मिर्जापुर में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Mirzapur In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है, आज के इस आर्टिकल में हम मिर्जापुर में घूमने की कुछ जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी मिर्जापुर के ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़े, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए मिर्जापुर के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं –

विंध्यवासिनी मंदिर

विंध्यवासिनी मंदिर मिर्जापुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं, जो कि मां दुर्गा को समर्पित है। यह मंदिर सती के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में भारत के हर क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु आया करते हैं। इस मंदिर में शादी विवाह भी कराई जाती है।

व्यंधाम जलप्रपात

व्यधाम जलप्रपात भी मिर्जापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं। चट्टानों के रास्ते से बहती हुई नदी इस स्थल को एक छोटे जलप्रपात का रूप में बदल देती है। इस झरने का नाम एक अंग्रेज अफसर के नाम पर पड़ा है। आप यहां पर धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक स्थलों का भी एंजॉय कर सकते हैं।

चुनार का किला

चुनार का किला भी मिर्जापुर में घूमने के सबसे अच्छे जगहों में से एक है। खासकर इतिहास प्रेमियों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान है। इस किले के पास में ही एक पवित्र गंगा नदी है, जो कि इस किले की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। यह स्थान धार्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी काफी लोकप्रिय है।

काली खोह मंदिर

यह काली खोह मंदिरी विंध्या की पहाड़ियों पर स्थित है, जोकि देवी काली को समर्पित है। इस मंदिर में हर रोज काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। यह स्थान प्राकृतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर आप प्राकृतिक नजारों का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

अष्टभुज मंदिर

यह अष्टभुजा मंदिर मिर्जापुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर यहां की पहाड़ियों के मध्य एक गुफा में स्थित है। यह मंदिर पार्वती को समर्पित है। यहां की विंध्या श्रृंखलाओं के ऊपर स्थित यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों रूपों में ही महत्व रखता है।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि मिर्जापुर में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में है, कैसा लगा अगर आप इससे जुड़ी कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS