कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें | How To Travel To Nepal For Cheap Price In Hindi.

आज के इस ब्लॉग में मैं आपको “कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें” के बारे में बताने वाला हूं। इस पोस्ट में मैं दिल्ली से कम खर्च में नेपाल की यात्रा करने के सभी चीजों के बारे में एक-एक करके बताने वाला हूं, ताकि आपको अपने शहर से नेपाल ट्रिप पर जाने में बजट से संबंधित किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके। आइए अब जानते हैं कि कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें?

दिल्ली से नेपाल की यात्रा कम खर्च में कैसे करें?

अगर आप दिल्ली से नेपाल की यात्रा कम खर्च में करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर नेपाल जाना होगा, जो कि फ्लाइट और बस से काफी सस्ती होती है। दिल्ली से रक्सौल तक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से जाना सबसे बेस्ट रहता है। यह ट्रेन दिल्ली से रक्सौल के लिए प्रतिदिन चलती है, जिसका स्लीपर कोच का किराया ₹ 470 है।

अगर आप इस ट्रेन से नेपाल जाना चाहते हैं, तो आप इस ट्रेन का 2-3 दिन या फिर इससे भी पहले रिजर्वेशन करवा लें। यह ट्रेन दिल्ली आनंद विहार से शाम पांच बजे खुलती है और अगले दिन शाम पांच बजे के आसपास रक्सौल रेलवे स्टेशन तक पहुंचा देती है। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आप रात में वहीं पर किसी होटल में ठहर जाएं।

(इन्हें भी पढ़ें:- नेपाल जाने के लिए भंसार का परमिट कैसे बनाएं)

अगले दिन सुबह आप रक्सौल से ऑटो रिक्शा पकड़ कर नेपाल बॉर्डर जा सकते हैं, जिसका किराया ₹ 20-30 होता है। नेपाल बॉर्डर पहुंचने के बाद आप वहां पर इंडियन रुपया को नेपाली रुपया में एक्सचेंज करवा लें। अगर आप 100 इंडियन रुपया को नेपाली रुपया में एक्सचेंज करवाते हैं, तो आपको 160 नेपाली रुपया मिल जाएगा। नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने के लिए आपको भंसार परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि भंसार परमिट भी रोहतांग पास परमिट के जैसा होता है, जिसे केवल वाहनों के लिए बनवाना पड़ता है।

नेपाल बॉर्डर से अगर आप काठमांडू जाना चाहते हैं, तो आपको काठमांडू के लिए बस और टाटा सुमो बेहद आसानी से मिल जाएगी, जिससे आप काठमांडू आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप नेपाल बॉर्डर यानी बीरगंज से काठमांडू बस के माध्यम से जाते हैं, तो आपको काफी भीड़ का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप टाटा सुमो से ही काठमांडू चले जाएं, जिसका किराया ₹ 400-500 के आसपास रहता है।

नेपाल में खाने-पीने और रहने में ज्यादा खर्च नहीं होता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि नेपाल में खाने-पीने का खर्च इंडिया की तुलना में काफी कम होता है। नेपाल में एक दिन के खाने-पीने में आपका कुल खर्च ₹ 400-600 तक हो सकता है। भले ही कभी-कभी नेपाल के किसी-किसी जगह पर आपको 500 से कम में भी एक दिन का खाना मिल जाएगा, लेकिन खाने-पीने का एक दिन में ₹ 600 से अधिक पैसा खर्च नहीं होगा।

नेपाल में 2 बेड वाले होटल वगैरह का किराया लगभग ₹ 500-1000 के बीच रहता है। यानी कि नेपाल के होटल में आपको ₹ 700-800 में एक 2 बेड वाला रूम मिल जाएगा। अगर आप अकेले भी रहेंगे, तो होटल का टोटल किराया आपको खुद ही देना पड़ेगा, लेकिन अगर आप अपने किसी एक दोस्त के साथ नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो नेपाल में रहने का आपका खर्च लगभग आधा हो जाएगा।

मैंने आपको नेपाल जाने और वापस इंडिया आने के साथ-साथ खाने-पीने और नेपाल में रहने के खर्च के बारे में ऊपर बता दिया है। इसलिए अब आपको सिर्फ नेपाल के विभिन्न जगहों को विजिट करने में खर्च होने वाले बस और टैक्सी वगैरह के किराए के बारे में जानना है।

अगर आप 10 दिन के लिए नेपाल ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं, तो आपको 2 दिन दिल्ली से नेपाल जाने और 2 दिन नेपाल से दिल्ली वापस आने में लग जाएगा, जिसमें होने वाले खर्च के बारे में मैंने ऊपर में बता दिया है। यानी कि आपको नेपाल में 6 दिन बस या टैक्सी से ट्रैवल करना पड़ेगा। आपको इस 6 दिन में नेपाल में ट्रैवल करने पर बस और टैक्सी वगैरह के किराए में ₹ 2000-3000 तक खर्च हो सकता है।

(इन्हें भी पढ़े : नेपाल बाइक ट्रिप बजट)

तो चलिए अब जान लेते हैं कि अगर आप 10 दिन के लिए नेपाल ट्रिप पर जाते हैं, तो आपका कम से कम कितना पैसा खर्च हो सकता है?

