नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम भारत देश के आर्थिक राजधानी मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंच सकते हैं इसके बारे में हम जानेंगे। ताजमहल तकरीबन हर व्यक्ति का देखने एवं उसे विजिट करने का सपना होता है और सपना हो भी क्यों ना ताजमहल की नाम एवं इसकी खूबसूरती काफी अधिक है। ताजमहल अधिकतर प्रेमी जोड़ा द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। ताजमहल को भारत के लोगों के अलावा विदेशों से भी लोग इसे विजिट करने आया करते हैं। मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंचे इसके बारे में जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा अंत तक जरूर पढ़िए –
मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Taj Mahal from Mumbai.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अगर आप ताजमहल को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि मुंबई से ताजमहल पहुंचने में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई से आगरा हवाई मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। मुंबई से डायरेक्ट फ्लाइट एवं ट्रेन भी आगरा के लिए मिल जाती है, जिसकी मदद से आप ताजमहल आसानी से पहुंच सकते हैं। चलिए पूरी जानकारी को विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं।
हवाई जहाज से मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Mumbai by Flight in Hindi.
काफी कम समय में एवं अधिक पैसा देकर अगर आप ताजमहल पहुंचना चाहते हैं, तो आप हवाई जहाज का चुनाव कर ताजमहल को विजिट करने का एक सही डिसीजन लिए है। मुंबई जो कि भारत देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां से आगरा में स्थित खूबसूरत इमारत ताजमहल को हवाई जहाज से जाकर विजिट करने के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि मुंबई शहर में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आगरा में स्थित आगरा एयरपोर्ट या खेरिया हवाई अड्डा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आपको मिल जाएंगे। इस तरह आप मुंबई से आगरा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल केवल 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप ताजमहल काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Mumbai by Train in Hindi.
अगर आप मुंबई से आगरा कम खर्च में आने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए ट्रेन से मुंबई से आगरा पहुंचना काफी कम खर्चीला एवं खूबसूरत रास्ता वाला जर्नी होगा। एक बात और अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं तो आपको यात्रा में काफी समय फ्लाइट की तुलना में लग सकता है।
मुंबई में स्थित कई रेलवे स्टेशन जैसे – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस तकरीबन प्रतिदिन अनेकों ट्रेन डायरेक्ट आगरा छावनी के लिए खुलती हैं जिसकी मदद से आप को केवल मुंबई से ट्रेन पकड़ना है उसके बाद सीधे आगरा छावनी पहुंच जाएंगे। मुंबई से आगरा छावनी के लिए खुलने वाले कुछ ट्रेनों के बारे में बात करें तो हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अमृतसर एक्सप्रेस आदि का नाम शामिल हैं।
मुंबई के इन किसी भी टर्मिनस से ट्रेन पकड़ने के उपरांत आगरा छावनी पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप ताजमहल आसानी से पहुंच जाएंगे। क्योंकि आगरा छावनी से तकरीबन 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर ही यह ताजमहल पड़ता है। इस तरह आप मुंबई से आगरा में स्थित ताजमहल को ट्रेन के द्वारा आकर विजिट कर सकते हैं।
सड़क मार्ग से मुंबई से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Mumbai by Road in Hindi.
आर्थिक राजधानी मुंबई से उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को सड़क मार्ग के माध्यम से पहुंचने के बारे में बात करें, तो आप मुंबई से सड़क मार्ग के माध्यम से भी काफी सरलता पूर्वक आगरा पहुंच सकते हैं। क्योंकि मुंबई से खूबसूरत नेशनल एवं स्टेट हाईवे द्वारा आगरा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जहां पर आप बस या खुद के प्राइवेट कार बाइक आदि की सहायता से आगरा आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन आपको यह भी बता दें कि मुंबई से आगरा पहुंचने में आपको सड़क मार्ग के माध्यम से तकरीबन 18 से 30 घंटे का समय लग सकता है।
जब भी आप यहां पर अपनी खुद की बाइक या कार से खुद ड्राइव करके आना चाहते हैं, तो आपको एक चेतावनी देना चाहते हैं कि आप काफी अच्छी तरह से ड्राइव कर लेते हैं तभी आप मुंबई से आगरा के लिए खुद की बाइक या कार को लेकर आने के बारे में सोचें। क्योंकि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे से गुजारना पड़ता है जिस पर काफी अधिक संख्या में गाड़ियां चलती रहती है, जहां पर अगर आप ड्राइव सही से नहीं कर पाए तो दूर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
सड़क मार्ग से माध्यम से भी आगरा पहुंचने में ट्रेन मार्ग की तरह ही रास्ते में आप आनंद लेते हुए पहुंच सकते हैं। इस तरह आप भारत के आर्थिक राजधानी मुंबई से उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित ताजमहल को सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं।
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा के ताजमहल कैसे पहुंचे के बारे में लिखे गए हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी जब मुंबई से ताजमहल आना हो तो इस आर्टिकल को पढ़ने के पश्चात किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना न करना पड़े। एक बात और हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपका इस आर्टिकल के बारे में क्या राय हैं आप हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।
धन्यवाद
इन्हें भी पढ़े : –