इस पोस्ट के जरिए आपको “येलागिरी कैसे पहुंचे” की जानकारी प्राप्त होने वाली है। आपको बता दें कि येलागिरी तमिलनाडु राज्य का एक हिल स्टेशन है, जहां सर्दी के साथ-साथ गर्मी के मौसम में भी जाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप येलागिरी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो येलागिरी हिल स्टेशन पर जाने से पहले आप यह जान लें कि फ्लाइट, बस, ट्रेन, टैक्सी कार और बाइक के माध्यम से येलागिरी कैसे पहुंचे?
इस पोस्ट में आपको फ्लाइट, ट्रेन और बस के साथ-साथ बाइक, कार और टैक्सी के माध्यम से येलागिरी हिल स्टेशन जाने के बारे में जानकारी दिया गया है। इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ लेने के बाद आपको इन सभी साधनों से येलागिरी हिल स्टेशन को विजिट करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आइए अब जानते हैं कि येलागिरी कैसे पहुंचे?
येलागिरी कहां स्थित है?
येलागिरी हिल स्टेशन भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरुपाथुर (Tirupathur) जिले में स्थित है।
येलागिरि कैसे जाएं – How To Reach Yelagiri.
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सुविधा येलागिरी हिल स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए येलागिरी हिल स्टेशन के सफर को आपको सड़क मार्ग के माध्यम से ही कंप्लीट करना पड़ेगा। फिर भी आइए जानते हैं फ्लाइट, बस, ट्रेन, कार, टैक्सी और बाइक से येलागिरी हिल स्टेशन जाने के बारे में-
फ्लाइट से येलागिरी कैसे पहुंचे – How To Reach Yelagiri By Flight In Hindi.
येलागिरी हिल स्टेशन का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बैंगलोर इंटरनेशनल एअरपोर्ट है, जहां से येलागिरी हिल स्टेशन करीब 190 किमी. की दूरी पर स्थित है। बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक है, जहां के लिए देश के लगभग 80-90 प्रतिशत फ्लाइट अपनी उड़ानें भरती हैं। बैंगलोर से येलागिरी हिल स्टेशन जाने के दो तरीके हैं, जिनमें से पहला तरीका बस और दूसरा तरीका प्राइवेट टैक्सी है। ये दोनों साधन येलागिरी हिल स्टेशन जाने के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं।
ट्रेन से येलागिरी कैसे पहुंचे – How To Reach Yelagiri By Train In Hindi.
येलागिरी हिल स्टेशन का नजदीकी रेलवे स्टेशन जोलारपेट्टाई जंक्शन है, जो येलागिरी हिल स्टेशन से मात्र 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। जोलारपेट्टाई जंक्शन रेलवे ट्रैक के माध्यम से कोयंबटूर, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, बैंगलोर, अहमदाबाद और वेल्लोर जंक्शन से काफी अच्छे से जुड़ा हुआ है। इन सभी शहरों के अलावा भी आपको देश के कुछ अन्य शहरों से जोलारपेट्टाई जंक्शन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।
अगर आपके शहर से जोलारपेट्टाई जंक्शन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा ना मिले, तो आप जोलारपेट्टाई जंक्शन के नजदीकी और बड़े रेलवे स्टेशन बैंगलोर, वेल्लोर या कोयंबटूर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ कर जोलारपेट्टाई जंक्शन या फिर टैक्सी की सुविधा लेकर सीधा येलागिरी हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं।
बस से येलागिरी कैसे पहुंचे – How To Reach Yelagiri By Bus In Hindi.
तमिलनाडु के बड़े शहरों से भी आपको येलागिरी हिल स्टेशन के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी। अगर आप बस के माध्यम से येलागिरी हिल स्टेशन को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपने शहर से वेल्लोर, बेंगलुरु या कोयंबटूर शहर के लिए बस पकड़नी पड़ेगी, जहां से येलागिरी हिल स्टेशन की दूरी करीब 90, 160 और 340 किलोमीटर है। दोस्तों अगर आपको इन शहरों से येलागिरी हिल स्टेशन के लिए बस की सुविधा ना मिले, तो आप वहां से प्राइवेट टैक्सी लेकर येलागिरी हिल स्टेशन आसानी से पहुंच सकते हैं।
बाइक और कार से येलागिरी कैसे पहुंचे – How To Reach Yelagiri By Bike And Car In Hindi.
ऊपर के आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि येलागिरी हिल स्टेशन पहुंचने में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, इसलिए अगर आपके पास आपकी खुद की बाइक या कार है, तो आप अपने बाइक या कार के माध्यम से ही येलागिरी स्टेशन को विजिट करने का प्लान करें, ताकि आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकें और आसानी से येलागिरी हिल स्टेशन को विजिट कर सकें।
प्राइवेट टैक्सी से येलागिरी कैसे पहुंचे – How To Reach Yelagiri By Private Taxi In Hindi.
इसमें भी वही बात की आपको भी अच्छे से मालूम हो गया है कि येलागिरी हिल स्टेशन पहुंचने में कितनी तकलीफ है, इसलिए हो सके तो आप अपने शहर से ही प्राइवेट टैक्सी लेकर येलागिरी हिल स्टेशन को विजिट करने का प्लान करें या फिर कोयंबटूर, बेंगलुरु या वेल्लोर पहुंचने के बाद वहां से प्राइवेट टैक्सी लेकर येलागिरी हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं। आपको इन तीनों शहरों से येलागिरी हिल स्टेशन जाने के लिए आसानी से प्राइवेट टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी।
“येलागिरी कैसे पहुचें” से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े : –