आज आपको जानने को मिलेगा कि कर्नाटक का हिल स्टेशन अंबोली कैसे पहुंचे? कर्नाटक राज्य में स्थित अंबोली हिल स्टेशन एक छोटा, लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अंबोली वाटरफॉल की वजह से काफी प्रसिद्ध है। अंबोली की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण बेहद सराहनीय है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और आप किसी शांत हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो अंबोली हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हिल स्टेशन साबित हो सकता है। आइए अब जानते हैं कि अंबोली कैसे पहुंचे?
अंबोली कहां स्थित है?
अंबोली भारतीय राज्य महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। शांत वातावरण की चाहत रखने वाले पर्यटकों के लिए अंबोली हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्य के सबसे बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है।
अंबोली कैसे जाएं – How To Reach Amboli.
अंबोली हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्य का एक छोटा-सा गांव है, जिसकी वजह से ट्रेन, बस और फ्लाइट के माध्यम से अंबोली हिल स्टेशन पहुंचने में आपको तकलीफ हो सकती है। छोटा सा गांव होने की वजह से अंबोली जाने के लिए आपको अधिक बस भी देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन मैं इस पोस्ट के माध्यम से आपको अंबोली जाने के अभी तरीकों के बारे में जानकारी देने वाला हूं। आइए अब एक-एक करके जान लेते हैं कि अंबोली कैसे पहुंचे?
फ्लाइट से अंबोली कैसे पहुंचे – How To Reach Amboli By Flight In Hindi.
अंबोली हिल स्टेशन का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बेलागावी एयरपोर्ट ह, जो अंबोली हिल स्टेशन से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बेलगावी एयरपोर्ट के बाद गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंबोली स्टेशन का दूसरा सबसे करीबी एयरपोर्ट है, जो अंबोली हिल स्टेशन से करीब 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बेलागावी एयरपोर्ट के लिए देश के सबसे बड़े शहरों से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आपको देश के सभी छोटे-बड़े शहरों से फ्लाइट की सुविधा देखने को मिल जाएगी।
आपको बता दें कि इन दोनों शहरों से अंबोली हिल स्टेशन के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी। बेलागावी या गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आपको टैक्सी के माध्यम से भी अंबोली हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से अंबोली कैसे पहुंचे – How To Reach Amboli By Train In Hindi.
अंबोली हिल स्टेशन का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन है, जो अंबोली हिल स्टेशन से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि अगर आप महाराष्ट्र के अलावा देश के विभिन्न शहरों से अंबोली जाने के लिए रेलवे मार्ग ट्रेन का चुनाव करते हैं, तो आपको अपने शहर से मुंबई या पुणे के लिए ट्रेन पकड़नी चाहिए, क्योंकि सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र के सभी बड़े शहरों से नहीं जुड़ा हुआ है।
मुंबई या पुणे ट्रेन पकड़ कर आने के बाद आप सावंतवाड़ी के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं। सावंतवाडी रेलवे स्टेशन से अंबोली हिल स्टेशन जाने के लिए आपको बस और टैक्सी इन दोनों साधनों की उपलब्धि देखने को जाएगी। आप चाहे तो मुंबई या पुणे रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेकर भी अंबोली हिल स्टेशन जा सकते हैं।
नोट:- अगर आप चाहें तो कर्नाटक के बेलगावी शहर के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं और वहां से बस या टैक्सी के माध्यम से अंबोली हिल स्टेशन जा सकते हैं। बेलगावी शहर अंबोली हिल स्टेशन से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
बस से अंबोली कैसे पहुंचे – How To Reach Amboli By Bus In Hindi.
दोस्तों आपको महाराष्ट्र के भी सभी शहरों से अंबोली हिल स्टेशन के लिए बस की सुविधा नहीं मिलेगी, इसलिए अगर आप कर्नाटक या देश के अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं और अंबोली हिल स्टेशन जाने के लिए बस की सुविधा लेना चाहते हैं, तो आपको बेलगावी या गोवा की राजधानी पंजी शहर के लिए बस पकड़नी पड़ेगी, क्योंकि ये दोनों शहर अंबोली के नजदीकी और सबसे बड़े शहर है, जहां से अंबोली हिल स्टेशन के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
यानी कहा जाए तो बेलगावी और पंजी शहर के बीच चलाई जाती वाली बस अंबोली हिल स्टेशन से होकर ही जाती है।
“अंबोली कैसे पहुंचे” से सबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े : –