दिल्ली से मुम्बई कैसे जाएं | How To Reach Mumbai From Delhi In Hindi.

मुंबई जिसे भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा मुंबई को महाराष्ट्र के राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम मुंबई जाने के ही बारे में बात करने वाले हैं वह भी दिल्ली से। बहुत सारे लोग दिल्ली से मुंबई किसी काम से जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है कि दिल्ली से मुंबई कैसे पहुंच सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी प्रश्न के ऊपर बात करने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं –

दिल्ली से मुम्बई कैसे जाया जाता है ? – Delhi to Mumbai in Hindi.

भारत की राजधानी दिल्ली से मुंबई जो कि महाराष्ट्र की राजधानी है जाने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग जैसे – वायु मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग के द्वारा काफी आसानी से जा सकते हैं। आपको दिल्ली से मुंबई जाने के लिए किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि मुंबई दिल्ली से तकरीबन सभी मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। चलिए हम जान लेते हैं एक-एक कर कि किस माध्यम से कैसे जाया जाए मुंबई तब तक आप इस आर्टिकल में बने रहिए।

फ्लाइट से दिल्ली से मुम्बई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai From Delhi by Flight in Hindi

मुंबई दिल्ली से वायु मार्ग के द्वारा फ्लाइट से जाने के बारे में बात करें, तो आप दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मुंबई काफी सरलता पूर्वक पहुँच सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है। दिल्ली के इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मुंबई के लिए प्रतिदिन अनेकों फ्लाइट जाती है, जिसकी मदद से आप दिल्ली से मुंबई आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई के इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप मुंबई के किसी भी क्षेत्र में भी काफी सरलता पूर्वक जा सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई जाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है ?

दिल्ली से मुंबई अगर आप जल्दी पहुंचना चाहते हैं तो आपको वायु मार्ग के चुनाव करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वायु मार्ग ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आप कहीं भी काफी जल्दी पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर आप वायु मार्ग से फ्लाइट लेकर जाना चाहते हैं इसमें आपको खर्चा कुछ ज्यादा ही आ जाता है इसलिए कुछ लोग इसे पसंद नहीं करते हैं।

ट्रेन से दिल्ली से मुम्बई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai From Delhi by Train in Hindi

रेलवे मार्ग द्वारा अगर आप ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें दिल्ली में स्थित न्यू दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन से मुंबई के मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रतिदिन कई सारी ट्रेनें जाती हैं। आप दिल्ली के इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन से मुंबई में जिस भी आप रेलवे स्टेशन पर जाना चाहते हैं वहां के लिए ट्रेन पकड़ कर आसानी से जा सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई के लिए जाने वाली कुछ मुख्य ट्रेनों के नाम का जिक्र करें तो पंजाब मेल, मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का नाम शामिल है। दिल्ली से मुंबई के कोई भी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़कर मुंबई पहुंचने के उपरांत आप मुंबई में जहां भी जाना चाहते हैं वहां के लिए यहां के स्थानीय परिवहन जैसे – बस, टैक्सी, ओला, ऑटो रिक्शा या मेट्रो की सहायता से आप मुंबई के किसी भी क्षेत्र में काफी सरलता पूर्वक जा सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई जाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है ?

कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि दिल्ली से मुंबई जाने के लिए सबसे सस्ता किस माध्यम से जाना पड़ेगा, तो आपको बता दें कि अगर आप कम खर्च में ट्रेवल कर दिल्ली से मुंबई जाना चाहते हैं तो आप ट्रेन से जा सकते हैं। क्योंकि ट्रेन ही भारत में एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप काफी कम खर्च में काफी अधिक दूरी तय कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से दिल्ली से मुम्बई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai From Delhi by Road in Hindi

राजधानी दिल्ली से मुंबई अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली से मुंबई के बीच की सड़क मार्ग से दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर हैं। दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से जाने में आपको औसतन 24 घंटे का समय लग सकता है। दिल्ली से मुंबई काफी अच्छी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है यहां तक कि राजधानी दिल्ली से मुंबई के लिए डायरेक्ट बस की भी सेवा उपलब्ध है।

आप दिल्ली से डायरेक्ट बस पकड़कर मुंबई काफी सरलता पूर्वक जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली से मुंबई डायरेक्ट नहीं जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप दिल्ली से पहले इंदौर चले जाएं, फिर इंदौर से आपको कई सारी बसे मिल जाएंगी जिसकी सहायता से आप मुंबई आसानी से पहुंच सकते हैं।

लेकिन अगर आप खुद की गाड़ी से दिल्ली से मुंबई जाना चाहते हैं तो आपको एक बात की ध्यान रखनी होगी कि आपको ड्राइविंग काफी अच्छी वाली आनी चाहिए। इसके साथ-साथ इसकी दूरी भी काफी अधिक हैं और हाईवे से होकर गुजारना है जिस पर दुर्घटना होने की संभावना काफी अधिक होती है इसलिए आप अगर लॉन्ग ड्राइव कर सकते हैं तभी आप खुद की गाड़ी से दिल्ली से मुंबई जाने के बारे में सोचें।

मुंबई में चलने वाले स्थानीय परिवहन –

अगर आप दिल्ली से मुंबई किसी भी माध्यम से रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा या बस स्टैंड पहुंच गए तो अब आपको कहीं मुंबई के किसी खास क्षेत्र में जाना हो तो उसके लिए आप मुंबई में चलने वाले स्थानीय परिवहन के सहायता ले सकते हैं। मुंबई में चलने वाले स्थानीय परिवहन मेट्रो, लोकल बस, ऑटो, टैक्सी, ओला, ई रिक्शा आदि का नाम शामिल है जिनकी सहायता से आप मुंबई के किसी भी क्षेत्र में काफी सरलता पूर्वक जा सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई कैसे जाएं इसके बारे में लिखे गए हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो आप इसे शेयर जरूर करें और अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS