नालागढ़ कैसे पहुंचे | How To Reach Nalagarh In Hindi.

इस पोस्ट में आपको “नालागढ़ कैसे पहुंचे” से जुड़ी सभी जानकारी एक-एक करके जानने को मिलेगा। अगर आप नालागढ़ जाने के का प्लान कर रहे हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ने से आपको नालागढ़ जाने के बारे में पूरी जानकारी मालूम चल जाएगी। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश में स्थित हिल स्टेशन नालागढ़ कैसे पहुंचे के बारे में-

नालागढ़ कहां पर है?

नालागढ़ हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है, जिसकी दूरी चंडीगढ़ शहर से करीब 48 और शिमला शहर से करीब 90 किलोमीटर है।

नालागढ़ कैसे जाएं – How To Reach Nalagarh.

हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ में आपको एक भी एयरपोर्ट और बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं देखने को मिलेगा, इसलिए नालागढ़ जाने में आपको थोड़ी-सी परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको नालागढ़ जाने के लिए आपको देश के किसी भी शहर से साधनों की उपलब्धि देखने को मिल जाएगी। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि नालागढ़ कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से नालागढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Nalagarh By Flight In Hindi.

नालागढ़ का सबसे करीबी एयरपोर्ट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो नालागढ़ हिल स्टेशन से करीब 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दोस्तों अगर आपको चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है, तो आपको बता दें कि देश के कई सारे छोटे-बड़े शहरों से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यानी कि आप देश के किसी भी शहर से नालागढ़ जाना चाहते हैं, तो आपको चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट की सुविधा लेनी पड़ेगी।

चंडीगढ़ से नालागढ़ के लिए आपको बस के साथ-साथ प्राइवेट टैक्सी की उपलब्धि भी आसानी से देखने को मिल जाएगी।

ट्रेन से नालागढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Nalagarh By Train In Hindi.

अगर आप देश के विभिन्न शहरों से ट्रेन के माध्यम से नालागढ़ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने शहर से चंडीगढ़ जंक्शन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जो नालागढ़ हिल स्टेशन से करीब 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंडीगढ़ जंक्शन के लिए आपको दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, देहरादून और वाराणसी के साथ-साथ देश के अन्य कई सारे शहरों से डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा देखने को मिल जाएगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी लेकर नालागढ़ आसानी से पहुंच सकते हैं।

नोट:- नालागढ़ से 21 किलोमीटर की दूरी पर आपको रूपनगर रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाएगा, जो चंडीगढ़ के साथ-साथ अपने कुछ नजदीकी शहरों से भी जुड़ा हुआ है। अगर आप देश के विभिन्न शहरों से नालागढ़ जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपने शहर से चंडीगढ़ जंक्शन के लिए ही ट्रेन पकड़नी पड़ेगी, लेकिन अगर आप नालागढ़ के आसपास के शहरों से जुड़े हुए हैं, तो आप रूपनगर के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।

रूपनगर से नालागढ़ के लिए आपको ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। आप चाहे तो बस या टैक्सी लेकर भी रूपनगर से नालागढ़ पहुंच सकते हैं।

बस से नालागढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Nalagarh By Bus In Hindi.

दोस्तों आपको बता दें नालागढ़ जाने के लिए दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के शहरों से संबंध रखते हैं, तो आप बस के माध्यम से भी नालागढ़ पहुंच सकते हैं। दिल्ली के साथ-साथ आपको चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला, मनाली और अमृतसर के साथ-साथ कुछ अन्य शहरों से भी नालागढ़ के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी।

अगर आपका संबंध हिमाचल प्रदेश राज्य से है, तो आपको हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों से हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस नालागढ़ जाने के लिए मिल जाएगी। साथ ही आपको कुछ प्राइवेट बस की सुविधा भी नालागढ़ के लिए मिल जाएगी।

बाइक और कार से नालागढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Nalagarh By Bike And Car In Hindi.

दोस्तों हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ स्टेशन जाने के लिए आपको देश के किसी भी शहर से कुछ भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि नालागढ़ हिल स्टेशन देश के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है और देश के विभिन्न शहरों से नालागढ़ को जोड़ने वाले सड़कों की स्थिति भी आपको काछी काफी अच्छी देखने को मिलेगी। आप अपनी बाइक और कार के माध्यम से बिना किसी परेशानी के नालागढ़ पहुंच सकते हैं।

टैक्सी से नालागढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Nalagarh By Taxi In Hindi.

दोस्तों हिमाचल प्रदेश राज्य का नालागढ़ हिल स्टेशन एक छोटा-सा शहर है, जहां पर आपको प्राइवेट टैक्सी की सुविधा तो मिल सकती है, अगर आप मेरी माने तो चंडीगढ़ में ही फ्लाइट या ट्रेन से उतरने के बाद नालागढ़ जाने के लिए आप टैक्सी बुक कर लें। अगर आप रेंटल बाइक लेकर नालागढ़ को विजिट करना चाहते हैं, तो आप चंडीगढ़ से ही रेंट पर बाइक लेकर नालागढ़ जा सकते हैं, क्योंकि नालागढ़ में रेंटल बाइक की सुविधा मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

“नालागढ़ कैसे पहुंचे” के अलावा देश के अन्य जगहों की जानकारी प्राप्त करने हेतु आप कमेंट बॉक्स का सहारा ले सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS