इटवा में घूमने की जगह | Famous Tourist Places of Itawah In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है आज के इस आर्टिकल में हम इटवा में घूमने के लिए कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं, अगर आप भी इटावा के ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़े, ताकि इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हुए इटवा में घूमने के लिए कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जान लेते हैं।

राजा सुमेर सिंह का किला

राजा सुमेर सिंह का किला इटावा शहर के मुख्य दर्शनीय स्थल है जो कि एक ऊंचे टीले पर स्थित है। इस किले को अब विश्राम ग्रह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। यह किला एक बहुत ही सुंदर किला है इस किले से यमुना नदी का सुंदर दृश्य भी आपको देखने के लिए मिलता है। इस किले के अंदर सिर्फ वीवीआइपी लोग और गवर्नमेंट ऑफिसर ही जा सकते हैं।

टिक्सी मंदिर इटावा

टिक्सी मंदिर इटावा शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। यहां मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। शाम के समय यहां का दृश्य बहुत ही सुंदर रहता है जो देखने में बहुत ही अच्छा लगता है। यह टिक्सी मंदिर इटावा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल है।

इटावा सफरी पार्क

इटावा सफरी पार्क एक बहुत ही सुंदर पार्क है जिसको बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है। इस पार्क के अंदर जाने के लिए सबसे पहले टिकट लेना पड़ता है। यहां आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं साथ ही यहां पर बब्बर शेर के बहुत सारे स्टैचू बने हुए हैं जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको बहुत सारी पंछी और जानवर देखने के लिए मिलते हैं।

काली बांह मंदिर इटावा

काली बांह मंदिर भी इटावा शहर के एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर के बारे में लोगों का ऐसा कहना है कि यह मंदिर एक शक्ति पीठ मंदिर है। यहां पर मां पार्वती जी की बांह गिरी थी इसीलिए इस मंदिर को काली बांह मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस काली बांह मंदिर को बेहड वाली मैया के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो बहुत ही सुंदर लगता है।

पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा

पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर यमुना नदी के किनारे बना हुआ है जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह मंदिर एक चमत्कारी मंदिर है इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा बहुत ही अद्भुत है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर आया करते हैं यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में है।

श्री नीलकंठ मंदिर इटावा

श्री नीलकंठ मंदिर इटावा शहर के एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को श्री नीलकंठ मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आपको भगवान श्री गणेश जी की भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह श्री नीलकंठ मंदिर इटावा में लालपुरा में स्थित है।

ब्राह्मणी देवी मंदिर इटावा

ब्राह्मणी देवी मंदिर इटावा शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं जो कि इटवा शहर के नगलातौर गांव के पास बीहड़ क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर में ब्राह्मणी देवी की प्रतिमा बहुत ही सुंदर लगती हैं।

आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि इटावा में घूमने के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में है, कैसा लगा अगर आप इससे जुड़ी कोई राया सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS