मुरादाबाद में घूमने की आकर्षक जगह । Famous Tourist Places of Moradabad In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम मुरादाबाद में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी मुरादाबाद ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़े, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए मुरादाबाद के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं –

साईं मंदिर

साईं मंदिर मुरादाबाद शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं, जो कि दीनदयाल नगर में स्थित हैं। इस साईं मंदिर में सभी धर्मों के भक्त और श्रद्धालु आते हैं। साईं बाबा के विशेष अवसरों पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। साईं बाबा में सभी धर्मों के लोग अपना आस्था और विश्वास रखते हैं।

प्रेम वंडरलैंड

प्रेम वंडरलैंड पार्क मुरादाबाद में घूमने की अच्छे जगहों में से एक हैं। यह पार्क रामपुर रोड पर स्थित है। यहां पर बच्चों के लिए अनेक सवारी और कई प्रकार की वाटर थीम, यहां पर आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। प्रेम वंडरलैंड पार्क घूमने के साथ-साथ एक मनोरंजन पार्क भी है।

वेव मॉल

वेव मॉल मुरादाबाद शहर के प्रसिद्ध मॉलों में से एक हैं जो कि रामगंगा नदी के तट पर स्थित है। इस मॉल में आप ब्रांडेड कपड़ों और सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं, इसके साथ ही वेव सिनेमा का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार की सवारी भी उपलब्ध हैं।

डियर पार्क

डियर पार्क भी मुरादाबाद शहर में घूमने की अच्छे जगहों में से एक हैं, जो कि प्रेम वंडरलैंड के पास में ही स्थित है। इस पार्क में आप जॉगिंग ट्रैक का भी आनंद ले सकते हैं, जो कि 13 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस पार्क में मगरमच्छ, बत्तख, और हिरण के साथ-साथ और भी यहां कई जानवरों की प्रजातियां मौजूद हैं।

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद मुरादाबाद शहर के प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है जो कि बकीपुर मे स्थित है। इस मस्जिद को 1631 में बनाया गया था। यह जामा मस्जिद मुसलमानों की पूजा-अर्चना के लिए एक बहुत ही पवित्र स्थान है और साथ ही यह मस्जिद बहुत ही खूबसूरत इमारत भी हैं। इसके साथ ही हमसफर हॉल जामा मस्जिद के पास में ही स्थित है और इसे मैरेज हॉल भी कहा जाता है।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मुरादाबाद में ही स्थित है। भगवान पार्श्वनाथ वाराणसी में पैदा हुए थे जो राजा अग्रसेन के पुत्र थे। इस मंदिर को भगवान पार्श्वनाथ की मूर्तियों का घर माना जाता है। इस मंदिर को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर की स्मृति में बनाया गया है और ऐसा कहा जाता है, कि भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति को उनकी मृत्यु के कई सालों बाद एक स्थानीय कुए से मिली थी।

हनुमान मूर्ति मंदिर

यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। यह मंदिर मुरादाबाद में एक हिंदू मंदिर हैं। इस मंदिर को मुरादाबाद शहर में पुराने और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही इस मंदिर परिसर में साईं बाबा, देवी दुर्गा और भगवान भैरो की भी मूर्तियां हैं। किंवदंतियों के अनुसार भगवान हनुमान इसी स्थान पर अवतरित हुए थे। इस मंदिर परिसर में माता पार्वती भगवान राम और भगवान शिव की भी मूर्तियां हैं।

बुध बाजार

बुध बाजार एक ऐसा बाजार है, जहां पर मनुष्य की जरूरत की हर एक सामान उपलब्ध है। यह बाजार मुरादाबाद महानगर का एक मुख्य बाजार हैं ।

आज का हमारा यह आर्टिकल जोकि मुरादाबाद में घूमने की कुछ प्रमुख जगहों के बारे में है, कैसा लगा ? अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS