मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे | How To Reach Macleodganj In Hindi.

मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे? आज मैं आपको मैक्लॉडगंज जाने के बारे में बताने वाला हूं, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बसा हुआ एक छोटा-सा शहर है। धर्मशाला से मात्र 5-5.5 किमी. की दूरी पर स्थित होने की वजह से धर्मशाला जाने वाले अधिकतर पर्यटक मैक्लॉडगंज की यात्रा करते हैं। अगर आप भी धर्मशाला या मैक्लॉडगंज जा रहे हैं, तो इन दोनों जगहों को बारी-बारी से विजिट कर सकते हैं। तिब्बती लोगों के निवास स्थान होने की वजह से मैक्लॉडगंज को “लिटिल ल्हासा” भी कहा जाता है। फिलहाल आइए अभी जानते हैं कि मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे?

मैक्लॉडगंज कैसे जाएं -How To Reach Macleodganj.

हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिला में बसा हुआ “लिटिल ल्हासा” के नाम से प्रसिद्ध मैक्लॉडगंज बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। मैक्लॉडगंज हिल स्टेशन का नाम हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और मशहूर हिल स्टेशनों में किया जाता है। धर्मशाला के पास स्थित होने की वजह से मैक्लॉडगंज और भी फेमस हो गया है। अब आप समझ ही गए होंगे कि धर्मशाला से करीब 5-5.5 किमी. की दूरी पर स्थित होने की वजह से मैक्लॉडगंज जाना कितना आसान होगा? फ्लाइट, ट्रेन, बस बाइक और कार से मैक्लॉडगंज जाना बहुत ही आसान है, तो आइए एक-एक करके जानते हैं कि मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे?

हवाई अड्डे से मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे -How To Reach Macleodganj By Flight.

मैक्लॉडगंज का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट का नाम कांगड़ा एयरपोर्ट है, जिसे लोग धर्मशाला एयरपोर्ट के नाम से भी जानते हैं। मैक्लॉडगंज से कांगड़ा एयरपोर्ट की दूरी मात्र 17-18 किमी. है और इन दोनों के बीच के इस छोटे-से सफर को कंप्लीट करने के लिए प्राइवेट और शेयर टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अगर आप हवाई जहाज से मैक्लॉडगंज जाना चाहते हैं, तो कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लॉडगंज जाने में आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।

ट्रेन से मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे -How To Reach Macleodganj By Train.

मैक्लॉडगंज के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन के रूप में कांगड़ा रेलवे स्टेशन को जाना जाता है, लेकिन कांगड़ा रेलवे स्टेशन तक देश के अन्य हिस्सों से सीधा ट्रेन नहीं चलती है, इसलिए आपको मैक्लॉडगंज का नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट आना होगा, जो मैक्लॉडगंज शहर से करीब 90-92 किमी. की दूरी पर स्थित है। मैक्लॉडगंज जाने के लिए आप पठानकोट रेलवे स्टेशन से कांगड़ा रेलवे स्टेशन तक दूसरी ट्रेन द्वारा मात्र ₹ 30-50 का टिकट लेकर पहुंच सकते हैं। कांगड़ा रेलवे स्टेशन से मैक्लॉडगंज शहर जाने के लिए प्राइवेट और शेयर टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका किराया अलग-अलग होता है।

बस से मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे -How To Reach Macleodganj By Bus.

अगर आप दिल्ली से बस पकड़ कर मैक्लॉडगंज जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के कश्मीरी गेट से मैक्लॉडगंज के बीच सीधा बसें चलती हैं। दिल्ली कश्मीरी गेट से मैक्लॉडगंज के बीच चलने वाली बसें हिमाचल प्रदेश रोडवेज की होती है, जो एसी वोल्वो और नॉन एसी दोनों तरह की होती हैं। अगर आप दिल्ली से धर्मशाला जाते हैं, तो आपको बहुत सारी बसें मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप दिल्ली से सीधा मैक्लॉडगंज जाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ तीन ही बस मिलेगी, जिसमें से एक एसी वोल्वो बस दो नॉन एसी बस होगी। इन तीनों बसों के दिल्ली के कश्मीरी गेट से खुलने का समय सूची में नीचे दिया गया है-

क्रम सं.बस के प्रकारदिल्ली कश्मीरी गेट से खुलने का समयमैक्लॉडगंज पहुंचने का समयकुल समय
1.नॉन एसीशाम 6:50 बजेसुबह 6:45 बजे11 घंटा
2.एसी वोल्वोरात 8:50 बजेसुबह 8:00 बजे11 घंटा
3.नॉन एसीरात 9:22 बजेसुबह 8:10 बजे11 घंटा
ऊपर बताए गए सारणी के अनुसार दिल्ली से मैक्लॉडगंज की यात्रा को बस द्वारा कंप्लीट कर सकते हैं।

बाइक और कार से मैक्लॉडगंज कैसे पहुंचे -How To Reach Macleodganj By Bike Or Car.

मैक्लॉडगंज की यात्रा को बाइक और कार से कंप्लीट करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन आप अपने बाइक और कार की टैंक फुल कराते हुए इस ट्रिप को कंप्लीट करें। दिल्ली से मैक्लॉडगंज की बाइक और कार ट्रिप के लिए नीचे दिए गए रूट को फॉलो कर सकते हैं-

दिल्ली – सोनीपत – पानीपत – करनाल – कुरुक्षेत्र – अंबाला – रूपनगर – उना – बारूही – मायरी – रानीताल – बागली – मैक्लॉडगंज।

मैक्लॉडगंज से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए हमें कमेंट कर सकते हैं और इस पोस्ट से संबंधित अपना सवाल भी हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS