रांची से दिल्ली कैसे जाएं | How To Reach Delhi From Ranchi in Hindi.

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम झारखंड राज्य की राजधानी रांची से भारत देश की राजधानी दिल्ली कैसे जाएं इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें रांची से दिल्ली कैसे पहुंचे इसके बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक जरूर बने रहिए, ताकि आपको रांची से दिल्ली कैसे जाएं इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके

रांची से दिल्ली कैसे पहुँचे ? – Ranchi to delhi In Hindi

रांची जो कि झारखंड राज्य की राजधानी है से दिल्ली जो कि भारत देश की राजधानी है पहुंचने में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि रांची से दिल्ली हवाई मार्ग, रेलवे मार्ग एवं सड़क मार्ग के द्वारा काफी अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमे से किसी भी मार्ग का चुनाव कर राजधानी रांची से राजधानी दिल्ली सफलतापूर्वक पहुंच सकते हैं। इसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी एक-एक माध्यम का स्टेप बाई स्टेप अलग-अलग बताई गए हैं –

फ्लाइट से रांची से दिल्ली कैसे जाएं ? – How To Reach Delhi From Ranchi by Flight in Hindi.

रांची टू दिल्ली फ्लाइट से जाने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि फ्लाइट से आप रांची से दिल्ली काफी कम समय में ही पहुंच जाएंगे। लेकिन यह अन्य माध्यमों के तुलना में काफी महंगा साबित होता है।

झारखंड की राजधानी रांची से भारत की राजधानी दिल्ली फ्लाइट से जाने के बारे में बात करें तो झारखंड राज्य की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भारत देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए प्रतिदिन अनेकों फ्लाइट उड़ान भर्ती है, जिसकी मदद से आप झारखंड से काफी सरलता पूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के उपरांत आप दिल्ली में जहां भी जाना चाहते हैं, वहां के लिए एयरपोर्ट के बाहर से मिलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप जा सकते हैं।

ट्रेन से रांची से दिल्ली कैसे जाएं ? – How To Reach Delhi From Ranchi by Train in Hindi.

भारत देश में चलने वाली ट्रेन ही एक ऐसा साधन है जिससे हम काफी कम खर्च में ही जहां जाना चाहे वहां जा सकते हैं। रेलवे माध्यम से अन्य माध्यम की तुलना में काफी कम खर्च आती है, जिसकी वजह वजह से अधिकतर लोग रेलवे मार्ग से ही अपनी यात्रा करना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो अपनी मंजिल तक पहुंचने से ज्यादा रास्तों को एंजॉय करना चाहते हैं, वैसे लोग कहीं ना कहीं या तो सड़क मार्ग या तो रेलवे मार्ग का चुनाव अपनी यात्रा के लिए करते हैं।

अगर आप भी रांची से राजधानी दिल्ली रेलवे मार्ग के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें रांची शहर में स्थित रांची जंक्शन से राजधानी दिल्ली के न्यू दिल्ली, पुरानी दिल्ली एवं आनंद विहार टर्मिनल के लिए कई ट्रेन आसानी से मिल जाती है। दिल्ली में स्थित इन तीनों रेलवे स्टेशन के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार रांची के इस रेलवे जंक्शन से ट्रेन लेकर आप सफर को एंजॉय करते हुए दिल्ली पहुंच जाएंगे।

अगर हम रांची जंक्शन से दिल्ली में स्थित इन तीनों रेलवे स्टेशन के लिए मिलने वाले ट्रेनों के नामों के बारे में बात करें तो जम्मू तवी एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आदि मुख्य है। आप अपनी सुविधा के अनुसार झारखंड से इनमें से कोई भी ट्रेन पकड़कर दिल्ली के इन तीनों रेलवे स्टेशन में से किसी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर मिलने वाले स्थानीय परिवहन बस, कैब, टैक्सी, ऑटो आदि की सहायता से आप दिल्ली में जहां भी जाना चाहते हैं पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से रांची से दिल्ली कैसे जाएं ? – How To Reach Delhi From Ranchi by Road in Hindi.

अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से झारखंड की राजधानी रांची से भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि रांची से दिल्ली सड़क मार्ग के माध्यम से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ होने के साथ-साथ इनकी बीच की दूरी तकरीबन अलग-अलग रूट के अनुसार 1210 – 1300 km के दूरी देखी जा सकती हैं।

आपको बता दें झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख एवं सबसे बड़ा बस स्टैंड खादगढ़ा बस स्टैंड से राजधानी दिल्ली के लिए डायरेक्ट बस की सेवा भी देखने को मिल जाती हैं। अगर आप डायरेक्ट झारखंड से दिल्ली नहीं पहुंचना चाहते हैं, तो आप झारखंड से वाराणसी के लिए बस ले सकते हैं, फिर वाराणसी से आप दिल्ली के लिए बस लेकर दिल्ली आसानी से पहुंच सकते हैं।

झारखंड के बस स्टैंड से मिलने वाले बस के बारे में बात करें तो एसी, नॉन एसी के साथ-साथ स्लीपर बसें भी देखने को मिल जाती है, जिसकी मदद से आपको जाने में कोई खास दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस तरह आप रांची से राजधानी दिल्ली सड़क मार्ग के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

कार या बाइक से रांची से दिल्ली कैसे जाएं ? – How To Reach Delhi From Ranchi by Car/Bike in Hindi.

अगर आप अपनी खुद की कार या बाइक की ड्राइविंग कर झारखंड की राजधानी रांची से भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको बता दें कि आपको ड्राइविंग काफी अच्छी आनी चाहिए। क्योंकि यह काफी लंबा रास्ता पड़ता है और कई किलोमीटर के लंबे हाईवे से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें आपके आगे पीछे सैकड़ों गाड़ियां चलती है। अगर आपको सही से ड्राइविंग नहीं आती होगी तो घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी।

जैसा कि मैंने ऊपर बताया है कि आप सड़क मार्ग के माध्यम से किस तरह से बस के द्वारा रांची से दिल्ली पहुंच सकते हैं, उसी प्रकार आप अपनी कार या बाइक की सहायता से भी रांची से दिल्ली पहुंच सकते हैं। अगर आपको रांची से दिल्ली जाने के लिए रूट की जानकारी नहीं है, तो आप गूगल मैप का यूज़ कर सकते हैं। क्योंकि यह 1210 – 1300 km लंबा रास्ता काफी अच्छी क्वालिटी वाला है जिस पर आप आसानी से अपनी कार या बाइक को ड्राइव कर दिल्ली जा सकते हैं।

पूछें जाने वाला प्रश्न –

प्रश्न – रांची से दिल्ली कितना किलोमीटर है ?

उत्तर – रांची से राजधानी दिल्ली तकरीबन 1210 – 1300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह दूरी अलग-अलग रूट के अनुसार थोड़ी बहुत कम-ज्यादा हो जाती है।

झारखंड की राजधानी रांची से भारत की राजधानी दिल्ली कैसे जाएं इसके बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उनकी भी मदद हो सके। इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS