मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय | Best Time To Visit Mussoorie In Hindi.

आज इस पोस्ट में मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में सभी चीजों को समझाते हुए विस्तार से बताया गया है। मसूरी को विजिट करना उन लोगों का ड्रीम होता है, जो पहाड़ों में शुकून से कुछ दिन बिताना चाहते हैं और बर्फ को एंजॉय करने के शौकीन होते हैं। अगर आप कहीं से भी मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय सर्च करते हैं, तो आपको सिर्फ यही मिलेगा कि मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल या मई से जून का होता है, लेकिन इसकी वजह नहीं बताया गया होगा।

आज के इस पोस्ट में कारण के साथ मसूरी जाने का अच्छा समय के बारे में बताने की प्रयास की गई है। ऐसा इसलिए ताकि आप खुद से अपने सुविधानुसार और मनपसंद मौसम के अनुसार मसूरी ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकें। आइए विस्तार से समझते हैं और जानते हैं कि मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

मसूरी जाने का सही समय –

मैं आपको बता दूं कि मसूरी हिल स्टेशन उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक हिल स्टेशन है। बरसात यानी मॉनसून के अलावा अन्य किसी भी मौसम में मसूरी जाने पर आपको पर्यटकों की काफी संख्या देखने को मिल सकती है। इसका कारण आप भी अच्छे से जानते होंगे कि मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है और मॉनसून के समय में लैंड स्लाइड होने की संभावना ज्यादा होती है। यही कारण है कि मानसून के समय मसूरी में पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है।

मसूरी को विजिट करने के सही समय के बारे में विस्तार से बताने के लिए मैंने इसे 6 कैटेगरी में बांट दिया है। आपको इन 6 कैटेगरी में मसूरी जाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में अच्छे से मालूम चल जाएगा। आप अपनी सुविधा अनुसार इनमें से किसी भी समय में मसूरी को विजिट कर सकते हैं।

फरवरी से मार्च –

फरवरी से मार्च के महीने में अगर आप मसूरी को विजिट करने जाते हैं, तो आपको ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आपको भी अच्छे से पता है कि मार्च तक पूरे भारत में थोड़ा बहुत ठंड होती है और मसूरी तो पूरी तरह से पहाड़ी इलाका है। आप भी जानते होंगे की पहाड़ी जगह पर अधिक ठंड लगती है, इसलिए अगर आप फरवरी से मार्च के महीने में मसूरी ट्रिप पर जा रहे हैं, तो अपने पास ठंड के सामान अवश्य रखें।

अप्रैल से जून-

जैसा कि आपको भी पता होगा कि अप्रैल से जून के बीच पूरे भारत में गर्मी का मौसम होता है। ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हो चुके हैं और किसी ठंडे पर्यटन स्थल या हिल स्टेशन की खोज में हैं, तो अप्रैल से जून के बीच मसूरी का ट्रिप आपके लिए बेस्ट होगा, क्योंकि अप्रैल से जून के समय में भी मसूरी हिल स्टेशन का मौसम सुहावना होता है। मसूरी ट्रिप पर अप्रैल से जून के महीने में आप सुहावने मौसम को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। आप चाहें तो गर्मी के छुट्टी मिलने पर अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ भी मसूरी ट्रिप पर जा सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – 1. मसूरी कैसे पहुंचे

2. मसूरी का 5 सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल)

जुलाई से मिड अगस्त-

आप भी जानते होंगे कि जुलाई से मिड अगस्त या अंतिम अगस्त तक के समय को मॉनसून का समय कहा जाता है और मॉनसून के समय में पूरे भारत में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश होती ही रहती है। अगर आप मॉनसून के समय में मसूरी ट्रिप का प्लान करते हैं, तो हो सकता है कि आप इस ट्रिप को कंप्लीट ना कर पाएं, क्योंकि मॉनसून के समय में बारिश होने की वजह से पहाड़ गीला हो जाता है, जिसकी वजह से लैंड स्लाइड होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हो सके तो मसूरी ट्रिप का प्लान आप मॉनसून के समय में ना करें।

सितंबर से अक्टूबर-

सितंबर से अक्टूबर का प्लान उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है, जो भीड़ भाड़ से दूर रहना चाहते हैं और जिनके पास बजट कम है। सितंबर से अक्टूबर में मसूरी जाने वाले पर्यटकों की भीड़ कम होने की वजह से होटल और टैक्सी वगैरह का किराया काफी कम हो जाता है, इसलिए अगर आप कम बजट में पूरी टीम को कंप्लीट करना चाहते हैं, तो सितंबर से अक्टूबर का महीना आपके लिए सबसे अच्छा होगा। इन दो महीनों में मसूरी का सीजन सुहावना होता है, फिर भी आप अपने पास एक स्वेटर या जैकेट लेकर जरूर जाएं।

नवंबर से मिड दिसंबर-

यह समय उन पर्यटकों के लिए है, जो ठंड के मौसम में अपने ट्रिप को कंप्लीट करना चाहते हैं। नवम्बर से मिड दिसंबर तक मसूरी में काफी ज्यादा ठंड लगती है और ऐसे में अगर कोई पर्यटक मसूरी ट्रिप का प्लान कर रहा है, तो उसके पास ठंड के सभी सामान होने चाहिए, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से उत्तराखंड के अन्य शहरों के मुकाबले मसूरी में अधिक ठंड लगती है।

मिड दिसंबर से जनवरी-

मसूरी जाने का यह समय भारत के काफी सारे लोगों का ड्रीम समय है, इसलिए भारत के सभी हिस्सों से बहुत सारे पर्यटक अपने इस मसूरी के ड्रीम समय को पूरा करने के लिए मसूरी आते हैं। अब आप सोंच रहे होंगे कि आखिर यह समय मसूरी आने वाले पर्यटकों का ड्रीम समय क्यों है? इसका कारण यह है कि यही वो समय है, जब मसूरी में स्नो फॉल होता है और स्नो फॉल को एंजॉय करना किसे पसंद नहीं होता है। इन डेढ़ महीनों में मसूरी में स्नो फॉल होने की वजह से लाखों पर्यटक मसूरी को विजिट करने दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी स्नो फॉल को एंजॉय करने के शौकीन हैं, तो आप इस समय में मसूरी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

मसूरी जाने का समय और अपने साथ लेकर जाने वाले सामान-

अगर आप मसूरी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आप नीचे दिए गए सूची में बताई गई सभी चीजों को अच्छे से जान लें। इस सूची में मसूरी जाने का समय और मौसम के अनुसार अपने साथ लेकर जाने वाले सामान के बारे में बताया गया है।

क्रम सं.मसूरी जाने का समयमौसम की स्थितिमौसम के अनुसार लेकर जाने वाले सामान
1.फरवरी से मार्चकाफी ठंडठंड के सभी सामान।
2.अप्रैल से जूनसुहावना मौसमनॉर्मल कपड़े।
3.जुलाई से मिड अगस्तमॉनसून का समयरेन कोट या छाता।
4.सितंबर से अक्टूबरसुहावना मौसमएक स्वेटर या जैकेट।
5.नवंबर से मिड दिसंबरअधिक ठंडठंड के सभी सामान।
6.मिड दिसंबर से जनवरीस्नो फॉलठंड के सभी सामान। ग्लव्स और स्पोर्ट्स या ट्रेकिंग शूज बहुत जरूरी है।
मसूरी जाने का समय और अपने साथ लेकर जाने वाले सामान की सारणी।

अगर मसूरी जाने से संबंधित आपके मन में कोई सवाल हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं या मेरे फेसबुक पेज को फॉलो करके मेरे से बात कर सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS