“चंडीगढ़ कैसे जाएं” के बारे में जानकारी करने वाले भले ही बहुत कम लोग होंगे, लेकिन जब सभी लोग अधिकतर लोगों की सहायता करने में लगे हुए हैं, तो ऐसी परिस्थिति में हमें कम लोगों की भी परेशानी का तो ध्यान में रखते हुए उनकी परेशानी को दूर करना पड़ेगा। इसी वजह से मैंने चंडीगढ़ जाने की यह पोस्ट तैयार किया है, ताकि चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी उनकी परेशानी दूर करने में आसानी हो सके। चलिए अब चंडीगढ़ जाने के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।
चंडीगढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Chandigarh.
आपको भी बेहद अच्छी तरह से यह मालूम होगा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा इन दोनों राज्यों की राजधानी है और यहां पहुंचना भी काफी आसान है, लेकिन फिर भी अगर आप इस पोस्ट को विजिट किए हैं, तो आपको कुछ अच्छी चीजें जरूर मालूम होगी। आइए अब अधिक इधर-उधर की बात न करते हुए जानते हैं कि चंडीगढ़ कैसे जाएं?
फ्लाइट से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Flight In Hindi.
चंडीगढ़ शहर में ही आपको हवाई अड्डा की सुविधा देखने को मिल जाएगी, जिसे चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है और इसकी दूरी चंडीगढ़ शहर से मात्र 20 किमी. है। शायद ही कोई ऐसा बड़ा हवाई अड्डा होगा, जहां से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से चंडीगढ़ जाने के लिए आपको बिना ज्यादा इंतजार किए आसानी से टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अपने गंतव्य स्थान की तरह आगे बढ़ सकते हैं।
ट्रेन से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Train In Hindi.
चंडीगढ़ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ जंक्शन है, जो चंडीगढ़ शहर से मात्र 6 किमी. की दूरी पर स्थित है। चंडीगढ़ जाने के लिए भी दिल्ली, जयपुर, देहरादून, लखनऊ, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम एवं हैदराबाद जैसे देश के बड़े एवं कई सारे छोटे शहरों से भी रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
अगर आप किसी छोटे से गांव या फिर किसी छोटे शहर से जुड़े हुए हैं, जहां से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है, तो पहले आप अपने शहर या अपने नजदीकी शहर से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ लें और दिल्ली पहुंचने के बाद आप आप चंडीगढ़ के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं। चंडीगढ़ जंक्शन पहुचने के बाद आप बस या फिर टैक्सी के माध्यम से चंडीगढ़ के किसी भी क्षेत्र में जा सकते हैं।
बस से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Bus In Hindi.
जैसा कि मैंने आपको ऊपर में बताया है और आपको पहले से भी मालूम होगा कि चंडीगढ़ हरियाणा एवं पंजाब भारत के इन दोनों राज्यों की राजधानी है, जिसकी वजह से चंडीगढ़ जाने के लिए इन दोनों राज्यों से सरकारी बस के साथ-साथ प्राइवेट बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पंजाब एवं हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध शहरों से भी रेगुलर बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
जैसा कि मैं अपने बहुत सारे पोस्ट में बताता हूं कि अगर आपके शहर से चंडीगढ़ की तरह अन्य शहरों, जहां पर आपको जाना है, के लिए बस की डायरेक्ट सुविधा ना मिले, तो आप अपने नजदीकी शहर, जहां से चंडीगढ़ के बीच बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, के लिए बस पकड़ सकते हैं और उस शहर से चंडीगढ़ जाने के लिए दूसरी बस की सुविधा ले सकते हैं।
बाइक एवं कार से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Bike And Car In Hindi.
चंडीगढ़ शहर की गिनती आज भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में की जाती है और इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाइक एवं कार के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचना कितना आसान होगा। फिर भी आपको अच्छे से बताना मेरा काम है, ताकि चंडीगढ़ जाने में आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।
दोस्तों अगर आप बाइक एवं कार से कहीं जा रहे होते हैं, तो आपको खाने-पीने, रहने, पेट्रोल पंप, गैरेज एवं आपकी जरूरत की सभी समान मिल जानी चाहिए, जो आपको चंडीगढ़ जाते समय आसानी से मिल जाएगी, क्योंकि चंडीगढ़ जाने के लिए आपको दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ही गुजरना पड़ेगा, जहां पर आपको सभी चीजें काफी अच्छी क्वालिटी और आसानी से मिल जाएगी। साथ ही चंडीगढ़ में भी आपको किसी भी चीज की कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी।
“चंडीगढ़ कैसे जाएं” की यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना बिल्कुल भी ना भूलें।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें:-