Day-1 – दिल्ली – रक्सौल –

दिल्ली – रक्सौल (ट्रेन) – ₹ 470

दोनों तरफ – ₹ 470 + ₹ 470 = ₹ 940

रक्सौल (होटल) – ₹ 800

Day-2 – रक्सौल से नेपाल –

रक्सौल – नेपाल बॉर्डर (ऑटो रिक्शा) – ₹ 30

दोनों तरफ – ₹ 30 + ₹ 30 = ₹ 60

10 दिन का खाने-पीने में कुल खर्च (1 दिन – ₹ 600 लगभग) – 10 × ₹ 600 = ₹ 6000

6 दिन ट्रैवल (बस/टैक्सी) – ₹ 3000

नेपाल में 8 दिन रहने में कुल खर्च (single person) – 8 × ₹ 800 = ₹ 6400

नोट:- नेपाल में रहने का 6 दिन और बस वगैरह के किराए का 8 दिन मैंने इसलिए लिखा है, क्योंकि दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से रक्सौल जाने में ही लगभग 72 घंटे यानी डेढ़ दिन का समय लग जाता है, इसलिए अगर आप दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से नेपाल जाते हैं, तो दिल्ली से नेपाल जाने और वापस दिल्ली आने में ही आपका 3-4 दिन का समय लग जाएगा। फिर भी मैंने नेपाल में रहने के लिए 8 दिन के होटल वगैरह का किराया जोड़ा है।

नेपाल में 8 दिन रहने में कुल खर्च (two person) – 6400 ÷ 2 = ₹ 3200

तो चलिए अब जान लेते हैं कि नेपाल ट्रिप पर सोलो (अकेले) और अपने किसी एक दोस्त के साथ जाने पर आपका कुल खर्च कितना होगा।

अगर आप नेपाल ट्रिप पर सोलो यानी अकेले जाते हैं, तो 10 दिन में होने वाला आपका कुल खर्च –

₹ 940 + ₹ 60 + ₹ 6000 + ₹ 6400 = ₹ 13,400

अगर आप अपने किसी एक दोस्त के साथ जाते हैं –

₹ 940 + ₹ 60 + ₹ 6000 + ₹ 3200 = ₹ 10,200

अगर आप नेपाल ट्रिप पर सोलो (अकेले) जाते हैं, तो आपका कुल खर्च लगभग ₹ 14,000 होगा और अगर आप अपने किसी एक दोस्त के साथ जाते हैं, तो आपका कुल खर्च ₹ 10,500 के आसपास हो जाएगा।

नोट:- अगर आप नेपाल ट्रिप पर सोलो या फिर अपने किसी एक दोस्त के साथ जा रहे हैं, तो आप अपने पास नेपाल ट्रिप पर खर्च होने वाले कुल बजट के बावजूद भी ₹ 5000 जरूर रखें, ताकि आपको वहां पर किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा “कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें” के बारे में सभी चीजें आपको मालूम हो गई होगी। अगर अभी भी आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी जानें:-

RELATED ARTICLES

12 COMMENTS

  1. जय स्वामिनारायण
    हम को नेपला का पुराने मन्दिर ओर आश्रमो, देखने लाइक धर्म स्थान की जानकारी दिजिये

  2. बहुत अच्छी सूचना दी है अपने मुझे काठमांडू से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक जाना है अकेले इसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा और कितना पैसा मुझे नेपाल गवर्नमेंट को देना पड़ेगा मुझे कोई गाइड और पोर्टर की जरूरत नहीं कृपया मेरी हेल्प करे

  3. सुनौली बाॅङ॔र से नेपाल कैसे घुमने जाना

    • Sonauli shahar Nepal aur India ke border par hai aur waha se Nepal me enter karke aap bus, sharing Jeep or private taxi ke madhyam se Nepal ki capital Kathmandu ya any koi bhi jagah par ja sakte hai.

  4. बहुत उम्दा और विस्तृत तरीके से वर्णित जानकारी❤️🌹🥰👍

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS