खजियार कैसे पहुंचे? आज आपको खजियार जाने के बारे में सभी जानकारी बारी-बारी से जानने को मिलेगी। अगर आप खजियार जा रहे हैं, तो फ्लाइट, ट्रेन, बस, बाइक और कार इनमें से किसी भी एक तरीके से खजियार पहुंच सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खजियार की “मिनी स्वीटजरलैंड” भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन डलहौजी से लगभग 24 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन को वे लोग ज्यादा विजिट करते हैं, जो डलहौजी हिल स्टेशन को विजिट करते हैं। आइए जानते हैं कि खजियार कैसे पहुंचे?
खजियार कैसे जाएं – How To Reach Khajjiar.
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन डलहौजी और उसके पास में स्थित खजियार को हिमाचल प्रदेश के काफी फेमस हिल स्टेशन माना जाता है। इन दोनों हिल स्टेशनों को अधिक पर्यटकों द्वारा विजिट भी किया जाता है, जिसकी वजह से यहां पहुंचना काफी आसान है। इस ट्रिप को आप बाइक, कार, फ्लाइट, बस और ट्रेन सभी चीजों से कंप्लीट कर सकते हैं। आइए बारी-बारी से जानते हैं कि खजियार कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से खजियार कैसे पहुंचे – How To Reach Khajjiar By Flight.
खजियार का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट धर्मशाला में स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट है, जो खजियार हिल स्टेशन से करीब 110-112 किमी. दूर है। कांगड़ा एयरपोर्ट से खजियार जाने के लिए बस और प्राइवेट टैक्सी दोनों की सुविधा उपलब्ध होती है। अगर आपके शहर से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट उड़ानें नहीं भरती हों, तो आप जम्मू एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट पकड़ सकते हैं। जम्मू एयरपोर्ट और खजियार हिल स्टेशन के बीच की दूरी करीब 195-200 किमी. है। जम्मू एयरपोर्ट से खजियार जाने के लिए भी बस और प्राइवेट टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
ट्रेन से खजियार कैसे पहुंचे – How To Reach Khajjiar By Train.
खजियार का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जहां जाने के लिए देश के अधिकतर शहरों से ट्रेन चलती है। पठानकोट रेलवे स्टेशन और खजियार हिल स्टेशन के बीच की दूरी करीब 95-100 किमी. है। अगर आप चाहें तो पठानकोट रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़ कर कांगड़ा रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं। पठानकोट से कांगड़ा जाने वाली ट्रेन का किराया मात्र ₹ 50 होता है। पठानकोट से कांगड़ा जाने के लिए बस और प्राइवेट टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इसका किराया ट्रेन की तुलना में कुछ ज्यादा ही होता है।
बस से खजियार कैसे पहुंचे – How To Reach Khajjiar By Bus.
अगर आपका प्लान दिल्ली से बस द्वारा खजियार जाने का है, तो आपको दिल्ली के कश्मीरी गेट से डलहौजी या चंबा के लिए बस पकड़नी पड़ेगी। डलहौजी और चंबा से खजियार के बीच की दूरी क्रमशः 24 किमी. और 23 किमी. है। दिल्ली से डलहौजी जाने वाली सिर्फ एक बस है, लेकिन दिल्ली से चंबा जाने के लिए 2 बसें मौजूद है। दिल्ली के कश्मीरी गेट से डलहौजी और चंबा जाने वाली बसों का समय नीचे दर्शाया गया है।
क्रम सं. | बस के प्रकार | दिल्ली कश्मीरी गेट से खुलने का समय | चंबा और डलहौजी पहुंचने का समय | कुल समय |
1. | एसी वोल्वो | रात 9:30 बजे | सुबह 11 बजे (डलहौजी) | 13.5 घंटा |
2. | शाम 5:50 बजे | सुबह 10 बजे (चंबा) | 16 घंटा | |
3. | रात 10:10 बजे | शाम 6:15 बजे | 20 घंटा |
बाइक और कार से खजियार कैसे पहुंचे – How To Reach Khajjiar By Bike Or Car.
बाइक और कार से खजियार जाने वाले रास्ते में सड़क की स्थिति आपको हिमाचल प्रदेश में उबड़-खाबड़ देखने को मिलेगी। अगर आप एक अच्छे बाइक या कार ड्राइवर हैं, तो आप बेझिझक इस ट्रिप पर अपनी बाइक या कार से जा सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी बाइक या कार ड्राइव करने में एक्सपर्ट नहीं हैं, तो आप खजियार ट्रिप को अपनी बाइक या कार से कंप्लीट ना करें, खासकर जब आप अपने फैमिली के साथ इस ट्रिप पर जा रहे हों।
इस ट्रिप को कंप्लीट करने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप एक एक्सपर्ट ड्राइवर के साथ इस ट्रिप को कंप्लीट करें, ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो सके। अगर आप दिल्ली से खजियार ट्रिप पर जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए रूट को फॉलो करते हुए खजियार पहुंच सकते हैं।
दिल्ली – सोनीपत – पानीपत – करनाल – कुरुक्षेत्र – अंबाला – रूपनगर – जलंधर – दसुया – पठानकोट – नूरपुर – खजियार।
इस पोस्ट से संबंधित आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े : –