पोखरा नेपाल में घूमने की प्रमुख जगहें | Best Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi

‘पोखरा’ नेपाल की एक ऐसी जगह हैं, जहां पर्यटन स्थल काफी अधिक मात्रा में है। यहां इस जगह पर पहाड़, झील, मंदिर, बाजार आदि घूमने लायक सभी उम्र के लोगों के लिए पर्यटक स्थल हैं। पोखरा नेपाल देश की एक महानगरपालिका है, इसे पर्यटक राजधानी भी कहा जाता है। नेपाल का यह दर्शनीय स्थल अपने अंदर कुछ ज्यादा ही प्रकृतिक सौंदर्य को समेटे हुए हैं। यहां पर आपको धार्मिक स्थल से लेकर रोमांचिक स्थल तक देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भी नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो पोखरा के इन प्रमुख पर्यटक स्थलों को विजिट करना न भूले।

फेवा झील पोखरा नेपाल – Phewa Lake Pokhara Nepal In Hindi

यह झील उन पर्यटकों के लिए हैं जिन्हें पानी कुछ ज्यादा ही पसंद है। क्योंकि यह फेवा नाम की झील नेपाल की बड़ी झील की सूची में दूसरे नंबर पर आती हैं। इस फेवा झील की खास बात यह है कि नेपाल के पोखरा घाटी में स्थित एक मीठे पानी का झील है। इस झील का पानी पारदर्शी होने के कारण आप इसके पानी में पर्वतों का प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। इस फेवा झील से सूर्यास्त कुछ ज्यादा ही खूबसूरत दिखत है। यह फेवा झील नेपाल में पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक विजिट किया जाने वाला पर्यटक स्थल है।

शांति स्तूप पोखरा नेपाल – Shanti Stupa Pokhara Nepal In Hindi

यह शांति स्तूप नेपाल के पोखरा में अनाडु पर्वत पर स्थित एक बौद्ध स्मारक हैं इसे लोग पीस पगोड़ा के नाम से भी जानते हैं। यह स्तूप पहाड़ों से घिरा एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। पहाड़ों के गोद में बसा यह पर्यटक स्थल पोखरा का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। यहां इस शांति स्तूप के पास से ही आपको फेवा झील का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिल जाता है।

इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम पोखरा नेपाल – International Mountain Museum Pokhara Nepal In Hindi

यह इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम एक ऐसा म्यूजियम है, जहां आपको अलग-अलग तरह के अनोखी कलाकृति, उपकरण, तस्वीरें, और कहानियां पढ़ने एवं देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें आप देखकर कुछ अलग तरह के ही फीलिंग को महसूस करेंगे।

यहां इस म्यूजियम में अक्सर वही लोग जाते हैं, जिन्हें कुछ अलग करना, देखना एवं करने वालों के बारे में जानने का इंटरेस्ट होता है। यह म्यूजियम आपको वहां के लोगों एवं ऊंची-ऊंची चोटियों के बारे में परिचित करवाते हैं। अगर सिंपल भाषा में बोला जाए तो यह म्यूजियम मुख्य रूप से पर्वतरोही के क्षेत्र में बनाए गए एवं तोड़े गए नए-नए रिकॉर्ड को दर्शाने के लिए स्थापित किया गया है।

(इन्हें भी पढ़े : – कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें

> नेपाल में घूमने लायक 10 खूबसूरत जगहें)

सारंगकोट पोखरा नेपाल – Sarangkot Pokhara Nepal In Hindi

सारंगकोट यह भी नेपाल के पोखरा के पास स्थित हैं। यहां पर भी काफी मात्रा में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, खासकर ऐसे पर्यटक जिन्हें प्रकृतिक से कुछ ज्यादा ही लगाव रहता है। क्योंकि यह जगह प्रकृतिक सुंदरता से पूरी तरह घिरी हुई हैं। यहां से आपको पहाड़ों के साथ-साथ नारंगी रंग का उद्यान एवं यहां से सूर्यास्त का दृश्य काफी मनमोहक सा दिखता है। यहां पर आपको पैराग्लाइडिंग का भी सुविधा मिलती हैं।

गोरखा मेमोरियल संग्रहालय पोखरा नेपाल – Gurkha Memorial Museum Pokhara In Hindi

गोरखा मेमोरियल संग्रहालय गोरखा सैनीको के योगदान के बारे में बताने वाला संग्रहालय हैं। यह मेमोरियल एक बहुत ही अद्भुत जगह हैं। यहां पर जाने पर पता चलता है, कि गोरखा सैनिकों ने अपने देश के लिए क्या – क्या किया और कितना बड़ा योगदान दिया है। कैसी-कैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा की हैं। इस संग्रहालय की खुलने की बात की जाए तो यह प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे खुल जाता है एवं शाम में 4:30 बजे बंद हो जाता है।

डेविस फाल पोखरा नेपाल – Devis Fall Pokhara Nepal In Hindi

डेविस झरना एक बेहद ही आकर्षित एवं 500 फ़िट भूमिगत सुरंग बनाने वाला झरना है। इस झरना के पास घने जंगल होने की वजह से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। यह डेविस झरना नेपाल में कुछ ज्यादा ही देखी जाने वाली जगहों की सूची में शामिल हैं। यह झरना मानसून के समय में कुछ ज्यादा ही अच्छा एवं आकर्षक लगता है।

घोरपानी हिल्स पोखरा नेपाल – Ghorepani Hill Pokhara In Hindi

घोरपानी हिल्स यह भी पोखरा का एक ज्यादा पसंद की जाने वाली पर्यटक स्थल है, परंतु आपको बता दें कि यह उन लोगों के लिए है जिन्हें ट्रेकिंग करना पसंद होता है। क्योंकि यह एक ट्रेकिंग सपोर्ट हैं। इसकी ट्रेक दो से चार दिनों का होता है। अगर आपको भी ट्रैकिंग पसंद हैं और आप नेपाल ट्रिप पर जा रहे हैं, तो यहां इस घोरपानी हिल्स को विजिट जरूर करें।

ताल बाराही मंदिर – Tal Barahi Temple In Hindi

यह ताल बाराही मंदिर नेपाल के कास्की जिले में पोखरा झील के एक छोटे से द्विप पर स्थित है। इस ताल बाराही मंदिर का निर्माण 18 वीं शताब्दी में हुआ था। यह मंदिर मां दुर्गा का एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस मंदिर के चारों तरफ झील का पानी एवं इस मंदिर के पास में बड़े-बड़े पेड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। यहां पर इस मंदिर के पास केवल धार्मिक लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी घूमने जाया करते हैं। अगर आप भी नेपाल टूर पर जा रहे हैं, तो यहां इस ताल बाराही मंदिर को जरूर विजिट करें ।

नेपाल पोखरा के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और अगर इस पोस्ट से रिलेटेड आपका कोई राय या सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इसके अलावा यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ थी शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS