंद विहार से मुनस्यारी जाने वाली बस का किराया लगभग ₹ 950 होता है। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के जगहों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आप इस साधन का लाभ उठा सकते हैं। उत्तराखंड के आसपास के शहरों से बिलॉन्ग करने वाले लोग देहरादून, हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंच कर वहां से मुनस्यारी के लिए बस पकड़ सकते हैं।

अगर ट्रेन की बात करूं, तो यही एक ऐसी साधन है, जो मिडिल क्लास लोगों को कम खर्च में देश के सभी प्रमुख जगहों तक पहुंचने का काम करती है। दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर आप काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं, जिसका नाम मुनस्यारी के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन में गिना जाता है। दिल्ली से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए कई सारी अलग-अलग ट्रेनें चलाई जाती है, जिसके स्लीपर क्लास का किराया ₹ 200 होता है। दोस्तों अगर आप मुनस्यारी ट्रिप को कम खर्च में पूरा करना चाहते हैं, तो आपको ट्रेन के स्लीपर क्लास का ही टिकट लेना होगा, जो जेनरल बोगी के अलावा सबसे सस्ता होता है।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप अपनी आगे की सफर को बस द्वारा पूरा कर सकते हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुनस्यारी जाने के लिए बस, शेयर टैक्सी और प्राइवेट टैक्सी तीनों प्रकार के साधन उपलब्ध होते हैं, बस का किराया शेयर टैक्सी से थोड़ा बहुत और प्राइवेट टैक्सी से काफी ज्यादा कम होता है, इसलिए आप काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बस द्वारा ही मुनस्यारी जाने की कोशिश करें।

(इन्हें भी पढ़े : – 1. मुनस्यारी (मिनी कश्मीर) उत्तराखंड

2. कौसानी कैसे पहुंचे)

मुनस्यारी में होटल का कितना खर्च होगा?

पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी एक छोटा-सा शहर है, लेकिन मुनस्यारी जाने के बाद आपको होटल और खाने-पीने की चीजों में कभी भी कमी देखने को नहीं मिलेगी। मुनस्यारी में होटल की संख्या अधिक होने की वजह से मुनस्यारी में रात को ठहरने के लिए आपको ऑनलाइन होटल बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुनस्यारी पहुंचने के बाद ही आप होटल बुक करें। एक छोटा-सा शहर होने की वजह से मुनस्यारी में ₹ 500 में भी एक अच्छा होटल आसानी से मिल जाता है।

मुनस्यारी में कौन-कौन-से पर्यटन स्थल हैं?

मुनस्यारी के तीन ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो मुनस्यारी शहर से पहले ही स्थित है। यानी कहा जाए तो ये तीनों पर्यटन स्थल मुनस्यारी जाने वाले रास्ते में ही पड़ता है, जिनका नाम बिर्थी वाटरफॉल, खलिया द्वार (यहां से खलिया टॉप की लगभग 4-5 किमी. की चढ़ाई शुरू होती है) और थमरी कुंड हाइक ट्रायल (यहां से थमरी कुंड की करीब 1-1.5 किमी. की चढ़ाई शुरू होती है), जहां से मुनस्यारी शहर की दूरी करीब 33 किमी., 13 किमी. और 11 किमी. है।

इसके अलावा मुनस्यारी में घूमने लायक जगह नंदा देवी मंदिर,

नंदा देवी मंदिर की दूरी मुनस्यारी शहर से लगभग 2.6 किमी. है, जहां पर आप वॉक करके या शेयर टैक्सी द्वारा पहुंच सकते हैं। नंदा देवी मंदिर का परिसर काफी बड़ा है, मानो किसी बड़े बुग्याल में नंदा देवी मंदिर को बनाया गया है। नंदा देवी मंदिर के परिसर से पंचाचुली पीक का एक बेहतरीन और आकर्षक दृश्य नजर आता है।

इसके बाद आप अपनी वाहन या शेयर टैक्सी द्वारा मुनस्यारी मेन बस स्टैंड से 2.7 किमी. दूर ट्रिबल हेरिटेज म्यूजियम जा सकते हैं। वहीं अगर आप वहां पैदल जाना चाहते हैं, तो उसके लिए एक शॉर्ट कट रास्ता भी बनाया गया है, जिसे फॉलो करके आप मात्र 10-15 मिनट में पहुंच जाएंगे। ट्रिबल हेरिटेज म्यूजियम में एंट्री टिकट ₹ 20 रहता है। यह म्यूजियम खासकर उन लोगों के लिए है, जो उत्तराखंड राज्य की प्राचीन सभ्यता को समझना चाहते हैं। इस म्यूजियम से आप गर्म शॉल और बुक्स के अलावा कई सारी चीजों को खरीद सकते हैं।

आप चाहें तो मुनस्यारी से 350 मीटर दूर मुनस्यारी के फुटबॉल ग्राउंड भी देखने के लिए जा सकते हैं। आप चाहें तो खालिया टॉप में स्कीइंग कर सकते हैं, लेकिन इसके एडवेंचर एक्टिविटी को आप सिर्फ सर्दी के मौसम में ही एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही मुनस्यारी में रिवर राफ्टिंग करने का एक अलग ही मजा होता है, जो मुनस्यारी के गौरी गंगा नदी में कराया जाता है। रिवर राफ्टिंग करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मैं के बीच होता है।

मुनस्यारी को विजिट करने के लिए कौन-सा साधन उपलब्ध होता है?

मुनस्यारी एक छोटा शहर होने के कारण वहां पर स्कूटी रेंट पर नहीं मिलती है, इसलिए आपको मुनस्यारी को शेयर टैक्सी या प्राइवेट टैक्सी द्वारा ही विजिट करना होगा, जो आपको मुनस्यारी शहर के बस स्टैंड के पास ही देखने को मिल जाएंगे।

मुनस्यारी को घूमने के लिए कितने दिन का टूर बनाएं?

दोस्तों मुनस्यारी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिससे कुछ ज्यादा ही दूरी पर वहां के पर्यटन स्थल फैले हुए हैं और ऐसे में अगर आप शेयर या प्राइवेट टैक्सी द्वारा पूरे मुनस्यारी को विजिट करेंगे, तो आपको 3 दिन और 2 रात मुनस्यारी में बिताने ही पड़ेंगे। लेकिन अगर आप अपने बाइक या कार से पूरे मुनस्यारी को विजिट करते हैं, तो आप 2 दिन और 1 रात में ही पूरे मुनस्यारी शहर को विजिट कर सकेंगे।

ऐसा इसलिए, क्योंकि मुनस्यारी के लोकल साइट्स को तो आप अपने वाहन से विजिट करें या टैक्सी से दोनों का समय एक जितना हो लगेगा। लेकिन वही अगर आप अपनी वाहन से मुनस्यारी से पहले मिलने वाले तीनों पर्यटन स्थलों को मुनस्यारी से वापस आते समय विजिट करते हैं, तो आप विजिट करने के बाद अपने अगले पर्यटन स्थल की तरफ निकल जाएंगे, लेकिन अगर आप मुनस्यारी से शेयर या प्राइवेट टैक्सी द्वारा इन तीनों जगहों को विजिट करते हैं, तो आपको इन जगहों को विजिट करने के बाद वापस मुनस्यारी जाना होगा और ऐसा करने से आपका एक दिन बेवजह बर्बाद हो जाएगा।

(इन्हें भी पढ़े : -1. कम खर्च में रानीखेत की यात्रा कैसे करें

2. रुद्रप्रयाग का टॉप 5 पर्यटन स्थल)

मुनस्यारी को विजिट करने का सही तरीका क्या है?

मुनस्यारी को विजिट करने का सबसे सही तरीका है कि आप सबसे पहले ट्रेन द्वारा मुनस्यारी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम चले जाइए। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आप एक स्कूटी रेंट पर ले लें और उसी से मुनस्यारी ट्रिप को कंप्लीट करने के लिए निकल जाएं। आप चाहें तो मुनस्यारी से पहले पड़ने वाले तीनों पर्यटन स्थलों को मुनस्यारी से वापस आते समय भी कवर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह में ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं, तो इन तीनों पर्यटन स्थलों को मुनस्यारी जाने से पहले ही विजिट कर लें, ताकि अगले दिन मुनस्यारी के लोकल साइट्स को घूमने के बाद आप वापस सीधा काठगोदाम रेलवे स्टेशन आ सकें।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आपको ₹ 400-500 में आसानी से स्कूटी मिल जाएगी, जिसका दो दिन का किराया ₹ 1000 होगा। मुनस्यारी को विजिट करने का एक सही तरीका ये भी है कि अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ इस ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वहीं से प्राइवेट टैक्सी हायर कर लें। ऐसा करने से आपका एक दिन का समय और मुनस्यारी में एक रात के होटल का किराया बच जाएगा।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुनस्यारी जाने के लिए आपको करीब ₹ 5500-6000 में प्राइवेट टैक्सी आसानी से मिल जाएगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से प्राइवेट टैक्सी लेने से मुनस्यारी के सभी पर्यटन स्थलों को विजिट करने का आपका खर्च बच सकता है। लेकिन मुनस्यारी के लोकल साइट्स पर जाने की बात आप टैक्सी ड्राइवर से पहले ही बोल दें, ताकि बाद में आपको कोई दिक्कत ना हो सके।

मुनस्यारी को विजिट करने में कुल कितना खर्च होगा?

मुनस्यारी ट्रिप के बजट को दो तरह से बनाया गया है। आप इनमें से किसी भी एक बजट, जो आपको पसंद आए और जिसमें आप अच्छे से एंजॉय कर सकें, को सेलेक्ट कर मुनस्यारी ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं।

बस द्वारा दिल्ली से मुनस्यारी ट्रिप का बजट-

दिल्ली से मुनस्यारी (बस) – ₹ 950

दोनों ओर – ₹ 1900

मुनस्यारी (2 रात होटल) – ₹ 1000

मुनस्यारी में खाना-पीना (3 दिन और 2 रात) – ₹ 600

मुनस्यारी को विजिट करने में खर्च (वॉक+शेयर टैक्सी) – ₹ 500

कुल खर्च – ₹ 1900+₹ 1000+₹ 600+₹ 500=₹ 4000

ट्रेन और स्कूटी द्वारा दिल्ली से मुनस्यारी ट्रिप का बजट-

दिल्ली से काठगोदाम रेलवे स्टेशन – ₹ 200

दोनों ओर – ₹ 400

काठगोदाम से मुनस्यारी – ₹ 1000 (स्कूटी 2 दिन)+₹ 1000 (पेट्रोल)=₹ 2000

मुनस्यारी (1 रात होटल) – ₹ 500

मुनस्यारी में खाना-पीना (2 दिन और 1 रात) – ₹ 400

कुल खर्च – ₹ 400+₹ 2000+₹ 500+₹ 400=₹ 3300

दोस्तों आप देख सकते हैं कि दिल्ली से काठगोदाम और काठगोदाम से स्कूटी द्वारा मुनस्यारी को विजिट करने में केवल ₹ 3300 खर्च होगा, लेकिन वहीं अगर आप दिल्ली से बस पकड़ कर सीधा मुनस्यारी जाते हैं, तो आपका कुल खर्च ₹ 4000 हो जाएगा। अगर आप काठगोदाम से स्कूटी द्वारा मुनस्यारी को विजिट करते हैं, तो समय बचने पर आप अल्मोड़ा हिल स्टेशन पर भी थोड़ा सा टाइम स्पेंड कर सकते हैं या एक दिन अतिरिक्त अल्मोड़ा में रुकने के बाद अल्मोड़ा हिल स्टेशन को भी विजिट कर सकते हैं।

अगर इस ब्लॉग से आपको थोड़ा भी फायदा हुआ हो, तो आप इस पोस्ट को शेयर करके दूसरों को भी इसका फायदा उठाने का मौका जरूर दें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS