सहारनपुर में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Saharanpur in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम सहारनपुर के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी सहारनपुर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को अब शुरू से अंत तक जरूर पढ़े, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए सहारनपुर के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं-

बाबा भूरा देव मंदिर – Baba Bhuradev Temple Saharanpur

बाबा भूरा देव मंदिर सहारनपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि सहारनपुर के सड़क पर स्थित है। यह मंदिर शाकुंभरी देवी मंदिर से करीब 1 किलोमीटर पहले आता है। ऐसा माना जाता है, कि शाकुंभरी देवी की पूजा करने से पहले बाबा भूरा देव की पूजा करनी चाहिए। माता जी के मंदिर से यात्रा करते समय भी लोग बाबा भूरा देव को सिर झुकाते हैं।

बाला सुंदरी देवी मंदिर – Bala sundari Devi Temple Saharanpur

बाला सुंदरी देवी मंदिर सहारनपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि देवबंद में स्थित है और यह बाला सुंदरी देवी मंदिर सहारनपुर जिले की एक तहसील भी है जो कि सहारनपुर को मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है। यहां पर हर साल चैत्र मास की चतुर्दशी को भव्य मेला का आयोजन भी किया जाता है, यह भव्य मेला लगभग 15 दिनों तक चलता रहता है, मेले में भक्त देवी मां के दर्शन करने के लिए आया करते हैं।

नौ गजा पीर – Naugaja Peer Saharanpur

नौ गजा पीर में हर समुदाय के लोग आते हैं। यह सहानपुर देहरादून हरिद्वार राजमार्ग पर स्थित है। नौ गजा पीर एक धार्मिक स्थल है जो मुख्य शहर से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सहारनपुर के बाहरी इलाके में नौ गजा पीर एक दरगाह और मंदिर का एक सुंदर संयोजन है जो एक दूसरे के बगल में स्थित है।

दारुल उलूम देवबंद – Darul Uloom Deoband Saharanpur

दारुल उलूम देवबंद यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक शहर देवबंद में स्थित है जो कि यह भारत के एक इस्लामी विश्वविद्यालय है, जहां पर सुन्नी देवबंदी इस्लामी आंदोलन शुरू हुआ था। सहारनपुर में इस आकर्षक को ज्यादातर लोग द्वारा पवित्र माना जाता है। इस धार्मिक स्थल में सहारनपुर में साल भर अक्सर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। इस स्कूल की स्थापना 1866 में मोहम्मद कासिन नानौतविक ने की थी यहां पर लोग देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रसाद भी लेकर आते हैं। तीर्थ का निर्माण भी आंखों से देखने लायक और प्रशंसा करने लायक है।

शाकुंभरी देवी मंदिर – Shakumbhari Devi Temple Saharanpur

शाकुंभरी देवी मंदिर सहारनपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। शाकुंभरी देवी का निवास स्थान उत्तर प्रदेश राज्य में सहारनपुर के उत्तर में 40 किलोमीटर की दूरी पर जसमौर गांव में स्थित है और इस को समर्पित और काफी प्रसिद्ध एक मंदिर राजस्थान में सांभर झील के पास भी है। इसके साथ ही शकुंभरी देवी का मंदिर कर्नाटक के बागलकोट जिले के बादामी में भी स्थित है।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि सहारनपुर में घूमने के जगह के बारे में है। कैसा लगा अगर आप इससे जुड़ी कोई राया सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS