नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय | Best Time To Visit Nepal In Hindi.

आज आपको नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में जानने को मिलेगा। चूंकि आपको भी मालूम है कि माउंट एवरेस्ट के अलावा भी कई सारे पर्वतों और पहाड़ों का समूह नेपाल में स्थित है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। फिर भी आप नेपाल जाने के लिए कितना भी उत्सुक क्यों न हों, आपको नेपाल जाने से पहले नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। आइए बिना देर किए जानते हैं नेपाल जाने का सही समय के बारे में-

नेपाल जाने का सही समय –

काफी समय पहले से ही भारत से सटा हुआ देश नेपाल भारतीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जिस तरह से भारतीय लोग गोवा, शिमला, ऊटी और मसूरी को विजिट करते हैं, ठीक उसी प्रकार से नेपाल को भी विजिट करने हर साल लाखों भारतीय पर्यटक नेपाल ट्रिप पर जाते हैं। आप भी जानते होंगे कि 10 भारतीय रुपया लगभग 16 नेपाली रुपया के बराबर होता है, जिससे नेपाल जाना और भी सस्ता हो जाता है। अगर आप भी नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यह जान लेना बेहद जरूरी है कि नेपाल जाने का सही समय क्या है?

नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय को मैंने 4 कैटेगरी में बांटा हुआ है, जिसमें नेपाल जाने पर होने वाले फायदे और नुकसान का भी चर्चा किया गया है। दोस्तों अगर आप इस पोस्ट में बताए गए नेपाल जाने का सबसे अच्छा समय को मेरे द्वारा बांटे गए इन चार कैटेगरी के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से समझते हैं, तो आप खुद ही जान जाएंगे कि आपके लिए नेपाल जाने का सही समय क्या है। आइए जानते हैं नेपाल जाने का सही समय के इन 4 कैटेगरी के बारे में-

मार्च से मई-

मार्च से मई के समय नेपाल ट्रिप पर जाना सबसे अच्छा माना जाता है। मार्च से मई के बीच नेपाल का मौसम सुहावना और आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अगर आप इस समय में नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो मौसम साफ होने की वजह से आप हिमालय पर्वत के साथ-साथ कई सारी अन्य पहाड़ों की श्रेणियां को भी आसानी से देख सकते हैं। नेपाल में पर्वतों की कई श्रेणियां होते हुए भी इस समय में लैंड स्लाइड का खतरा नहीं रहता है। साथ ही अगर आप इस समय नेपाल को विजिट करने का प्लान करते हैं, तो आप नेपाल के सभी प्रमुख जगहों को विजिट कर सकते हैं।

जून से अगस्त-

यह समय नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। आप भी अच्छे से जानते होंगे कि जुलाई और अगस्त का महीने भारत में भी मॉनसून का माना जाता है, लेकिन नेपाल में जून से ही मॉनसून की शुरुआत हो जाती है, जो अगस्त महीने के अंतिम तक चलती है। मॉनसून में बारिश के दौरान पहाड़ गीला हो जाते हैं, जिससे लैंड स्लाइड का खतरा काफी बढ़ जाता है और नेपाल में ऐसा बहुत ही कम होता है, जब वहां पर लैंड स्लाइड ना होता हो। ऐसे में नेपाल की यात्रा आपको काफी खतरा में डाल सकती है और मैं ये नहीं चाहता हूं कि आप एंजॉय करने नेपाल ट्रिप पर जाएं और आपके साथ गलत हो जाए।

(इन्हें भी पढ़े : – कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें

नेपाल जाने के लिए भंसार का परमिट कैसे बनाएं)

जून से अगस्त के बीच आपको काफी गर्मी का भी सामना करना पड़ जाएगा, क्योंकि नेपाल में पहाड़ों की अहिकता होने की वजह से गर्मी और सर्दी काफी ज्यादा लगती है।

सितंबर से अक्टूबर-

सितंबर से अक्टूबर का महीना भी मार्च से मई जैसा ही होता है, लेकिन इस समय नेपाल में थोड़ी ठंड महसूस होती है। अगर आप उन प्रकृति प्रेमियों में से हैं, जो हरे भरे पेड़-पौधे, पहाड़ और अपने आसपास सभी जगहों पर हरियाली देखने के शौकीन होते हैं, तो आपको नेपाल ट्रिप का प्लान सितंबर से अक्टूबर के बीच ही बनानी चाहिए, क्योंकि सितंबर से अक्टूबर के बीच आप इन सभी चीजों को एकदम करीब से देख सकते हैं। अगर आप बाइक से नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो आप बहुत अच्छे से इन प्राकृतिक नजारों को एंजॉय कर सकते हैं।

नवंबर से फरवरी-

आपको बता दूं कि पहाड़ों वाले स्थान पर गर्मी और सर्दी काफी ज्यादा होती है और ये बात आपको भी मालूम होगा कि नेपाल अपने यहां अलग-अलग पहाड़ों और पर्वतों के श्रेणियां की वजह से काफी फेमस है। यहां तक की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भी माउंट एवरेस्ट ही है, जो भले ही नेपाल और तिब्बत दोनों देशों में फैला हुआ है, लेकिन माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी नेपाल में ही स्थित है। ऐसे में नेपाल में काफी ज्यादा सर्दी पड़ना तो साधारण सी बात है।

दोस्तों अगर आपके पास बजट ज्यादा है, तो ही आप नवंबर से फरवरी के बीच नेपाल ट्रिप पर जाएं, क्योंकि इसके लिए आपके पास सर्दी के सभी सामान अच्छी गुणवत्ता की होनी चाहिए। अगर आप सर्दी के सभी सामान खरीद लें, तो ही आप अपने नेपाल ट्रिप की तैयारी करें। नेपाल के कुछ स्थानों पर आपको बर्फ भी देखने को मिलेगा। अगर आप उन स्थानों पर जाते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि आपके पास सर्दी के समान होना कितना जरूरी है।

नेपाल जाने का सही समय से जुड़े आप हमें सवालों को बेझिझक हमें कमेंट बॉक्स में बटा सकते हैं। मैं या फिर मेरी टीम आपकी हेल्प जरूर करेगी।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS