सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अलवर | Sariska Tiger Reserve Rajasthan In Hindi.

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अलवर जिले में स्थित है, जिसे सरिस्का टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, जो मुख्य रूप से एक बाघ अभयारण्य है।

विषय - सूची

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर सड़क मार्ग पर स्थित है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल कितना है ?

भारत का 11 वां बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाने वाला इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 800 मीटर है, जिसका अधिक क्षेत्रफल पेड़ों से घिरा हुआ है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में कब घोषित किया गया था ?

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान को भारत सरकार ने सन् 1955 ई० में वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर दिया था।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में कुल कितने बाघ हैं ?

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में अभी तक कुल 23 बाघ हैं, जिनमें 6 बाघ, 10 बाघिन और 7 उनके बच्चे हैं। अगर आप सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में जाते हैं, तो आपको बाघ और बाघिन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन उनके बच्चे देखने को मिलेंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से जानवर मौजूद हैं ?

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के अलावा तेंदुए (100 से ज्यादा), सांभर और चीतल हिरण, लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, नीलगाय, सियार, सूअर, मकाक और लंगूर वगैरह की प्रजाति शामिल हैं। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आपको बाघ और तेंदुए के अलावा बाकी के सभी जानवर आसानी से देखने को मिल सकते हैं।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से पक्षी मौजूद हैं ?

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आप मोर, कोयल, सैंडग्रास, कठफोड़वा, उल्लू, किंगफिशर, बटेर और ट्रिपी आदि के अनेकों प्रजातियों को देख सकते हैं।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में सफारी करने का समय –

इस राष्ट्रीय उद्यान में सफारी का समय मौसम के साथ-साथ बदलता रहता है, जो इस प्रकार से है –

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में सर्दी के मौसम में सफारी करने का समय सुबह 06:30 बजे से 10:30 बजे और दोपहर 02:30 बजे से 05:30 बजे बजे तक का होता है और जैसे ही गर्मी का मौसम आता है इस राष्ट्रीय उद्यान में सफारी का समय सुबह 06:00 से 10:00 बजे और दोपहर 02:30 से 06:30 बजे का हो जाता है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में सफारी करने के लिए जीप और कैंटर दो चलती है, जिसका किराया अलग-अलग रहता है।

(इन्हें भी पढ़ें:- रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान)

क्या सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में खुद की वाहन ले जाने की अनुमति दी जाती है ?

हां ! आप इस राष्ट्रीय उद्यान में बाइक, कार, जीप, मिनी बस या फिर बड़ी बस भी लेकर जा सकते हैं। लेकिन इस राष्ट्रीय उद्यान में अपनी खुद की वाहन ले जाने की अनुमति सप्ताह के दो दिन मंगलवार और शनिवार को दी जाती है और वो भी लगभग 20 किमी. यानी पांडुपोल मंदिर तक। पांडुपोल मंदिर हनुमान जी को समर्पित है, जहां पर मंगलवार और शनिवार को काफी भीड़ देखने को मिलती है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचे ? – How to Reach Sariska Tiger Reserve Rajasthan In Hindi.

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, बस, कार या बाइक की सुविधा ले सकते हैं और सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान आसानी से पहुंच सकते हैं। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान दिल्ली-जयपुर सड़क मार्ग पर स्थित होने की वजह से यहां पर पहुंचना काफी आसान हो जाता है।

हवाई जहाज से सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचे ? – How to Reach Sariska Tiger Reserve Rajasthan by flight In Hindi.

नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर है, जो इस राष्ट्रीय उद्यान से करीब 111 किमी. की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से आप बस या ट्रेन द्वारा सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान तक पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचे ? – How to Reach Sariska Tiger Reserve Rajasthan by Train In Hindi.

नजदीकी रेलवे स्टेशन अलवर है, जिसकी दूरी यहां से करीब 37 किमी. है। अलवर जंक्शन से बस द्वारा आप सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकते हैं।

बस से सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचे ? – How to Reach Sariska Tiger Reserve Rajasthan by Bus In Hindi.

दोस्तों मैंने आपको ऊपर में भी बताया है कि सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान दिल्ली-जयपुर सड़क मार्ग पर स्थित है, जिसकी वजह से दिल्ली या जयपुर शहर से यहां के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हो जाती है।

मैं आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस तरह के और भी नई जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कमेंट कर सकते हैं।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS