कोयंबटूर कैसे पहुंचे | How To Reach Coimbatore In Hindi.

आज के इस पोस्ट से आपको “कोयंबटूर कैसे पहुंचे” से जुड़े सभी चीजों के बारे में जानने को मिलेगा। अगर आप कोयंबटूर जाना चाहते हैं, तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें, ताकि आपको देश के किसी भी शहर से कोयंबटूर जाने के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त हो सके। आइए अब जान लेते हैं कि कोयंबटूर कैसे पहुंचे?

कोयंबटूर कहां स्थित है?

कोयंबटूर, भारत के सबसे दक्षिणतम राज्य तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है, जो एक नगर के साथ-साथ मुख्यालय भी है।

कोयंबटूर कैसे जाएं – How To Reach Coimbatore.

तमिलनाडु राज्य में स्थित कोयंबटूर तमिलनाडु के प्रसिद्ध शहरों में से एक है, इसलिए तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में पहुंचना काफी आसान है। आइए अब जानते हैं कि कोयंबटूर कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से कोयंबटूर कैसे पहुंचे – How To Reach Coimbatore By Flight In Hindi.

कोयंबटूर शहर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो कोयंबटूर शहर से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोयंबटूर एयरपोर्ट दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़ और कोलकाता जैसे देश के प्रसिद्ध हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। अगर आप अपने शहर से फ्लाइट के माध्यम से कोयंबटूर जाना चाहते हैं, तो आप अपने शहर से कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं। कोयंबटूर एयरपोर्ट से कोयंबटूर शहर में पहुंचने के लिए आपको टैक्सी की सुविधा देखने को मिल जाएगी।

ट्रेन से कोयंबटूर कैसे पहुंचे – How To Reach Coimbatore By Train In Hindi.

कोयंबटूर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन भी कोयंबटूर जंक्शन ही है। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के साथ-साथ देश के अन्य कुछ प्रमुख बड़े शहरों से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है। अगर आप ट्रेन के माध्यम से कोयंबटूर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप कोयंबटूर जंक्शन के लिए अपने शहर से ट्रेन पकड़ सकते हैं, जो कोयंबटूर शहर से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोयंबटूर जंक्शन से कोयंबटूर शहर जाने के लिए आपको ऑटो और टैक्सी दोनों साधनों की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

(इन्हें भी पढ़ें:- रामेश्वरम मंदिर बजट)

बस से कोयंबटूर कैसे पहुंचे – How To Reach Coimbatore By Bus In Hindi.

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया है कि कोयंबटूर तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है, इसलिए आपको कोयंबटूर के लिए बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। अगर आप तमिलनाडु राज्य से संबंध रखते हैं, तो आपको कोयंबटूर के लिए तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी।

अगर आप तमिलनाडु के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं, तो भी आपको अपने शहर से कोयंबटूर के लिए ही बस की सुविधा लेनी पड़ेगी। कोयंबटूर जाने के लिए आपको केरल और कर्नाटक जैसे आसपास के राज्यों के कुछ प्रमुख शहरों से बस की डायरेक्ट सुविधा मिल जाएगी।

बाइक और कार से कोयंबटूर कैसे पहुंचे – How To Reach Coimbatore By Bike And Car In Hindi.

भले ही तमिलनाडु राज्य भारत के सबसे दक्षिणतम राज्यों में से एक है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस राज्य में विकास नहीं हुआ है। इस राज्य के सड़कों की स्थिति आपको बाकी राज्यों की तुलना में एक समान देखने को मिलेगी। तमिल नाडु राज्य के सड़कों की स्थिति अच्छी होने की वजह से आपको देश के किसी भी कोने से बाइक और कार के द्वारा तमिलनाडु जाने में कोई भी तकलीफ नहीं होगी। साथ ही पेट्रोल, डीजल, रेस्टोरेंट्स, होटल्स और अन्य जरूरी सामानों से संबंधित कोई भी तकलीफ आपको कोयंबटूर जाने में नहीं होगी।

टैक्सी से कोयंबटूर कैसे पहुंचे – How To Reach Coimbatore By Taxi In Hindi.

जैसा कि मैंने आपको ऊपर में बताया है कि तमिलनाडु का कोयंबटूर शहर काफी प्रसिद्ध है, जहां पर आपको आपकी जरूरत की सभी सामान आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। यहां पर आपको प्राइवेट टैक्सी के साथ-साथ रेंटल बाइक की सुविधा भी मिल जाएगी। अगर आप अपने शहर से प्राइवेट टैक्सी लेकर कोयंबटूर नहीं जा रहे हैं, तो आप कोयंबटूर से ही प्राइवेट टैक्सी बुक करके पूरे कोयंबटूर शहर और इसके आसपास के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को अच्छे से विजिट कर सकते हैं।

अगर आप अपनी फैमिली के साथ कोयंबटूर जाने का प्लान कर रहे हैं और आपके पास बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप अपने शहर से भी प्राइवेट टैक्सी की बुकिंग करके कोयंबटूर जा सकते हैं।

“कोयंबटूर कैसे पहुंचे” से संबंधित अगर आपका कोई सवाल हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में आप बता सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS