मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे | How To Reach Murudeshwar In Hindi.

इस पोस्ट में आपको “मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे” के बारे में जानने को मिलेगा। कर्नाटक में स्थित मुरूदेश्वर भगवान शिव के मंदिर के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर आपको दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची भगवान शिव की मूर्ति देखने को मिलेगी। साथ ही यहां पर मुरुदेश्वर मंदिर भी आपको देखने को मिलेगा। आइए अब जान लेते हैं कि मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे?

मुरुदेश्वर मंदिर कहाँ है?

मुरुदेश्वर मंदिर भारतीय राज्य कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है। “मुरुदेश्वर” भगवान भोलेनाथ का ही एक नाम है, जिसके नाम पर मुरूदेश्वर शहर का नाम पड़ा है। दोस्तों आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य के मुरुदेश्वर मंदिर के बगल में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है।

मुरुदेश्वर कैसे जाएं – How To Reach Murudeshwar.

कर्नाटक में स्थित मुरूदेश्वर जाने के लिए आपको मुरूदेश्वर के करीबी शहरों में ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की सुविधा देखने को मिल जाएगी, इसलिए आप देश किसी भी शहर से मुरुदेश्वर जाना चाहते हैं, तो आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे -How To Reach Murudeshwar By Flight In Hindi.

मुरूदेश्वर का सबसे करीबी एयरपोर्ट मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो मुरूदेश्वर से करीब 153 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। दोस्तों आपको बता दें कि कर्नाटक में स्थित मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई और चंडीगढ़ के साथ-साथ देश के काफी सारे छोटे-बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। अगर आप फ्लाइट से जाकर मुरुदेश्वर मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर से मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट पकड़नी पड़ेगी।

मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुरूदेश्वर जाने के लिए आपको बस, ट्रेन और टैक्सी की सुविधा बेहद आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे -How To Reach Murudeshwar By Train In Hindi.

मुरुदेश्वर मंदिर का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन मुरूदेश्वर रेलवे स्टेशन है, लेकिन मुरूदेश्वर रेलवे स्टेशन कर्नाटक के कुछ ही नजदीकी शहरों से जुड़ा हुआ है। देश के विभिन्न शहरों से मुरुदेश्वर जाने के लिए आपको अपने शहर से करवार या मंगलुरू रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ेगी, जो मुरुदेश्वर से करीब 122 और 158 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि कर्नाटक के ये दोनों रेलवे स्टेशन मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के साथ-साथ अन्य प्रमुख शहरों से भी जुड़े हुए हैं।

करवार और मंगलुरू रेलवे स्टेशनों से मुरुदेश्वर जाने के लिए आप ट्रेन, बस या टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं। अगर आपके शहर से इन दोनों रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेन की सुविधा ना मिले, तो आप अपने शहर से मुंबई या बेंगलुरु के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ कर डायरेक्ट मुरूदेश्वर जा सकते हैं। इन दोनों शहरों से मुरूदेश्वर के लिए आपको ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। अगर आप चाहें तो मुंबई या बेंगलुरु से बस या टैक्सी के माध्यम से भी मुरुदेश्वर जा सकते हैं।

बस से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे -How To Reach Murudeshwar By Bus In Hindi.

दोस्तों अगर आप मुरूदेश्वर जाने का प्लान बस से कर रहे हैं, तो आपको कर्नाटक के विभिन्न शहरों से मुरूदेश्वर जाने के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जानी चाहिए, लेकिन अगर आप देश के अन्य राज्यों से मुरूदेश्वर जाने का प्लान बस से कर रहे हैं, तो आपको अपने शहर से करवार या मंगलुरू के लिए बस पकड़नी पड़ेगी। अगर आपको इन दोनों शहरों के लिए बस की सुविधा ना मिले, तो आप मुंबई या बेंगलुरु के लिए बस पकड़ सकते हैं और वहां से दूसरी बस, ट्रेन या टैक्सी के माध्यम से मुरूदेश्वर जा सकते हैं।

बाइक और कार से से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे -How To Reach Murudeshwar By Bike And Car In Hindi.

आपको बता दें कि आपको आपके शहर से कर्नाटक में स्थित मुरूदेश्वर के सफर में आपको आपकी जरूरी चीजों के साथ-साथ सड़क की स्थिति भी काफी अच्छी मिल जाएगी। आप देश के किसी भी शहर से मुरुदेश्वर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अपनी बाइक और कार लेकर आसानी से मुरुदेश्वर जा सकते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

टैक्सी से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे -How To Reach Murudeshwar By Taxi In Hindi.

अगर आप टैक्सी के माध्यम से मुरूदेश्वर जाना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर से सबसे पहले बस, ट्रेन या फ्लाइट के माध्यम से मुरूदेश्वर पहुंचना पड़ेगा। मुरूदेश्वर से आप प्राइवेट टैक्सी लेकर मुर्देश्वर को अच्छे से विजिट कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो बस, ट्रेन या फ्लाइट से उतारने के बाद उसी शहर से प्राइवेट टैक्सी लेकर मुरुदेश्वर जा सकते हैं या आप अपने शहर से भी प्राइवेट टैक्सी लेकर मुरुदेश्वर जा सकते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

“मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे” के अलावा कर्नाटक के अन्य मंदिरों या पर्यटन स्थलों पर पहुंचने की जानकारी के लिए आप कमेंट बॉक्स का सहारा लेना ना भूलें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS