बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। निमोनिया से जूझने के बाद मंगलवार को उनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया। एक तरफ जहां इंडस्ट्री इस दुखद क्षति से स्तब्ध है, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैन्स और साथी कलाकार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे कर रहे हैं।
धीरज कुमार को भावुक विदाई
धीरज कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पताल से मुंबई में उनके आवास तक फूलों से सजी एंबुलेंस में लाया गया। एंबुलेंस के सामने उनकी बड़ी तस्वीर लगाई गई थी, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र मौजूद हैं। परिवारजन भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)
धीरज कुमार के निधन से शोक की लहर
धीरज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डायरेक्टर असित मोदी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘टीवी इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है।’
#WATCH | Mumbai | On the demise of Veteran actor and producer Dheeraj Kumar, Television Producer Asit Kumar Modi says, “…The television industry has suffered a great loss with the demise of Dheeraj Kumar. I am very shocked because I had met him just a week ago…” pic.twitter.com/v6jQqN4sNs
— ANI (@ANI) July 16, 2025
इसके अलावा दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने भी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘धीरज जी ने बहुत शोहरत कमाई लेकिन उसके साथ-साथ उन्होंने बहुत इज्जत भी कमाई। वो जो कमिट करते थे वो जरूर करते थे।’
#WATCH | Mumbai | On the demise of Veteran actor and producer Dheeraj Kumar, Actor Raza Murad says, “…He earned fame as well as respect. He lived a good life and was a very simple and good person. He achieved his position by working honestly…” pic.twitter.com/bSA7tYPi6w
— ANI (@ANI) July 16, 2025
टीवी एक्टर तरुण खन्ना ने भी धीरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘कोई भी उनकी जगह को भर नहीं सकता। इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। धीरज जी बहुत दूर की सोच रखते थे।’
#WATCH | Mumbai | On the demise of Veteran actor and producer Dheeraj Kumar, TV actor Tarun Khanna says,” No one can fulfil the loss suffered by the industry today. Dheeraj ji had powerful and progressive thinking. Today, people like us are making a living by portraying the role… pic.twitter.com/L4zAclrOd1
— ANI (@ANI) July 16, 2025